जाने साल 2020 के 20 लोकप्रिय बेबी नाम और क्या है उनका मतलब

जाने साल 2020 के 20 लोकप्रिय बेबी नाम और क्या है उनका मतलब

बच्चा होने के बाद हर माता-पिता का अगला काम होता है कि बच्चे का नाम क्या रखा जाए? कभी -कभी पहले से भी नाम सोच लिया जाता है तो कभी कभी बाद में भी नामकरण किया जाता है।

आजकल जो चीज परेशानी का कारण बनती है वो है कि सब अपने बच्चे का कुछ अलग सा, प्यारा सा और एकदम अच्छे मतलब वाला नाम रखना चाहते हैं। आइए जानते हैं साल 2020 के कुछ ऐसे नाम जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप भी इन मॉर्डन भारतीय नामों को चुन सकती हैं। तो आइयें जानते हैं बच्चों के बीस मॉर्डन व लोकप्रिय नामः

साल 2020 के 20 लोकप्रिय बेबी नाम (Popular Indian Baby Names of 2020 in Hindi)

#1. आहान: इसका अर्थ है , सूरज की पहली किरण, सूर्योदय

#2. आध्या: आध्या का मतलब है शुरूआत। साथ ही ये हिन्दू देवी दुर्गा का भी नाम है।

#3. कियान: इसका मतलब है राजा।

#4. रेयांश: रेयांश का मतलब है उम्मीद की किरण।

#5. विहाना: सूरज की पहली किरण, सुबह का सूरज

#6. आद्विक: इसका अर्थ है सबसे अलग

इसे भी पढ़ेंः  कृष्णा पर आधारित बच्चों के लिए 25 नाम व उनके अर्थ

#7. कियांश: इसका मतलब है जिसमें सभी अच्छे गुण मौजूद हों।

#8. श्रेयांवी: हिन्दू देवी लक्ष्मी जी के नाम पर

#9. मायरा: बहुत ज्यादा प्यारी

#10. काश्वी: हमेशा जगमगाने वाली

#11. जान्हवी: गंगा नदी का एक नाम

#12. विहान: सुबह, सूरज की पहली किरण

#13. विवान: जीवन से भरपूर

#14. प्रिशा: भगवान का दिया तोहफा

#15. इवान: राजा के समान, राजसी

#16. रिद्धित: पूरे संसार में ख्याति प्राप्त

#17. शिवांश: हिन्दू देवता शिव के नाम पर

#18. जुबेर: एकदम पवित्र

#19. रिशान: अच्छा इंसान

#20. अयांश: माता-पिता का रूप

तो यह साल 2020 के कुछ ऐसे नाम जो लोगों ने अपने बच्चों के रखें। इन नामों में से आप भी अपने बच्चे का नाम रख सकते हैं।  क्या आप किसी अन्य नाम का अर्थ जानना चाहते हैं, अगर हां तो आप हमें अवश्य बताएं।

 

इसे भी पढ़ेंः  बच्‍चों का नाम रखते समय न करें यह 12 गलतियां

 

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null