5 लस्सी की रेसिपीज बच्चों के लिए

5 लस्सी की रेसिपीज बच्चों के लिए

गर्मियों के मौसम में ठंडक पाने का सबसे आसान और बेहतरीन तरीका होता है लस्सी। लस्सी की तासीर ठंडी होती है जो बच्चों के लिए काफी अच्छा भी होता है। लस्सी में कैल्शियम, प्रोटीन व आयरन भरपूर मात्रा में होता है। बच्चे के लिए आप लस्सी बनाते हुए उसमें चीनी अवश्य थोड़ी कम रखें। आमतौर पर लस्‍सी मीठी होती है लेकिन आप इसे और कई फ्लेवर और टेस्ट में बना सकती हैं। आइयें आज जानते हैं कुछ आसान और अच्छी लस्सी बनाने की रेसिपीज (Easy Lassi Recipes in Hindi)।

5 लस्सी की रेसिपीज बच्चों के लिए

पुदीना लस्सी (Pudina Lassi): पुदीना लस्सी आपको भी काफी पसंद आएगी। गर्मी के मौसम में पुदीने वाली लस्‍सी ठंडक देने के साथ लू से भी बचाती है। पुदीना हाजमे के लिए अच्छा होता है, इससे पाचन क्रिया भी दुरूस्त होती है। इसके लिए आपको दही, पुदीना, सेंधा नमक, जीरा पावडर, नींबू व आइस क्यूब्स चाहिए।
पुदीना लस्सी बनाने की विधि (Pudina Lassi): इसके लिए आप सबसे पहले दही को अच्छे से फैंट लें। फिर दही में पुदीने की पत्तियां, सेंधा नमक, आइस क्यूब्स, पानी व जीरा पावडर डालें। फिर इनको मिक्सी में फेंट लें। आपकी पुदीना या मिंट लस्सी तैयार है, आप इसे ठंडा सर्व कर सकती हैं।

5 लस्सी की रेसिपीज बच्चों के लिए

बच्चों की पसंदीदा चॉक्लेट लस्सी (Choclate Lassi): बच्चों को चॉक्लेट से ज्यादा शायद ही कोई चीज पसंद हो। और जब चॉकलेट सिरीप की बात आती है तो बच्चों के क्या आपके मुंह भी पानी आने लगेगा। दही में चॉक्लेट सिरीप मिलाकर आप इसे बच्चे को दें जो टेस्टी होने के साथ सेहत से भी भरपूर होता है। आइयें जानते हैं चॉक्लेट लस्सी बनाने की विधि।
साम्रगी
दही – 4 कप, चॉकलेट सिरप – 4 बड़े चम्मच, डार्क चॉकलेट बिस्किट, चीनी अवश्यकता अनुसार, ड्राई फ्रूट कुटा हुआ – सजाने के लिएबनाने की विधिः सबसे पहले मिक्‍सी में ठंडी दही, चॉकलेट सिरप और चीनी को डाल कर अच्‍छी तरह से ब्‍लेंड करें। अब इसमें डार्क चॉकलेट बिस्‍किट को तोड़ कर डालें। आपकी चॉकलेट लस्‍सी तैयार है, इसे ड्राई फ्रूट से सजाकर ठंडा सर्व करें।

5 लस्सी की रेसिपीज बच्चों के लिए

स्ट्रॉबेरी लस्सी (Strawberry Lassi): गर्मियों में बच्चों को रिफ्रेश करना हो तो स्ट्रॉबेरी लस्सी अवश्य पिलाएं। स्टॉबेरी विटामिन सी से भरपूर होता है। आप इसे बच्चों की पार्टी में भी सर्व कर सकती हैं।
साम्रगी
दो कप ताजा दही, स्ट्रॉबेरी चार या पांच या फिर एक चम्मच स्टॉबेरी सिरप, आधा चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, पिसी चीनी स्वादानुसार। बनाने की विधिः दही में आवश्यकतानुसार ठंडा पानी, स्टॉबेरी सिरप या कटे हुए स्टॉबेरी और पिसी चीनी मिलाकर फेंट लें। सर्विंग गिलास में डालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट् या ड्राई फ्रूट पावडर डाल दें। स्ट्रॉबेरी के टुकड़ों से गार्निश करके ठंडी लस्सी सर्व करें।

5 लस्सी की रेसिपीज बच्चों के लिए

रूह अफजा लस्सी बनाने की विधि (Rooh Afza Lassi Recipe in Hindi): गर्मियां व रूह अफजा का आपस में काफी गहरा रिश्ता है। गर्मियां आते ही लगभग सबके घरों में रूह अफज़ा की बोतल दिखने लगती है। यह काफी ठंडक पहुंचाने वाला होता है। दही में रूह अफजा मिलाने से उसकी तासीर और भी अधिक ठंडी हो जाती है। तो चलिए सिखते हैं कैसे बनाएं रूह अफजा लस्सी।
साम्रगीः
दही – 3 कप चीनी – आवश्यकतानुसार, रूह अफ़ज़ा – 3 बड़े चम्मच, बर्फ, ड्राई फ्रूट – 1 चम्मच बनाने की विधिः एक मिक्सर में दही और चीनी को डालें और चीनी घुलने तक फेंट लें। इसके बाद रूह अफ़ज़ा डाल कर मिक्सी एक बार फिर से चलाएं। ग्लास में बर्फ के टुकड़े डाल कर ऊपर से तैयार लस्सी डालें। स्वादिष्ट दही की रूह अफ़ज़ा मीठी लस्सी तैयार है। ड्राई फ्रूट्स से सजा कर ठंडी मीठी लस्सी बच्चों को परोसे।

5 लस्सी की रेसिपीज बच्चों के लिए

नमकीन लस्सी बनाने की विधि (Namkeen Lassi Recipe in Hindi): मीठी लस्सी तो बहुत हुई चलिए अब सीखते हैं बच्चों के लिए स्वादिष्ट नमकीन लस्सी बनाना। नमकीन लस्सी उन बच्चों के लिए बेहतर होती है जिन्हें मीठा पसंद नहीं होता।
साम्रगीः
4 कप दही, डेढ़ कप पानी, 1 छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच जीरा, 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर, बर्फ के टुकड़े आवश्यकतानुसार बनाने की विधिः सभी साम्रगी को लेकर मिक्सी में फेंट लें। जीरा को पहले तवे पर भूने और फिर उसे बेलन से पीस लें। लस्सी को बनाने के बाद आप उसपर पावडर डाल दें। इसे सर्व करने से पहले आप इसमें बर्फ के टुकड़े डाल सकती हैं। नमकीन लस्सी बनाने के बाद इसे जल्दी से खत्म कर लें वरना यह खट्टी हो जाती है। * लस्सी बनाने के लिए मिक्सी की जगह आप इसे हाथ से फेंटे तो ज्यादा अच्छी बनती है।