क्या आप जानती हैं गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने के यह फायदें

क्या आप जानती हैं गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने के यह फायदें

प्रेगनेंसी के दौरान आपको भी कई लोगों ने नारियल पानी (Nariyal Pani) पीने की सलाह दी होगी। नारियल एक बहुयामी फल है जिसके कई फायदें होते हैं।  नारियल की गिरी यानि फल और पानी दोनों ही काफी पौष्टिक होते हैं। नारियल पानी की तासीर ठ़ंडी होती है। प्रेगनेंसी के दौरान डिहाइड्रेशन से बचाने में यह काफी लाभदायक होता है।  तो चलिए जानते हैं कि प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे (Benefits of Coconut Water During Pregnancy) क्या होते हैं।

 

नारियल पानी के पौषक तत्व (Nariyal Pani ke Gun)

ताजे नारियल का पानी एक प्राकृतिक पेय पदार्थ होता है क्योंकि यह केमिकल रहित होता है। नारियल मे बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं। जैसे :

  • इलेक्ट्रोलाइट्स
  • क्लोराइड
  • पोटेशियम
  • मैग्निशियम
  • राइबोफ्लेविन
  • कैल्शियम
  • विटामिन सी

 

नारियल में चीनी और प्रोटीन की एक सामान्य मात्रा भी होती है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान नारियल का पानी का सेवन करना मां और गर्भ में पल रहे शिशु दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 

कैसे करे नारियल पानी का सेवन?

आप इसका सेवन किसी भी रूप में कर सकती हैं जैसे कि आप इसे नारियल की मलाई, कच्चा नारियल या फिर नारियल का पानी आदि के रूप में सेवन कर सकते हैं। नारियल शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और गर्भवती महिला को हाइड्रेटड रखता हैं।

गर्भावस्था की शुरुआत में नारियल पानी पीने से जी मिचलाने की समस्या और मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिलती है। इसके अलावा गर्भावस्था में होने वाले हार्टबर्न और उल्टी जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।

 

नारियल पानी पीने का सही समय (Nariyal Pani Pine ka Sahi Samay)

वैसे तो नारियल पानी को गर्भावस्था के दौरान आप किसी भी समय पी सकती हैं परंतु अगर आप इसे गर्भावस्था की पहली तिमाही में जब महिला को हाइड्रेशन की समस्या होती है तब आप अगर इसे सुबह-सुबह खाली पेट पिए तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

खाली पेट नारियल पानी पीने से इसके पोषक तत्व आपके शरीर को जल्दी मिलते हैं और गर्भवती महिला को इससे ज्यादा फायदा मिलता है। तो आइए जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान नारियल पीने (Pregnancy mein Nariyal Pani Pine ke Fayde) के अन्य क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः
प्रेगनेंसी में कितना पानी पीना चाहिए

गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीने के फायदे (Benefits of Coconut Water during Pregnancy in Hindi)

 

1. सीने में होने वाली जलन व कब्ज को कम करे

नारियल पौष्टिक तत्वों का खजाना होता है। गर्भावस्था के दौरान सीने में जलन होना एक आम समस्या है। यह शरीर में होने वाले हामोंनल बदलाव व पेट में पल रहे शिशु के भार की वजह से होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान नारियल पानी पीना इस समस्या से राहत दिलाने में मददगार हो सकता है क्योंकि इसमें राइबोफ्लेविन और विटामिन सी होते है।

 

नारियल में फाइबर की मात्रा अधिक होने से कब्ज से भी राहत मिलती है और यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। इसमें पाए जाने वाले अन्य तत्व पेट में होने वाले एसिड के स्तर को भी कम करते है। ऐसे में नारियल के सेवन से महिला का मन अच्छा रहता है और उसका चिड़चिड़ापन भी कम होने लगता है।

 

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना

नारियल पानी पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी वायरल तत्व पाए जाते हैं। नारियल वसा रहित और जीरो कॉलेस्ट्रोल से युक्त होता है और यह महिला में एच. डी. एल. कोलेस्ट्रॉल यानी अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने में मदद करता है।

 

गर्भावस्था के दौरान अगर महिला को थकान, कमजोरी, डिहाइड्रेशन की समस्या लगे या उसका जी मचलने लगे तो वह पानी का सेवन कर सकती है क्योंकि यह पेट से संबंधित काफी समस्याओं को सही करता है और महिला को ऊर्जा प्रदान करता है।

 

3. नेचुरल यूरिन क्लीनर

नारियल पानी के बारे में कम जाना जाने वाला तथ्य यह है कि यह एक प्राकृतिक मूत्र वर्धक यानि यूरिन क्लीनर का काम करता है। इसका मतलब यह है कि नारियल पानी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित करने का काम भी करता है। यह गर्भवती महिला के लिए बहुत जरूरी होता है।

 

शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा को नियंत्रित करके पिशाब के बहाव को साधारण बनाया जा सकता है जिससे पेशाब की नली साफ और स्वस्थ रहती है। नारियल का पानी पेशाब की नली को ना सिर्फ साफ रखता है बल्कि समय से पहले होने वाले प्रसव की संभावना को भी कम करता है।

 

यह शरीर में किडनी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखता है और पथरी आदि जैसी समस्याओं से मां और बच्चे दोनों को दूर रखता है। नारियल पानी का रोजाना सेवन करने से पेशाब के रास्ते में होने वाली किसी भी तरह की रुकावट को खत्म किया जा सकता है। यह मूत्राशय की नलियों और ब्लेंडर को भी साफ कर देता है। इसलिए अगर आपको पेशाब से जुड़ी कोई समस्या है तो आपको रोजाना एक गिलास नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः गर्भावस्था में टहलने के 10 फायदे

4. शरीर में पानी की कमी और थकावट को दूर करना

नारियल के पानी में पाए जाने वाले प्लाज्मा और इलेक्ट्रोलाइट लगभग खून में पाए जाने वाले तत्व जैसा ही होते है और यही नारियल पानी की बड़ी खूबी होती है जो कि शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए बेहतरीन तरल पदार्थ बनाती है। नारियल का पानी ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है।

 

अगर आप चाहती है कि आपके शरीर में पूरा दिन ऊर्जा बनी रहे और आप थकान महसूस ना करें तो आप रोजाना नारियल का पानी भरपूर मात्रा में पीए। यह आपके शरीर में हमेशा स्फूर्ति बनाए रखेगा।

 

5. रक्त संचार को नियंत्रित रखना

गर्भावस्था में नारियल पानी पीने से रक्त का संचार भी संतुलित रहता है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम और लोरिक एसिड का स्तर संतुलित रखता है। इसमें कोलेस्ट्रोल का स्तर भी संतुलित रहता है। इसके अलावा नारियल पानी में मौजूद विटामिन जरूरी प्रोटीन और इलेक्ट्रोलाइट्स शुगर स्तर को भी नियंत्रित करता है।

 

7. वजन को भी संतुलित रखना

नारियल पानी वजन को भी संतुलित रखने में मदद करता है। चूँकि यह गर्भावस्था के दौरान सामान्य बात है, ऐसे में आपका अत्यधिक वजन ना बढ़े इसके लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं जो आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान शिशु के विकास में भी नारियल पानी बहुत फायदेमंद होता है।

 

8. मधुमेह को कम करना

यदि आप गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मीठे का सेवन करती हैं तो आपके रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ जाता है जो कि आपके लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। नारियल पानी में दूसरी अन्य एनर्जी ड्रिंक्स की तुलना में कम शर्करा यानि चीनी होती है जो शरीर में शर्करा का स्तर बनाए रखने में मदद करती है।

इसलिए अगर आप गर्भावस्था के दौरान अन्य एनर्जी ड्रिंक्स की बजाय नारियल पानी का सेवन करती हैं तो आप  गर्भावस्था के दौरान मधुमेह  के खतरे से भी बची रहेंगी।

 

9. संक्रमण से बचाना

नारियल पानी में विटामिनस, खनिज, एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है जो हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।और हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से संक्रमण से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें लोरिक एसिड होता है जो एचआईवी व फ्लू जैसे संक्रमण से बचाए रखता है।

 

जो गर्भवती महिलाएं अलसर या एसिडिटी से पीड़ित होती है उनके लिए नारियल का पानी बहुत फायदेमंद होता है। इन सब खूबियों के कारण नारियल पानी गर्भावस्था में पीने के लिए एक बेहतरीन तरल पदार्थ है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेगनेंसी में चाय पीनी चाहिए?

 

10. भ्रूण के विकास में मदद करना

नारियल पानी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एक प्राकृतिक ड्रिंक भी है जिसमें किसी भी तरह के हानिकारक रसायन नहीं होते हैं। इसलिए यह आपके लिए और आपके गर्भ में पल रहे शिशु के लिए बहुत सुरक्षित होता है। नारियल पानी में भरपूर पोषक तत्व होने के कारण ही यह गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

 

यह आपके भ्रूण के विकास में भी एक अहम भूमिका निभाता है। नारियल का पानी मां को जरूरी मिनरल्स और पोषक तत्व प्रदान करता है जिससे शिशु के विकास में काफी तेजी आती है और मां और शिशु दोनों रोग मुक्त रहते हैं।

 

कुछ आवश्यक बातें (Some Necessary Tips)

  • गर्भावस्था में नारियल पानी का सेवन एक नियंत्रित मात्रा में ही करें क्योंकि किसी भी चीज़ का आवश्यकता से ज्यादा सेवन भी हानिकारक हो सकता हैं।
  • हमेशा नारियल पानी का सेवन करते समय ध्यान दे कि वह ताजा हो क्योंकि ताजा नारियल का पानी ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
  • जिन गर्भवती महिलाओं को मधुमेह ज्यादा रहती है, वे महिलाएं नारियल पानी का सेवन ना करें।
  • अगर आप गर्भावस्था के दौरान किसी बड़ी बीमारी से पीड़ित हैं तो अपने डॉक्टर से पूछ कर ही नारियल पानी का सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों को खुद खाना खाने की आदत कैसे डालें?

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से अपनी समस्याओं व अनुभवों को बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माओं के सबसे बड़े ऑनलाइन कॉम्यूनिटी से अभी जुड़ें और पाएं लाखों माओं की राय। आप यहां अपने अनुभव भी शेयर कर सकती हैं। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null