हेयर मास्क क्या है और इसे लगाने की सही विधि

हेयर मास्क क्या है और इसे लगाने की सही विधि

बालों को सुन्दर बनाने के लिए हम क्या नहीं करते शैंपू, ऑइलिंग, कंडीशनिंग। अब इसमें एक नाम और जुड़ गया है और वो हैं "हेयर मास्क" (Hair Mask), जो बालों को सुन्दर और स्वस्थ बनाने में सहायक हैं। आजकल बढ़ते प्रदूषण, बदलते मौसम, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और कम समय के कारण महिलाएं अपने बालों का अच्छे से ध्यान नहीं रख पाती और ब्यूटी पार्लर जाने का भी उनके पास बहुत कम समय होता है। ऐसे में यह हेयर मास्क काफी कारगर साबित होता हैं। तो आइये जानते हैं कि हेयर मास्क क्या होता है और हेयर मास्क लगाने की सही विधि।

हेयर मास्क क्या होते हैं? (What is Hair Mask in Hindi)

बाल हमारी सुंदरता का महत्वपूर्ण हिस्सा है खासकर महिलाओं के लिए क्योंकि सुन्दर बाल उनके सौंदर्य में चार चाँद लगा देते हैं। बाल चाहे लम्बे हों या छोटे, उनके स्वस्थ, घना और चमकदार होने से आत्मविश्वास में कई गुना बढ़ोतरी होती है। लेकिन कई बार बालों की सुंदरता प्रदूषण व केमिकल्स के अधिक प्रयोग के कारण कम होने लगती है जिससे बचने के लिए हेयर मास्क (Hair Mask) का प्रयोग किया जाता है। दरअसल हेयर मास्क तेल और अन्य चीजों का ऐसा मेल होता है जो बालों की प्राकृतिक चमक और कंडिशनिंग को बरकरार रखते हैं। इसे भी पढ़ेंः Hair Fall After Delivery and Home Remedies
हेयर मास्क कंडिशनर और शैम्पू से अधिक बालों को पोषण देते हैं। इसका एक मुख्य फायदा यह है कि आप कई हेयर मास्क को बेहद आसानी से घर पर ही बना सकते हैं।

हेयर मास्क के फायदे (Benefits of Hair Mask in Hindi)

  • अगर आपके दोमुंहे बाल है या बेजान से हैं तो आपको हेयर मास्क अवश्य इस्तेमाल करना चाहिए। यह बालों में जान डाल देता है।
  • अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो हेयर मास्क बालों को हाइड्रेट करने का काम करते हैं।
  • डेंड्रफ या बालों में जू होने पर भी हेयर मास्क शैंपू की तुलना में अधिक कारगर होते हैं।
  • हेयर मास्क (Hair Mask) बालों की जड़ों तक पहुंचता है जिससे यह बालों को सही पोषण देने में सक्षम होता है।
  • अगर आपके बाल झड़ते हैं तो भी आपको हेयर मास्क अवश्य लगाना चाहिए।
  • सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए हेयर मास्क तेलों से अधिक कारगर होता है।
  • हेयर मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
इसे भी पढ़ेंः Home Remedies for Back Pain After Delivery

हेयर मास्क कैसे लगाएं (How to Apply Hair Mask)

हेयर मास्क की जानकारी के बाद यह जानना बेहद आवश्यक है कि आखिर हेयर मास्क लगाए कैसे (Hair Mask Kaise Lagaye)? हेयर मास्क को आप साधारण तेल की भांति नहीं लगा सकते। हेयर मास्क का पूरा फायदा उठाना हो तो उसे पूरे बालों में यानि जड़ से सिरे तक लगाना चाहिए। आइयें जानें हेयर मास्क कैसे लगाएं
  • हेयर मास्क लगाने से पहले हल्का शैंपू करें। शैंपू बालों पर जमीं तेल, धूल, मिट्टी के कणों को दूर कर देता है। अगर बाल साफ हैं तो आप बालों को केवल थोड़ा सा गीला कर लीजिएं।
  • इसके बाद बालों को तौलिए से सूखा लें। ध्यान रखें कि आपको केवल तौलिये से सूखाना है, हेयर ड्रायर का प्रयोग नहीं करना हैं।
  • इसके बाद बालों को अलग-अलग कर लें और फिर जड़ से सिरे तक हेयर मास्क लगाएं।
  • हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
  • बेहतर परिणामों के लिए बालों पर हेयर कैप या गर्म तौलिया लपेटे, इससे तेल का पूरा पोषण बालों को मिलेगा। बालों पर हेयर मास्क लगाने के लिए आप सारे बालों पर लगाने के बाद कंघी भी कर सकती हैं।
  • इसके बाद बालों को शैंपू और कंडिशनर से धो लें। कंडिशनर का प्रयोग ना भी करना चाहें तो कोई बात नहीं क्योंकि हेयर मास्क से बालों की कंडिशनिंग हो जाती है।
  • अंडे का हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को ठंडे पानी से ही धोएं, गर्म या गुनगुने पानी से नहीं।
  • हेयर मास्क लगाने के बाद अगर आपको लगे कि बालों चिपचिपे हो गए हैं तो अगली बार हेयर मास्क कम मात्रा में प्रयोग करें।
 

कितनी देर तक लगाएं हेयर मास्क

कुछ हेयर मास्क जहां केवल दस मिनट तो कुछ को आप पूरी रात के लिए भी छोड़ सकते हैं। आइयें जानते हैं कि किस हेयर मास्क को कितनी देर के लिए लगाना चाहिएः  
  • रूखे बालों के लिए हेयर मास्क को आप आधा घंटा से लेकर रातभर तक लगाकर रख सकते हैं। ध्यान रखें कि बालों पर हेयर कैप या तौलिया अवश्य बंधा हो।
  • अगर आप मार्केट से बना या कैमिकल युक्त हेयर मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं तो केवल 10-15 मिनट या पैकेट पर लिखे निर्देशों के अनुसार ही लगाएं।
  • दही वाले हेयर मास्क को आप ज्यादा से ज्यादा 20-30 मिनट ही लगाएं।
  • अगर हेयर मास्क में आपने नींबू मिलाया है तो भी इसे अधिक देर तक लगाकर ना रखें।
  • नारियल या बादाम का तेल हेयर मास्क में हो तो आप एक घंटे बाद भी बाल धो सकती हैं।
 

हेयर मास्क बनाने की विधि (Hair Mask Recipe in Hindi)

हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक तेल व इसमें मिलाने वाली वस्तुएं चाहिए। तेल के लिए आप कोशिश करें कि केवल नारियल, ऑलिव या बादाम का तेल ही उपयोग करें। आइएं जानते हैं कुछ ऐसे हेयर मास्क जिसे आप आसानी से घर बैठे बना सकते हैं।

अंडे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने की विधि

साम्रगीः
  • दो अंडे
  • दो चम्मच ऑलिव ऑयल
हेयर मास्क बनाने की विधि अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए आप पहले दो अंडे की सफेदी यानि सफेद वाला हिस्सा लें। फिर इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। ऑलिव ऑयल बालों को काफी हद तक पूर्ण पोषण प्रदान करता है। अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप ऑलिव ऑयल की मात्रा बढ़ा सकते हैं। अगर बाल ऑयली हैं तो ऑलिव ऑयल कम डालें।

रूखे बालों के लिए दही और शहद का हेयर मास्क

अगर आपके बाल रूखे हैं तो आप दही और शहद का हेयर मास्क लगा सकती हैं। दही और शहद बालों से तेल को सोंखने से रोकता है। आइयें जानें कैसे बनाएं दही और शहद का हेयर मास्कः साम्रगी:
  • आधा कप दही
  • दो चम्मच शहद
  • दो चम्मच बादाम का तेल
हेयर मास्क बनाने की विधि पहले दही को अच्छी तरह से फैंट ले। ध्यान रखें कि आप दही को जितना अच्छी तरह से फैंटेगे उतना उसे बालों में लगाना आसान होगा। इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और अच्छे से मिलाएं। अंत में इसमें बादाम का तेल मिलाएं। यह हेयर मास्क बालों के पोषण को लॉक करता है। इसे हाथों से लगाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इसलिए आप ब्रश की सहायता ले सकती हैं। इसे भी पढ़ेंः Home Remedies for Hair Loss in Children अगर आपको हेयर मास्क बनाने या हेयर मास्क लगाने से जुड़ा कोई सवाल हो तो हमसे अवश्य पूछें। क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null