अपने बच्चे को जानवरों के बारे में बताने के 7 रोचक तरीके

अपने बच्चे को जानवरों के बारे में बताने के 7 रोचक तरीके

वैसे तो बच्चे सब चीजों को देख कर खुश होते हैं परंतु जानवरों को देखकर उन्हें अलग ही खुशी होती है| बच्चों को जानवर बहुत पसंद आते हैं| वे जानवरों को अपना दोस्त मानते हैं और उनके प्रति उनकी भावनाएं भी जुड़ी रहती है| यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बड़े होकर अच्छा इंसान बने तो उनका जानवरों से परिचित कराना बहुत जरूरी है क्योंकि जानवरों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है| इसलिए हम आपको इस लेख के द्वारा यह बताने जा रहे हैं कि आप अपने बच्चों को जानवरों की पहचान कैसे करवाये|

बच्चों को जानवरों के बारे में बताने के तरीके

#1. रंगीन चित्र वाली किताबें

आप अपने बच्चों को रंगीन चित्र वाली किताबों से जानवरों की पहचान करवा सकती है| उनके चित्र दिखाकर उन्हें उनके नाम बताएं और वे कैसे बोलते हैं, कैसे रहते हैं और उनका जीवन यापन कैसे होते हैं, इन सब के बारे में भी एक-एक करके अच्छे से बताएं| बच्चों को लिखी हुई चीजों से ज्यादा चित्रों से ज्यादा लगाव होता है और इससे उनको ज्यादा ध्यान भी रहता है| इसलिए आप जानवरों की चित्रों के माध्यम से उन्हें उनके नाम बताएं व उनके बारे में पहचान करना सिखाए|

#2. कहानियां सुनाएं

बचपन में आपने भी किताबों में जानवरों की बहुत सारी कहानियां सुनी होंगी जैसे कि कछुआ और खरगोश की दौड़, हाथी और चिंटी की कहानियां इत्यादि| लेकिन आजकल के दौर में यह सारी कहानियां सिर्फ किताबों में ही सिमट कर रह गई है| इसलिए आप अपने बच्चों को कहानियों के माध्यम से भी जानवरों के बारे में परिचित करवा सकती है| इससे उनका मनोरंजन भी होगा और वे जानवरों के बारे में और उनकी विशेषताओं के बारे में अच्छे से भी जानेंगे| साथ ही साथ उन्हें जानवरों की कहानियों के माध्यम से अच्छी शिक्षा भी मिलेगी| इसे भी पढ़ें: अपने बच्चे को अक्षरों का ज्ञान करवाने के 7 रोचक तरीके

#3. आसपास के जानवरों के बारे में बताएं

अपने घर के आस-पास आपको कई तरह के जानवर देखने को मिल जाएंगे जैसे कि गाय, कुत्ता इत्यादि| तो आप अपने बच्चे को उन्हें दिखाकर व उसके बारे में बताकर अवगत करा सकती है| इसके अलावा आप कभी-कभार अपने बच्चे को गोशाला लेकर भी जा सकती है| वहां ले जाकर अपने बच्चों को उन्हें चारा या गुड़ खिलाएं व गाय के ऊपर उनका हाथ फिराए, इससे उनको ऊर्जा भी मिलेगी और जानवरों में उनकी सहानुभूति भी बढ़ेगी| इसके अलावा आप अपनी छत पर पानी भरकर भी रख सकती है व कुछ दाने भी रख सकती है जिससे गर्मियों में पक्षियों को बहुत फायदा मिलेगा और बच्चो को पक्षियों के बारे में भी परिचित होने का मौका मिलेगा|

#4. चिड़ियाघर की सैर

छोटे बच्चों को चिड़ियाघर में जाकर जानवरों को देखना बहुत अच्छा लगता हैं| अगर आपके शहर में चिड़ियाघर है तो उसमें अपने बच्चों को लेकर जरूर जाएं व उनको विभिन्न तरह के जानवर दिखाएं| कई तरह के जानवर देख कर उनके मन में उत्सुकता भी बढ़ेगी व वह उसके बारे में आपसे पूछेगा भी| इसे भी पढ़ें: 10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

#5. पालतू जानवर रखे

आजकल के जमाने में हर दूसरे घर में कोई ना कोई पालतू जानवर आपको मिल जाएगा| इसलिए आप भी अपने घर में किसी पालतू जानवर को रख सकती हैं उदाहरण के तौर पर कुत्ता, बिल्ली, खरगोश इत्यादि| लेकिन जानवरों को रखने से पहले आप इसके बारे में अपने परिवार से अच्छी तरह से विचार-विमर्श कर ले| घर में किसी जानवर को रखने से सबका मन भी लगा रहता है व थोड़े समय बाद वह भी एक परिवार के सदस्य की तरह हो जाते हैं| इससे आपका बच्चा उनके साथ खेल भी पाएगा व उसे जानवरों के बारे में करीब से जानने का भी मौका मिलेगा| इसका एक फायदा यह होगा कि वह जानवरों के प्रति सहानुभूति भी रखेगा|

#6. चित्रकारी

आप अपने बच्चों को जानवरों के बारे में और अच्छे से समझाने के लिए उससे उनके चित्र भी बनवा सकती हैं| आप उन्हें जानवरों के बारे में अच्छे से समझाकर उन्हें उसका चित्र बनाने को कहें| आप उन्हें किसी जानवर का नाम बताएं व उसे उसका चित्र बनाने को कहे| इससे उनमें उत्सुकता और रचनात्मकता का विकास होगा| इसे भी पढ़ें: छुट्टियों में बच्चो को घर पर ही कैसे व्यस्त रखे?

#7. टेक्नोलॉजी के माध्यम से

आजकल आपको हर चीज इंटरनेट पर मिल जाएगी और यह एक बहुत अच्छा साधन भी है| आप अपने बच्चों को वीडियो के माध्यम से जानवरों की चीजें दिखा सकती हैं| बच्चों को टीवी पर कुछ जानवरों वाले कार्टून शो भी दिखा सकती है| इससे बच्चों को उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा और उनका मनोरंजन भी होगा| बच्चों को जानवरों के बारे में बताने के कई लाभ होते हैं| इससे वे तरह-तरह के जानवरों से विभिन्न तरह की अच्छी-अच्छी चीजें सीख सकता है| हर एक जानवर की एक अपनी अलग-अलग विशेषताएं हैं जिससे आपके बच्चों को सीखने का भी बहुत मौका मिलेगा| इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप इस प्रकृति के हर जीव के बारे में अपने बच्चे को परिचित करवाएं जिससे मनुष्य के साथ-साथ वह विभिन्न तरह की प्रजातियों के बारे में जानेगा और उनके रहन-सहन, खान-पान, जीवनयापन इत्यादि के बारे में भी करीब से जानेगा| जिससे उसके दिमाग का ओर अच्छे से विकास होगा व उसमें रचनात्मकता भी बढ़ेगी| क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null