प्रेगनेंसी में नींद ना आने के कारण व 7 असरदार उपाय

प्रेगनेंसी में नींद ना आने के कारण व 7 असरदार उपाय

गर्भावस्था हर महिला के लिए बहुत ही खास पलो में से एक हैं लेकिन इस खुशी के साथ गर्भवती महिला के लिए ये समय काफी संघर्ष पूर्ण होता हैं क्योंकि इस दौरान महिला को काफी परेशानी होती है जैसे की नींद न आना, हॉर्मोन्स के बदलाव, उठने बैठने में परेशानी आदि। महिलाओ के लिए गर्भावस्था का समय एक चुनौती से कम नहीं होता हैं|

पर इन सब के बावजूद भी महिला खुशी से अपने बच्चे के आने का इंतज़ार करती है। गर्भावस्था के समय नींद न आने की परेशानी हर महिला को होती है। इसका मुख्य कारण भ्रूण का बढ़ता आकार होता हैं जिससे गर्भवती महिला को सोने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। इसके साथ और भी ऐसे बहुत से कारण हैं जिसकी वजह से नींद आने में परेशानी होती हैं जैसे कि:

गर्भावस्था में नींद ना आने के कारण

  • पीठ दर्द
  • पैरो में ऐंठन
  • जलन और कब्जियत
  • पेट का बढ़ना
  • अपचन
  • दिल की धड़कन
  • सांस की तकलीफ
  • तनाव
  • ज्वलंत सपने
  • पेशाब बार-बार होना
  • घबराहट

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान बालों के टूटने के कारण व उपाय

गर्भावस्था में अच्छी नींद के उपाय

#1. सोने का तरीका

गर्भावस्था के समय नींद न आने का कारण हो सकता है आप सही से नहीं सो रहे हो। बाए तरफ करवट लेकर सोने से खून का बहाव सही होता है। सोने के लिए आप तकिया का प्रयोग भी कर सकती है जिससे आपको काफी आराम मिलेगा। कई महिलाओ को पैर मोड़कर सोने से भी काफी आराम मिलता है और उन्हे अच्छी नींद आती है।

#2. खान-पान पर ध्यान दे

प्रेगनेंसी में नींद ना आने के कारण व 7 असरदार उपाय

चित्र स्रोत: Sitaram Bhartia

गर्भावस्था के दौरान नींद नहीं आने की वजह हमारे खान-पान पर भी निर्भर करता हैं| इसलिए जितना हो सके उतना कॉफी, चाय, तेलिये खाने, मिर्च से बचे जिससे आपको सोने में काफी आराम मिले। आप अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा फ़ाइबर युक्त एवं हरी सब्जिया खाये जिससे आपको जलन नहीं होगी और आपको अच्छी नींद भी आएगी।

#3. वॉक करे

सोने से पहले, हो सके तो रोज धीरे-धीरे और आराम से वॉक करने से भी आपको नींद आने में मदद मिलेगी क्योंकि वॉक करने से न केवल आपको आराम मिलेगा बल्कि ऑक्सीजन भी मिलेगी जो आपके दिमाग को शांत करने में और आपको जल्दी सोने में मदद करेगा।

#4. मेडिटेशन करे

प्रेगनेंसी में नींद ना आने के कारण व 7 असरदार उपाय

चित्र स्रोत: YouTube

अच्छी नींद के लिए सोने से पहले रोज दिन में 15 मिनट के लिए मेडिटेशन करने की कोशिश करें। यह आपके मस्तिष्क और शरीर को आराम करने में मदद करेगा जिससे आपको अच्छी नींद आएगी। कुछ व्यायाम भी है जो अच्छी नींद के लिए सोने के समय किये जा सकते हैं। इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह ले और हो सके तो एक अच्छे योग शिक्षक से परामर्श लें।

इसे भी पढ़ें: रमजान में प्रेग्नेंट महिला को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

#5. पैर की मालिश और गर्म पानी से स्नान

पैर की ऐंठन से बचने के लिए सोने से पहले अपने पैरों को हल्के हाथो से मालिश करें। साथ ही सोने से कम से कम 30 मिनट पहले गर्म पानी से स्नान करने का प्रयास करें। गर्म पानी से स्नान करने से आपकी मांसपेशियों में आराम मिलता है और आपको सोने में मदद मिलती है।

#6. रात को देर तक न खाये

गर्भवती महिलाओं को अक्सर रात में भूख लग जाती हैं जिससे कारण वो कई प्रकार के स्नैक्स रात को सोते समय खाती है। पर ये उनके लिए अच्छा नहीं होता है इसलिए रात को सोने से पहले कम से कम 2 घंटे पहले आप खाना खा ले। देर रात तक खाने से अपचन और घबराहट हो सकती है जिससे आपको नींद आने में परेशानी होगी। यदि आपको फिर भी भूख लगे तो आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पिये क्योंकि यह न केवल आपकी भूख को मिटाएगा, साथ ही आपको अच्छी नींद लेने में भी मदद मिलेगी।

#7. सूती नाइटवियर का प्रयोग करे

रात को सोते समय हो सके तो सूती नाइट वियर का प्रयोग करे जिससे आपको आराम मिले और अच्छी नींद आए। ऐसा कोई भी कपड़ा न पहने जिससे आपको परेशानी हो जैसे की टाइट कपड़ों से पूरी तरह से बचें। गर्भावस्था के दौरान शरीर में गर्मी बढ़ जाती है और आपकी त्वचा भी ज्यादा सेनसिटिव हो जाती हैं इसलिए सिंथेटिक कपड़े पहने से बचें और सॉफ्ट गाउन या नाइट सुट पहने जिससे आपके शरीर में कोई परेशानी न हो।

जैसे ही आपकी गर्भावस्था का समय आगे बढ़ता हैं आपकी परेशानी और बढ्ने लगती है। गर्भावस्था के समय अच्छी नींद आपके शरीर के लिए आवश्यक है। नींद के बिना आपको बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे की घबराहट और हमेशा थकावट महसूस करना। इसलिए जरूरी है आप इन उपाय को अपनाए और अच्छी नींद ले।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था के दोरान पानी कब और कितना पीना चाहिए?

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null