प्रसव के बाद तनाव से बचने के 5 तरीके

प्रसव के बाद तनाव से बचने के 5 तरीके

प्रसव के बाद तनाव होना कई बार बेहद आम हो जाता है। सामान्य प्रसव में दर्द के कारण तो कई बार सिजेरियन डिलीवरी के बाद होने वाले बदलावों के कारण यह तनाव होने लगता है। आइयें आज हम जानते हैं कि प्रसव के बाद तनाव से किस प्रकार बचा जाए।

प्रसव के बाद तनाव से बचने के 5 तरीके

स्वस्थ आहार प्रसव के बाद सही खानपान बेहद आवश्यक है। यह तनाव को दूर करने में काफी मददगार होता है। डिलीवरी के बाद आपका जो भी मन करें उसे अवश्य खाएं। प्रसव के बाद आप एक निश्चित मात्रा में चॉक्लेट या कॉफी जैसी चीजों का सेवन भी कर सकती हैं। इसके अलावा विभिन्न तरह के सलाद आदि का सेवन करें जिसे खाकर आपको मानसिक शांति मिले।

प्रसव के बाद तनाव से बचने के 5 तरीके

बच्चे के साथ खेले खाली समय में ख्यालों में खोने के स्थान पर बच्चे के साथ खेलें। यह आपके अंदर सकारात्मक सोच का निर्माण करेगा। याद रखें कि खाली दिमाग शैतान का घर होता है। इसलिए जब भी आप खाली हो तो अपने बच्चे के साथ खेलें।

प्रसव के बाद तनाव से बचने के 5 तरीके

प्रसवोत्तर योगा योगा आपको प्रसव के बाद मानसिक शांति प्रदान करता हैं। यह प्रसव के बाद स्वास्थ्य और फिटनेस हासिल करने का सबसे आसान तरीका होता है। आप अगर योगा ना कर सकें तो कोशिश करें कि थोड़ा हल्का फुल्का व्यायाम ही कर लें।

प्रसव के बाद तनाव से बचने के 5 तरीके

मालिश करें प्रसव के बाद आपको तनाव अधिक होता है जिससे बचने के लिए मालिश सबसे आसान और सही तरीका होता है। अपनी मालिश करवाते हुए अपन आप को परेशानियों से थोड़ी देर के लिए तनाव से दूर रहें।

प्रसव के बाद तनाव से बचने के 5 तरीके

पति की मदद लें प्रसव के बाद बच्चों को संभालने और घर के कामों में पति की भी मदद लें। यह आपको आपके पति के और करीब लाएगा। बच्चों की नेपी चेंज करने या जब वह रोए तब थोड़ी मदद अपने पति की भी लें। उन्हें भी इस काम में इंगेज़ करे।