अपने बच्चे को अक्षरों का ज्ञान करवाने के 7 रोचक तरीके

अपने बच्चे को अक्षरों का ज्ञान करवाने के 7 रोचक तरीके

हर एक माता-पिता के लिए अपने बच्चे को पढ़ाना सबसे मुश्किल काम होता है| इसलिए कई माता-पिता बच्चों को पढ़ाई के दौरान पिटाई भी कर देते हैं ताकि वह मार के डर से पढ़ सके| लेकिन यह बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि ऐसा करने से बच्चे पढ़ने की वजह और जिद्दी हो जाएंगे| इसलिए माता-पिता होने के नाते आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप बच्चों को प्यार से और रोचक तरीकों से पढ़ाये और उन पर कभी भी ज्यादा दबाव ना डालें| इसलिए आपको यह जानना जरूरी है कि बच्चों को किस तरह पढ़ाया जाए ताकि वे पढ़ाई के बारे में अच्छे से समझें और उसे एंजॉय करें जिससे उनकी पढ़ाई में दिलचस्पी बनी रहे| आप अपने बच्चों को अक्षरों का ज्ञान सही तरीके से करा सकती हैं| आइए आज आप अपने बच्चों को अक्षरों का ज्ञान करवाने के कुछ तरीके जानिए|

बच्चों को अक्षरों का ज्ञान कराने के रोचक तरीके

#1. रंग बिरंगी किताबें

यदि आपका बच्चा बहुत छोटा है तो उसे फोटो वाली रंग बिरंगी किताबें ला कर दे| बच्चे तस्वीरों को जल्दी पहचानते हैं और ऐसे वे जल्दी याद भी कर लेंगे| इसका एक फायदा यह भी हो सकता है कि आप अपने बच्चों को चित्र दिखा कर उन्हें अक्षरों का ज्ञान करवाएं| जैसे सेब को बताने के लिए आप उसे सेब के चित्र से समझाये|

#2. वीडियो द्वारा

आजकल बच्चों को मोबाइल में वीडियो देखना बहुत पसंद आता है| मोबाइल में ऐसी बहुत सी एप्स होती है जो बच्चों को अक्षरों का ज्ञान कराने में बहुत मदद कर सकती हैं| इसके साथ छोटे बच्चों का मनोरंजन भी हो जाता है जो बच्चों को पूरी मौज मस्ती के साथ अक्षरों का ज्ञान करा सकते हैं| बाजार में इस तरह के बहुत सारे वीडियो मिल जाएंगे जो आपकी मदद कर सकते हैं| इसे भी पढ़ें: बच्चों का कद बढ़ाने के लिए ५ आसान तरीके

#3. एनिमेशन के द्वारा

अगर बच्चों को एनिमेशन के साथ हिंदी वर्णमाला पढ़ाई जाए तो बच्चे सिर्फ जल्दी पढ़ना ही नहीं बल्कि अक्षर पहचानना भी सीख सकते हैं और इससे बच्चों का मनोरंजन भी होता रहेगा| ऐसे पढने से बच्चे ज्यादा बोर भी नहीं होंगे|

#4. खेल-खेल में

आप अपने बच्चों को खेल-खेल में भी पढ़ा सकती है| खेल-खेल में आप बार-बार अक्षरों को बोले फिर अपने बच्चे से भी बुलवाए| जिससे आगे जाकर बच्चों को बोलने और पढ़ने में मदद मिलती है| आप बच्चों को कहानी भी सुना सकती है लेकिन कहानी के मूल संदेश को बच्चों की भाषा में भी बताया जा सकता है| आप कोई बालगीत या कविताओं के द्वारा भी बच्चों को भाषा का ज्ञान करा सकती है| यह बच्चों में भाषा सीखने में रोचकता व सार्थकता उत्पन्न करता है|

#5. पर्याप्त समय दे

आप बच्चों को अक्षरों की सही पहचान के लिए जल्दबाजी ना करके बल्की धीरे-धीरे एक या दो अक्षरों पर लगातार काम करें| जिन अक्षरों की बनावट एक जैसी है उनको बताने में थोड़ा अंतराल रखें| आप बच्चों को वर्णमाला रटवाने की जगह उसे वर्णों को लिखवाते समय उसकी सही पहचान करवाये और उससे वर्णों का सही उच्चारण भी करवाएं क्योंकि हर एक वर्ण एक अलग आवाज का प्रतीक है| इससे बच्चों को वर्णों को पहचानने में आसानी होगी| इसे भी पढ़ें: बच्चो की छुट्टियों का कैसे सदुपयोग करे? 10 टिप्स में जानिए|

#6. बच्चों से सवाल जवाब करें

आप अपने बच्चों से हमेशा सवाल पूछते रहे और जब भी वह आप से कुछ सवाल करें तो उन्हें नजरअंदाज ना करें बल्कि उनके सवालों के जवाब दे| साथ ही उनके साथ जानकारी वाली बातें भी शेयर करें क्योंकि बच्चे सुनी हुई बातों पर जल्दी ही सीखते हैं|

#7. जबरदस्ती ना करें

आपको कभी भी अपने बच्चों के साथ जबरदस्ती ना करें| इससे सीखने की जगह बच्चा और जिद्दी हो जाएगा| आप अपने बच्चों को अलग-अलग तरीकों से समझाने की कोशिश करें और अगर वह अपने दोस्तों के साथ खेलना चाहता है तो उसे खेलने दे क्योंकि बच्चे अपने दोस्तों से भी बहुत कुछ सीखते हैं| ऐसे में थोड़ी देर उसे अपने दोस्तों के साथ भी खेलने दे| क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null