10 खिलौने जो आपके बच्चे की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

10 खिलौने जो आपके बच्चे की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

शोध में ऐसा पाया गया हैं कि बच्चों का दिमाग 2 साल की उम्र तक 80% विकसित हो जाता हैं। जब तक बच्चा 5 साल का होता हैं तब तक उसका दिमाग पूर्ण रूप से विकसित हो चुका होता हैं। हालांकि पोषण मुख्य रूप से बच्चों की दिमागी शक्ति बढ़ाने का काम करता हैं परंतु कुछ खिलौने ऐसे भी होते हैं जो बच्चों की दिमागी शक्ति और विश्लेषण शक्ति को बढ़ावा देते हैं। तो चलिए जानते हैं किन खिलौनों (Toys for Kids Brain Development) से बच्चों का ब्रेन पावर बढ़ता है।

ऐसे 10 खिलौने जो बच्चों की दिमागी शक्ति को बढ़ावा देते हैं (Best Toys for Kids Brain Development in Hindi)

#1. बेबी बाउंसर

उम्र: 0 से 1 साल।

बेबी बाउंसर एक ऐसा खिलौना हैं जिसमें एक मां अपने बच्चे को बिठाकर कुछ देर के लिए आराम पा सकती हैं और बच्चा भी उसके संगीत, झुनझुने और रोशनी से काफी खुश रहता हैं। झूलते झुनझुनो से बच्चों के दिमाग का विकास होता हैं जो कि तरह-तरह के रंगों व आवाज़ को पहचानने में मदद करता हैं।

 टिप: बेबी बाउंसर के वाइब्रेट फंक्शन को चालू कर दें जिससे आप ज्यादा देर तक आराम कर सकती हैं।

बेबी बाउंसर खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

#2. प्लेमैट्स और बेबी जिम

10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

उम्र: 0 से 1 साल।

बेबी जिम और प्लेमैट्स आज के जमाने के लोकप्रिय खिलौने है। इसमें कई तरह के चमकीले रंग लगाए जाते हैं जो बच्चों को रंगों व आकारों से परिचित कराते हैं जिससे उनकी दिमागी शक्ति बढ़ती हैं। प्लेमैट्स में बैठकर बच्चे आराम से अपने आसपास की चीजों को भी देख सकते हैं।

टिप: अपने बच्चों को खेलते-खेलते आप कुछ खाने का सामान भी दे सकती हैं।

प्लेमैट्स या बेबी जिम खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

#3. COT मोबाइल

10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

उम्र: 0 से 4 महीने।

COT मोबाइल और डेंगलर्स बच्चों के लिए सुरक्षित और काफी लाभदायक होते हैं। बेबी मोबाइल ऐसे खिलौने होते हैं जो बच्चों के देखने व सुनने की शक्ति को बढ़ाते हैं क्योंकि इनको देखकर बच्चे इन्हें पकड़ने की कोशिश करते हैं जिससे इनकी मोटरस्किल्स को बढ़ावा मिलता हैं। Cribe मोबाइल वर्टिकल व होरिजेंटल हो जाता हैं जो बच्चों में स्थानिक जागरूकता को बढ़ाता हैं। जितने ज्यादा अच्छे रंग व संगीत होगा बच्चे उसकी तरफ उतने ही आकर्षित होंगे।

टिप: जब आप रसोई में काम कर रही हैं तो एक Cribe मोबाइल टांग दें ताकि आपका बच्चा आराम से उससे खेलता रहे।

बेबी मोबाइल खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

#4. मोनोक्रोम स्ट्रॉलर

10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

उम्र: 3 से 6 महीने।

रंग-बिरंगे रंग बच्चों की दृश्य शक्ति को बढ़ाते हैं। एक रंग का खिलौना जैसे काला और सफेद रंग का आप Pram के साथ जोड़ सकते हैं ताकि वह खिलौना बच्चों की नजर के सामने रहे। ऐसे खिलौने बच्चों में उत्सुकता पैदा करते हैं और बच्चे धीरे-धीरे उनके पास पहुंचने की कोशिश करते हैं।

टिप: अगली बार जब आप खरीदारी करने जाएं तो अपने बच्चों को व्यस्त रखने के लिए एक मोनोक्रोम खिलौना टांग दे।

मोनोक्रोम स्ट्रॉलर खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

#5. शेक एंड डांस सॉफ्ट टॉय

10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

उम्र: 3 महीने से 1 साल तक।

जैसे-जैसे बच्चा 3 महीने का होता हैं वह आसपास की चीजों में और खिलौनों में रूचि दिखाता हैं। हिलने-डुलने वाले और संगीतमय खिलौने बच्चों को अपनी और ज्यादा आकर्षित करते हैं। रंग-बिरंगे रंग व संगीत उन्हें चलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

टिप: कोशिश करे कि आप खिलौना थोड़ी दूर रखकर अपने बच्चों को आवाज पहचानने के लिए उत्साहित करें।

शेक एंड डांस सॉफ्ट टॉय खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

#6. बोल पुल

10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

उम्र: 6 महीने से ऊपर।

जैसे-जैसे बच्चे बैठना शुरु कर देते हैं वे रंग-बिरंगी गेंदों में रुचि दिखाने लगते हैं। बोलो के साथ खेलने में बच्चे गुरुत्वाकर्षण को समझ पाते हैं। जब वे बोल को उठाते और फेंकते हैं तब यह बच्चों की मोटरस्किल्स को भी बढ़ावा देते हैं।

टिप: आप इस खेल के लिए और बच्चों को भी बुला सकती हैं ताकि बच्चे इसका भरपूर आनंद ले सके।

बोल पुल को खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

#7. पपेट बुक्स

10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

उम्र: 6 महीने से ऊपर।

पपेट वाले खिलौने और किताबें एक अच्छा विकल्प हैं अपने बच्चों की किताबों में रूचि बढ़ाने का। इससे बच्चों को दृश्य प्रोत्साहना मिलती हैं।

टिप: अपने घर के काम को थोड़ी देर छोड़ कर अपने बच्चों को पपेट किताबों के साथ मजेदार कहानियां सुनाएं।

पपेट बुक्स खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

#8. पजल बोल

10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

उम्र: 6 महीने से ऊपर।

पजल बोल कई काम में आने वाला खिलौना हैं। इसमें अलग-अलग आकार के पार्ट जब जोड़े जाते हैं तो एक गेंद बनती हैं जिसे बच्चों को खेलने में और जोड़ने में मजा आता हैं। साथ ही साथ यह बच्चों में काल्पनिक क्षमता को बढ़ाता हैं।

टिप: जब आपका बच्चा थोड़ा-थोड़ा चलने लगता हैं तो बोल को फर्श पर रोल करें और अपने बच्चे को उसे पकड़ने के लिए उत्साहित करें।

पजल बोल को खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

#9. रेनबो स्टेकर

10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

उम्र: 8 महीने से ऊपर।

बच्चों को डिब्बे व स्टेकर बहुत पसंद होते हैं क्योंकि ये रंग-बिरंगे कलर्स में आते हैं। स्टेकर बच्चों में रंग व आकार में अंतर करना सिखाते हैं। इसमें बच्चे लकड़ी के टुकड़ों के साथ खेलना पसंद करेंगे और उन्हें अपनी जगह लगाने में भी रूचि दिखाएंगे।

टिप: अपने बच्चों को यह सुरक्षित जगह पर ही खिलाए।

रेनबो स्टेकर खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

#10. XYLO फोन

10 खिलौने जो आपके बच्चें की दिमागी क्षमता को बढ़ाते हैं

उम्र: 6 महीने से ऊपर।

जब बच्चा इस पर अपना हाथ रखता हैं तब सेलोफोन बहुत मधुर आवाज देता हैं। इससे आपके बच्चे में संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी और रंगों की भी समझ आएगी।

टिप: अगर आपके पास कोई और भी संगीत वाला खिलौना हैं तो आप अपने बच्चों को उसका भी मजा लेने दे।

XYLO फ़ोन खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null