बच्चों के पेट में कीड़े खत्म करने के 5 घरेलू नुस्खे

बच्चों के पेट में कीड़े खत्म करने के 5 घरेलू नुस्खे

बच्चों के पेट में कीड़े (Roundworm or Intestinal Worms) पड़ना एक आम समस्या होती है। गंदा या बासी खाना खाने अथवा ज्यादा मीठी चीजे खाने के कारण भी बच्चों के पेट में कीड़े हो जाते हैं। बच्चों के पेट में कीड़े (Pet ke Kide) होने से उन्हें पेट दर्द, भूख नहीं लगना, सिर दर्द, उलटी, दस्त आदि जैसी समस्याएं आती हैं। यह कई बार बच्चों के विकास को भी प्रभावित करता है इसलिए जरूरी है कि इसका समय पर इलाज कराया जाए। पेट के कीड़ों को दूर करने की दवाई के अतिरिक्त आप चाहे तो घर पर कुछ वस्तुओं से भी इसका इलाज कर सकते हैं। आइयें जानते हैं पेट के कीड़े दूर करने के घरेलू उपाय (Roundworm Home Remedies in Hindi)।

बच्चों के पेट में कीड़े खत्म करने के 5 घरेलू नुस्खे

टमाटर (Tomato for Roundworm) टमाटर काट कर उस पर सेंधा नमक व थोड़ी हल्दी डालकर खिलाये। हर रोज़ सुबह खाली पेट इस उपाय को करने से आराम मिलता है। बच्चे यूं भी टमाटर बेहद आराम से खा लेते हैं। आप बच्चों को चाहें तो टमाटर का सूप या जूस भी दे सकती हैं।

बच्चों के पेट में कीड़े खत्म करने के 5 घरेलू नुस्खे

तुलसी (Basil for Intestinal Worms) तुलसी की पत्तियों के रस को निकालकर इसे दिन में दो से तीन बार बच्चे को देने से पेट में कीड़ो से आराम मिलता है। तुलसी में एंटी-बायॉटिक गुण होते हैं जो कीड़ों को दूर करने में सहायक होते हैं।

बच्चों के पेट में कीड़े खत्म करने के 5 घरेलू नुस्खे

आंवला (Amla) हर दिन सुबह के समय आधा चम्मच आंवले के रस को निकालकर अपने बच्चे को पीने को दे। इससे भी पेट के कीड़ों से छुटकारा मिलता है। आप बच्चों को आंवला का मुरब्बा भी बच्चों को दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त आंवले का पावडर गर्म पानी के साथ देने पर भी बच्चों को आराम मिलता है।

बच्चों के पेट में कीड़े खत्म करने के 5 घरेलू नुस्खे

हल्दी (Turmeric) आधा चम्मच हल्दी को लेकर इसे तवे पर भून ले। फिर इसे सोने से पहले पानी के साथ अपने बच्चे को दे। हल्दी वाला दूध भी बच्चों के पेट के कीड़े खत्म करने में काफी मदद करता है।

बच्चों के पेट में कीड़े खत्म करने के 5 घरेलू नुस्खे

अनार (Pomegrante) अपने बच्चे को दो से तीन चम्मच अनार का रस हर रोज पिलाये। इससे उसके पेट के कीड़े खत्म होने के साथ-साथ खून भी बढ़ेगा। आप बच्चों को अनारदाना भी खाने को दे सकते सकते हैं।