आपको लड़का होगा या लड़की ? इन 9 मजेदार तरीकों से अनुमान लगाएं

आपको लड़का होगा या लड़की ? इन 9 मजेदार तरीकों से अनुमान लगाएं

गर्भावस्था के शुरुआती के 3 महीने तो यूं ही गुजर जाते हैं। फिर चौथे महीने में आपका पेट दिखने लग जाता है और लोग भी पूछने लग जाते हैं। इस समय आप भी यह सोचने लग जाती है कि आपके पेट में लड़का है या लड़की (Pet mein Lakda hai Ya Ladki)।

 

नोटः लिंग परीक्षण कानूनी रूप से अवैध और एक दंडनीय अपराध है। निम्न जानकारी केवल लोक जनमानस में व्याप्त आम भ्रांतियों के आधार पर है।

 

आपके माता-पिता से लेकर आपके घर में काम करने वाली बाई सब अपने-अपने अनुमान लगाने लगते हैं। जैसे कि यदि आपको हर समय आइसक्रीम खाने का मन हो रहा है तो आपको लड़का ही होगा या फिर आपका हर समय जी मचल रहा है तो जरूर लड़की होगी आदि। यदि आप जानना चाहती है कि आपके गर्भ में जो बच्चा पल रहा है वह लड़का है या लड़की (Lakda Hoga ya Ladki), तो आप इन बातों से जान सकती है।

 

9 मजेदार तरीके शिशु का लिंग जानने के लिए (9 Fun Ways to Baby Gender Prediction in Hindi)

तो आइए जानते हैं ऐसे 9 तरीके जिनसे आप जान सकती हैं कि आपके गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की:

#1. ऊँचा या झुका हुआ पेट

आप इसके लिए शीशे के आगे खड़े होकर अपने पेट पर गौर करें। अगर आपका पेट ऊंचा या ऊपर की तरफ बाहर निकला हुआ है तो समय आ गया है कि आप अपने पर्दों का रंग बदल कर गुलाबी कर दे।

परंतु यदि आपका पेट बड़ा और थोड़ा नीचे की तरफ है तो यह भी हो सकता है कि आपको लड़का हो। यह टेस्ट आप सातवें महीने में करें जब आपका पेट पूरी तरह से बाहर आ जाता है।

इसे भी पढ़ेंः गर्भ संस्कार क्या है?

 

#2. भूख: मीठा या नमकीन खाने की

आपके साथ बहुत बार ऐसा होता होगा कि आपको पानी पुरी खाने की इच्छा होती होगी या फिर चॉकलेट, आइसक्रीम खाने का मन करता होगा और चीज केक को आप दिमाग से नहीं निकाल पा रही होंगी।

यदि आपको मीठा खाने की बहुत ज्यादा इच्छा होती है तो हो सकता हैं कि आपको लड़की होगी परंतु यदि आपका मन नमकीन या फिर मसालेदार नमक वाली चिप्स खाने का हो तो आपको लड़का होगा।

#3. बालों से

यह माना जाता है कि यदि गर्भावस्था के दौरान आपके बाल चमकदार और मजबूत है तो आपको लड़का होने वाला है। ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि गर्भावस्था के दौरान आपके बालों का बनावट और गुणवत्ता बदल जाती है। और यदि आपके बाल गर्भावस्था के दौरान हल्के और नाजुक है तो आपको अवश्य लड़की होगी।

#4. त्वचा से पर चमक

इस बात का आपको गर्भावस्था के 5वें महीने में पता चलता है। गर्भावस्था के दौरान आपकी त्वचा का रंग और बनावट बदलती है क्योंकि आपके शरीर में हार्मोन और मनोवैज्ञानिक संबंधी बदलाव आते हैं।

अगर आपके गर्भ में लड़का है तो आपके चेहरे पर अलग ही चमक रहेगी और यदि आपके गर्भ में लड़की है तो आपकी त्वचा तैलीय रहेगी।

इसे भी पढ़ेंः कब किया जाता है नामकरण संस्करण?

 

#5. पैरों में सूजन से लड़का या लड़की का पता

गर्भावस्था के आखिरी 3 महीने महिला के लिए बहुत ही असहनीय होते हैं। 3 महीनों में महिला को कमर दर्द और पैरों में सूजन आने की समस्या होती है। यह समस्या गर्भावस्था तक चलती है।

अगर आपके पैर का आकार हमेशा के लिए बदल जाता है तो आपको लड़का ही होगा अन्यथा लड़की। शिशु का लिंग जानने के लिए यह बहुत ही मानी हुई प्रथा है परंतु यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे माने या ना माने।

#6. आपके सोने का तरीका

ज्यादातर महिलाओं को आखिरी के 3 महीने में सोने में बहुत दिक्कत होती है। डॉक्टर आपको यह सलाह देते हैं कि आपको अपनी बाईं तरफ सोना चाहिए जिससे आपके प्लेसेंटा में खून का संचार बना रहे।

परंतु यह कहा जाता है कि यदि आप अपने दाई तरफ मुंह करके सोती है तो आपको लड़की ही होगी और अगर आप बायीं करवट करके सोती है तो आपको लड़का ही होगा।

इसे भी पढ़ेंः गर्भावस्था में बैठने, सोने और उठने के ऊपर पूरी जानकारी

 

#7. रिंगा रिंगा रोजेस

यह एक बहुत ही अजीब सा टेस्ट है। इसमें आपको एक अंगूठी, आपका एक बाल और आपके पेट की आवश्यकता होगी। आप अपना एक बाल ले और फिर उसको अंगूठी से हार के आकार में बांध दें। यह करके आप लेट जाएं और फिर अपने बाल वाले हार को अपने पेट पर रखें और घुमाएँ।

यदि अंगूठी गोल-गोल घूम रही है तो आपको लड़का ही होगा और यदि वह एक तरफ से दूसरी तरफ पेंडुलम की तरह जा रही है तो आपको लड़की होगी।

#8. लड़का या लड़की के सपने आना

आप सपने में यह जान सकती है कि आपको लड़का होगा या लड़की। यदि आपको लड़का होने का सपना आता है तो परिणाम इसके बिल्कुल विपरीत होगा और यदि सपना लड़की होने का आता है तो फिर आपको लड़का ही होगा।

#9. हिप्स और बम्प से जानें लड़का है या लड़की

यह भी एक अच्छा तरीका है जिससे आप जान सकते हैं कि आपको लड़का होगा या लड़की। यदि आपके शरीर का बढ़ा हुआ वजन आपके बम्प पर आ रहा है तो इसका मतलब यह है कि आपको लड़का ही होगा और यदि आपका सारा वजन आपके हिप्स पर जा रहा है तो आपको लड़की ही होगी।

यह भी कहा जाता है कि अक्सर लड़के लड़कियों से ज्यादा बड़े होते हैं इसलिए आपके पेट का आकार लड़की से लड़का होने की तुलना में थोड़ा बड़ा होता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या सफेद पानी प्रेगनेंसी को करता है प्रभावित

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से अपनी समस्याओं व अनुभवों को बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माओं के सबसे बड़े ऑनलाइन कॉम्यूनिटी से अभी जुड़ें और पाएं लाखों माओं की राय। आप यहां अपने अनुभव भी शेयर कर सकती हैं। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null