बच्चों के लिए पुदीने के फायदे - Pudine ke fayde

बच्चों के लिए पुदीने के फायदे - Pudine ke fayde

गर्मियों में मिलने वाला पुदीना अपनी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है। पुदीने के फायदे अनेक होते हैं। अक्सर माएं यह सोचती हैं कि बच्चे को पुदीना कैसे दें। पुदीना को कई लोग मिंट के नाम से भी जानते हैं। पुदीना बच्चों में उलटी रोकने, स्मरण शक्ति बढ़ाने व त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। आइयें जानते हैं कि आप अपने बच्चे के लिए पुदीने का किस किस तरह से प्रयोग कर सकते हैं। आइये जानते हैं पुदीने के विभिन्न फायदे (Pudine ke Fayde)।

बच्चों के लिए पुदीने के फायदे - Pudine ke fayde

पुदीने के पोषक तत्व (Nutrients Value of Mint or Pudina)

अगर आप पुदीने के पोषक तत्वों की बात करें तो निम्न बातों पर अवश्य गौर करे कि लगभग 20 ग्राम पुदीने के निम्न फायदे होते हैंः
* कैलोरी: 6* फाइबर: 1 ग्राम* विटामिन ए: आरडीआई का 12%* आयरन: आरडीआई का 9%* मैंगनीज: आरडीआई का 8%* फोलेट: आरडीआई का 4%

बच्चों के लिए पुदीने के फायदे - Pudine ke fayde

पुदीने के फायदे(Benefits of Pudina)

पुदीना (Pudina) पाचन प्रणाली या डाइजेस्टिव सिस्टम(Digestive system) को मजबूत बनाता है। इसके अलावा लीवर को भी मजबूत बनाता है। पुदीने के कुछ खास फायदे निम्न हैंः
1. मुंह की बदबू दूर करेः अगर बच्चे के मुंह से बदबू आती है तो पुदीने की पत्त‍ियों को चबाने के लिए दें। दो साल से बड़े बच्चों को आप एक या दो पुदीने के पत्तियां दे सकती हैं।
2. स्किन इंफेक्शन होने पर: पुदीना त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों में भी एक अचूक उपचार है।
3. लू से बचाने के लिए: पुदीना गर्मी में लू से बचाने में काफी लाभदायक होता है। इसके लिए आप पुदीने की चटनी या पुदीने का जूस बच्चे को पीला सकती हैं।
4. उलटी में कारगर: उल्टी होने पर बच्चे को पुदीने का रस नींबू के जूस में मिलाकर दें। इससे उलटी आना बंद हो जाएगी।
6. पेट दर्द होने पर: अगर बच्चे को पेट में दर्द हो रहा हो तो आप पुदीने को जीरा, काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खिला सकती है।
7.हीट बर्न के लिए: पुदीने (Mint) की ताजी पत्त‍ियों को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है।
8. सर्दी खांसी के लिएः अगर बच्चे को सर्दी खांसी हो रही हो तो आप उसे पुदीने की चाय पिलाए, इससे काफी जल्दी राहत मिलती है।
9. रोग प्रतिरोधक क्षमत बढाएः पुदीना बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में काफी सहायक होता है।
10. हिचकी दूर करेः हिचकी आने पर बच्चे को पुदीने के रस पिलाने से भी काफी लाभ होता है। अगर आपकी हिचकी बंद न हो तो आप पुदीने के रस में नींबू का रस मिलाकर दें। साथ ही पुदीने के पत्तों पर शक्कर डालकर हर दो घंटे में चबाने से हिचकी में फायदा होता है।

बच्चों के लिए पुदीने के फायदे - Pudine ke fayde

बच्चों को पुदीना कैसे खिलाएः आप बच्चे को पुदीने के चाय या फिर पुदीने की पत्तियों को परांठे में मिलाकर खिला सकती हैं। पुदीना का जूस व चटनी भी बच्चे को खिलाना काफी लाभदायक होता है। आइयें जानते हैं बच्चों को पुदीना देने के कुछ आसान तरीकेः * पुदीना की चाय* पुदीने के पत्तियों को परांठे में मिलाकर भी दे सकती हैं।* पुदीने के रस से आप जलजीरा भी बनाकर बच्चों को दे सकती हैं जो उन्हें बहुत पसंद आता है।* पुदीने के रस और नींबू के रस को मिलाकर बढ़िया मॉजिटो भी आप बच्चे को दे सकती हैं।
Also read:  बच्चों के लिए चुकंदर से बनने वाले 7 व्यंजनAlso read:  ऑलिव ऑयल के 10 मुख्य फायदें