पीरियड्स में पेट दर्द को कम करने के 5 घरेलू उपाय

पीरियड्स में पेट दर्द को कम करने के 5 घरेलू उपाय

कहते हैं ना कि “महिलाएं जितना दर्द सह सकती हैं उतना कोई भी नहीं”। ये बात बिलकुल सच हैं क्योंकि महिलाए जो दर्द सहती हैं चाहे वो प्रसव का हो या फिर पीरियड्स का, वो दोनों में खरी उतरती हैं। यानि महिलाओ को किसी भी प्रकार की परेशानी होती भी हैं तो वो अपना काम करना नहीं छोड़ती। कई महिलाएं पीरियड्स में पेट दर्द (Periods mein Pet Dard) से आराम पाने के लिए दवाई का सहारा भी लेती हैं पर उनको कई दुष्प्रभावो का सामना भी करना पड़ता हैं।

तो क्यो न हम बिना किसी दवाइयों की मदद के ऐसे उपाय (Home Remedies for Periods Pain) अपनाए जिससे हमे पीरियड्स के समय होने वाले दर्द से आराम मिले। मासिक धर्म या पीरियड्स में पेट दर्द को कम करने के लिए पांच उपाय निम्न हैंः

1. गर्म पानी की बोतल
2. सही खान पान
3. गर्म पानी स्नान
4. हर्बल टी
5. व्यायाम

 

पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया हैं जिसमे खून का बहाव होता हैं। इसे आम भाषा में लोग मासिक धर्म भी कहते हैं। यह लड़कियो को 12 से 15 साल की उम्र में आना शुरू होते हैं और जो हर महीने 4 से 7 दिन तक रहते हैं। इस समय महिलाओ को बहुत सी परेशानी होती हैं जैसे की पेट में दर्द, कमर दर्द, चिड़ चिड़ापन, सर दर्द, कमजोरी, थकान, पीठ में दर्द इत्यादि।

 

ये सब आम परेशानी होती हैं, पर अगर ज्यादा परेशानी होती हैं तो इसकी वजह महिलाओं के गलत खानपान, योगा न करना, खून की कमी होना, अधिक वजन होना होता हैं। महिलाओ को अपना खास ध्यान रखना चाहिए और साथ ही कुछ उपाय (Periods mein Pet Dard ko Kam karne ke Upay) अपनाने चाहिए जिससे वो हमेशा सेहतमंद रहे और पीरियड्स ठीक से आते रहे।

 

पीरियड्स के दर्द को कम करने के 5 असरदार उपाय (Home Remedies for Periods Pain in Hindi)

#1. गर्म पानी की बोतल या पैड से सिकाई

गर्म पानी की बोतल या पैड एक आसान, प्रभावी और वैज्ञानिक रूप से सिद्ध घरेलू उपचार हैं जो पीरियड्स के दर्द को आसान बनाने में बहुत ही फायदेमंद होता हैं। गरम पानी की सिकाई से आपके पेट और निचले हिस्से की मांसपेशियो में आराम मिलता हैं जिससे दर्द कम होने लगता हैं।

एक अध्ययन से पता चला हैं कि मासिक धर्म में पेट दर्द में दी जाने वाली दवाइयो जैसे की ibuprofen की तरह ही गरम पानी से सिकाई करने से भी पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को काफी कम किया जा सकता हैं। तो क्यू न हम दर्द के लिए दवाई न लेकर गरम पानी से सिकाई करे जिससे हम दवाइयो के दुष्प्रभावो से बचे रहे। इस उपाय को आप थोड़े-थोड़े समय के अंतराल में भी कर सकती हैं जिससे आपके दर्द में काफी आराम मिलेगा।

#2. सही खान पान

पीरियड्स के दर्द को कम करने के 5 असरदार उपाय

मासिक धर्म में पेट की ऐंठन से आराम पाने के लिए आपको आपके आहार में पोषक युक्त सब्जियां और फलो को जोड़ना जरूरी हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने लगती हैं जिसे एनीमिया भी कहा जाता हैं। इसके लिए महिलाओ को भरपूर मात्रा में आयरन और मैग्नीशियम युक्त आहार लेना चाहिए जिससे उन्हे पीरियड्स में होने वाली परेशानी कम होंगी।

आप इसमें हरी सब्ज़ीयां, लो फैट दूध, केला, बादाम आदि का सेवन करे। आप विटामिन डी युक्त भोजन जैसे की मछ्ली, पनीर, अंडा, संतरे का जूस और दाल को भी अपने आहार में शामिल कर सकती हैं जिससे आपको अपने मासिक धर्म की परेशानी में काफी हद तक दूर करने में आसानी होंगी।

#3. गर्म पानी स्नान

गर्म पानी से स्नान करने से पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन में काफी आराम मिलता हैं। गर्म पानी के स्नान से रक्त का प्रवाह बढ़ता है, जिससे तंग मांसपेशियों को आराम करने में मदद मिलती हैं। गर्म पानी को चालू करने से पहले आप लगभग 30 सेकंड तक ठंडा पानी चलाकर स्नान कर सकती हैं।

गरम पानी में आप सेंधा नमक डालकर भी स्नान कर सकती है क्योंकि सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता है जिससे आपके मन को और शरीर में ऐंठन से ओर जल्दी आराम मिल सकेगा।

#4 . हर्बल चाय

पीरियड्स के दर्द को कम करने के 5 असरदार उपाय

हर्बल चाय जैसे की ग्रीन टी या केमोंमाइल चाय जो एंटीओक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, ये हमारे पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद उपाय हैं। इससे मासिक धर्म के दर्द और ऐंठन को कम करने में भी मदद मिलती हैं। इसे आप गरम पानी और शहद के साथ दिन में दो बार ले सकती हैं।

इसकी जगह आप अन्य घरेलू चाय जैसे अदरक चाय, पुदीना चाय, अजवाइन की चाय और सौंफ़ चाय भी ले सकती हैं। इन सभी में एंटीओक्सीडेंट गुण होते हैं जो पीरियड्स के दर्द में काफी आराम दिलाते हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत हैं कि यह कैफीन और ग्लूटेन मुक्त हो।

#5. व्यायाम

मासिक धर्म के दौरान दर्द को कम करने में व्यायाम करना एक महत्वपूर्ण उपाय हैं। इसके लिए आपको जिम जाने की या जोरदार अभ्यास करने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि आप पैदल चलने वाले और सरल एरोबिक व्यायाम जैसे चलना और साइकिल चलाना वाले व्यायाम कर सकती हैं जो की पीरियड के दौरान पेट  दर्द को कम करने में काफी उपयोगी हैं।

इसलिए आपको हर दिन कम से कम 30 मिनट एरोबिक व्यायाम करना चाहिए। जिससे आपके रक्त प्रवाह में और ऐंठन में काफी मदद मिलती हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी, ऐंठन नहीं होंगी और साथ ही आपके शरीर को ऊर्जा मिलेगी जिससे आपके पीरियड्स का सफर आसान होगा।

इन सब उपायो से आपको निस्संदेह राहत तो मिलेगी पर थोड़ा समय तो लगेगा ही। इसके अलावा आप अपने पेट की मालिश भी करा सकती हैं जिससे आपकी ऐंठन में आराम मिलेगा और आप अपना काम बिना किसी परेशानी के कर सकती हैं।

तुरंत आराम के लिए आप सिरोना दर्द पैच का भी इस्तमाल कर सकती हैं। ये 100% नैचुरल एवं सेफ हैं। ये उपाय भी आपको पीरियड्स की परेशानी मे बहुत फायदेमंद है। और इतना ही नहीं आप इसे कही भी आसानी से लेकर जा सकती है।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null

null