बच्चों का कद बढ़ाने के लिए ५ आसान तरीके

बच्चों का कद बढ़ाने के लिए ५ आसान तरीके

लम्बा कद आजकल एक ज़रूरत बन चुकी है| इसके साथ ही कद का लम्बा होना आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है| इसलिए आजकल हर कोई चाहता है की उसका बच्चा स्वस्थ होने के साथ-साथ लम्बा भी हो|

लेकिन कुछ बच्चो में उम्र के साथ लम्बाई उतनी बढ़ नही पाती हैं जो कि एक चिंता का कारण हैं| बच्चो में समय से लम्बाई के न बढ़ पाने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे महत्त्वपूर्ण हैं कि आप इस समस्या को समझकर कैसे दूर करती हैं|

लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने कि ज़रूरत नही हैं क्योंकि हम आपके लिए लेकर आये हैं ५ ऐसे असरदार व सरल उपाय, जिससे आपके बच्चे कि लम्बाई तो बढ़ेगी ही और साथ ही साथ उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा|

बच्चों का कद बढ़ाने के ५ तरीके

#१. पौष्टिक भोजन

सही मात्रा में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करने से बच्चों की लम्बाई बढ़ सकती है| कैल्शियम बच्चों को अच्छी लम्बाई  प्रदान करता है और इससे बच्चे की हड्डियां भी मजबूत बनती है, इसलिए बच्चों को दूध और दूध से बनी चीज़ों का सेवन करने को अवश्य दें| कार्बोहाइड्रेट भी बच्चों की लम्बाई के लिए आवश्यक है, इसलिए बच्चों के आहार में इसे भी ज़रूर शामिल करें| दालों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और प्रोटीन युक्त खाना भी बच्चे की लम्बाई बढ़ाने में आवश्यक है| इसके अलावा विटामिन डी से भरपूर खाना भी बच्चों की लम्बाई बढ़ाने में मदद करता  है|

इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति को बढ़ाने के लिए 10 मुख्य आहार

#२. व्यायाम

रोज़ व्यायाम करने से भी बच्चे की लम्बाई बढ़ सकती है| रोजाना दौड़ने, रस्सी कूदने, लटकने, तैराकी इत्यादि से बच्चों की लम्बाई बढ़ती है| आजकल योग भी एक आसान उपाय है जिससे केवल स्वस्थ रहा जा सकता है, बल्कि बच्चों के विकास और लम्बाई के बढ़ने में भी यह बहुत असरदार है|

#३. पर्याप्त नींद

कई शोध से यह पाया गया है कि बच्चे की लम्बाई सोते हुए भी बढ़ती है| नींद में बच्चो के नई टिश्यूस का निर्माण होता है और पुराने टिश्यूस की मरम्मत भी होती है| नींद में हार्मोन्स की ग्रोथ अधिक होती है जिससे लम्बाई बढ़ती है| बच्चों को कम से कम रोजाना आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए| इसके अलावा बच्चे के सोने की जगह या बेड भी खुला होना चाहिए ताकि उनकी  हड्डियों का अच्छे से विकास हो सके |

इसे भी पढ़ें: बच्चों को खाना खिलाने के 10 ज़रूरी टिप्स

#४. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

अगर बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है और वो बार बार बीमार पड़ता है तो बच्चे के शारीरिक विकास में समस्या सकती है, जिससे बच्चे का विकास रुक सकता है| बच्चों की जीवनशैली, खानपान इत्यादि को सही रखें, साथ ही बच्चे का टीकाकरण भी उचित समय पर कराएं|

#५. चिकित्सक की राय लें

सारी जरूरी बातों का ध्यान रखने के बाद भी अगर बच्चा नहीं बढ़ रहा है तो अपने चिकित्स्क की राय अवश्य लें| चिकित्सक आपको केवल सही सुझाव दे सकता है बल्कि आपके बच्चे की लम्बाई बढ़ाने में मदद भी कर सकता है

अगर हर संभव कोशिश करने के बाद भी आपके बच्चे की लम्बाई नहीं बढ़ रही है तो तो खुद हताश हो ही अपने बच्चे को होने दें| छोटा कद किसी कमी की निशानी नहीं है| छोटे कद के लोग भी वो सब कर सकते है जो अधिक कद वाले कर सकते है| बच्चे का आत्मविश्वास कभी भी कम होने दें और उसे हमेशा प्रोत्साहित करते रहें|

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null