सेरेलक में यह मिलाएं और बच्चों की दिमागी क्षमता बढ़ाएं

सेरेलक में यह मिलाएं और बच्चों की दिमागी क्षमता बढ़ाएं

शिशु आहार की शुरुआत अक्सर सेरेलक जैसे बेबी फूड के साथ ही की जाती है। बाजार में यूं तो बेबी फूड के कई ब्रांड्स हैं पर बेहतर होगा अगर आप इसे घर पर ही बनाएं। बेबी फूड या सेरेलक को घर पर बनाना बेहद आसान है। पर आपने सोचा है कि क्या केवल बेबी फूड या सेरेलक बच्चे के दिमागी विकास के लिए पर्याप्त होगा? छह माह के बाद बच्चे सब चीजें खाना शुरु कर देते हैं लेकिन फिर भी उनके दैनिक आहार में सबसे बड़ा हिस्सा बेबी फूड या सेरेलक का ही होता है। ऐसे में जरूरी है कि उसमें ऐसी चीजें (Things to mix with cerelac) मिलाई जाएं जो बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरूरी होती हैं।

 

सेरेलक में क्या मिला सकते हैं?

  1. बादाम
  2. केला
  3. सेब
  4. गाजर
  5. पालक

 

क्यों जरूरी है सेरेलक में कुछ मिलाना

छह माह के बाद बच्चे को सेमी सॉलिड या अर्द्ध ठोस आहार दिया जाता है। इस समय बच्चों का पेट केवल दूध से नहीं भरता। डॉक्टरों के अनुसार छह माह के बाद बच्चे को कम से कम दिन में तीन से चार बार सेमी सॉलिड फूड देना चाहिए। ऐसे में अगर आप सेरेलक या बेबी फूड देती हैं तो इसका संपूर्ण पोषण से भरपूर होना आवश्यक है। बेबी फूड बच्चे का पेट भरने व वजन बढ़ाने के लिए तो अच्छे होते हैं लेकिन जब दिमागी क्षमता बढ़ाने की बात हो तो हमें उसमें कुछ ऊपरी चीजें अवश्य मिलानी चाहिए। आइयें जाने कि आप सेरेलक या बेबी फूड में क्या-क्या मिला सकती हैं।

 

सेरेलक में बच्चों की दिमागी क्षमता बढ़ाने के लिए क्या मिलाएं (Things to Mix With Cerelac for Brain Development in Hindi)

 

बादाम – अखरोट पावडर

छह माह के बाद सेरेलक में आप ड्राई फ्रूट पावडर मिला सकती हैं। ड्राई फ्रूट पावडर को घर पर बनाना बेहद आसान है। ड्राई फ्रूट्स विशेषकर बादाम व अखरोट में डीएचए के समान तत्व पाएं जाते हैं जो बच्चों के दिमागी विकास के लिए काफी अहम होते हैं। बादाम में डीएचए (DHA) भी होता है जो शुरुआती सालों में दिमागी विकास के लिए काफी अहम होता है।

 

केला

केले में ऐसे कई तत्व होते हैं जो बच्चों के दिमागी विकास को बढ़ाते हैं। केले में विटामिन बी 6 होता है। केला शरीर और दिमाग के लिए काफी अहम होता है। आप बच्चे के सेरेलक में आप केला मैश करके दें सकती हैं। यह सेरेलक का स्वाद भी बढ़ा देता है।

 

सेब

एक सेब रोजाना दूर भगाए डॉक्टर के पास जाना। जी हां, सेब में इतने अधिक पोषक गुण होते हैं कि यह पेट से लेकर दिमाग सबकी रक्षा करता है। सेब में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। आप सेरेलक में सेब की प्यूरी या सेब को अच्छे से मैश करके भी दे सकती हैं। एक और तरीका यह है कि आप सेरेलक या बेबी फूड में सेब घीस कर डाल दीजिएं। बच्चे इसे बड़े चाव से भी खाते हैं।

 

खीरा

आठ महीने से बड़े बच्चे को आप बेबी फूड के साथ खीरा भी दे सकती हैं। आप खीरे को मैश करके उसके सेरेलक में मिक्स कर सकती हैं।

 

गाजर

गाजर विटामिन ए, विटामिन के 1 (Vitamin K1) व एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बच्चों के दिमागी विकास के लिए काफी अहम होते हैं। आप बच्चे के बेबी फूड व सेरेलक में गाजर की प्यूरी या उबली हुई गाजर मैश करके खिला सकते हैं।

 

पालक (Spinach)

पालक में फोलेट, विटामिन ई, के व विटामिन बी 9 होता है जो बच्चों का दिमाग बढ़ाते हैं। आप आठ महीने के बाद बच्चे के सेरेलक या बेबी फूड पावडर में पालक प्यूरी या उबली हुई पालक का जूस मिलाकर दे सकती हैं।

 

लेकिन यहां यह अवश्य ध्यान दें कि सेरेलक में एक समय में केवल एक ही चीज मिलाएं। अगर आप गाजर मिला रही हैं तो केवल गाजर, दूसरी कोई चीज नहीं मिलाये। इसके अलावा कुछ सेरेलक मीठे व कुछ नमकीन होते हैं इसलिए चीजों को मिलाते हुए भी इस बात का खास ख्याल रखें।

 

null

null