कृष्णा पर आधारित बच्चों के लिए 25 नाम व उनके अर्थ

कृष्णा पर आधारित बच्चों के लिए 25 नाम व उनके अर्थ

भगवान श्री कृष्ण की माया कौन नहीं जानता। भगवान श्री कृष्ण के अलग-अलग रूपों, उनके ज्ञान व चीजों के कारण लोगों ने उन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए उनका नाम लेते हैं और उनका जप करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का नाम भगवान श्री कृष्ण के किसी नाम पर रखने का सोच रहीं है तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे 25 नाम (Lord Krishna Names for Kids) जो भगवान श्री कृष्ण की विशेषताओं को दर्शाते हैं। साथ ही हम उनके अर्थ भी जानेंगे।

बचपन से लेकर कंस के वध और महाभारत के युद्ध में अहम भूमिका निभाते हुए भगवान श्री कृष्ण ने पूरे विश्व को श्री मद्भ भागवत गीता का ज्ञान दिया था जिसे हम आज भी पढ़ते हैं। दुनिया को गीता का ज्ञान देने वाले भगवान श्री कृष्ण को त्रेता युग का युग पुरुष भी कहा जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हर युग में हमारे लिए ज्ञान का स्रोत है।

 

भगवान श्री कृष्ण पर आधारित बच्चों के लिए 25 नाम व उनके अर्थ (25 Lord Krishna Names for Kids in Hindi)

#1. कृष्ण (Krishan)

वैसे तो भगवान कृष्ण के बहुत सारे नाम है परंतु इनका कृष्ण नाम सबसे प्रमुख है जो बहुत ही प्यारा नाम है। यह नाम सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाला होता है।

Also Read: About Namkaran Sanskar in Hindi

#2. श्याम (Shyam)

कृष्ण भगवान का रंग सांवला होने के कारण उन्हें श्याम के नाम से भी पुकारा जाता है।

#3. मोहन (Mohan)

कृष्ण जी का यह नाम बहुत ही सुंदर है और इसमें कृष्ण को मीरा का मोहन भी बोला जाता है। कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना गया है। सबके मन को मोह लेने के कारण यह नाम उन्हें दिया गया है।

#4. मयूर (Mayur)

भगवान श्री कृष्ण के मुकुट पर हमेशा मोर पंख लगा होता था इसलिए उन्हें मयूर भी कहा जाता है।

#5. नंदन (Nandan)

देवकी माता के पुत्र होने के कारण उनको देवकीनंदन भी कहा जाता है तो बच्चों को लिए आप नंदन नाम भी रख सकती है।

#6. गोपाल (Gopal)

भगवान श्री कृष्ण को गायों से बहुत लगाव था और वे गायों की सेवा भी करते थे और उनकी रक्षा करते थे। गोकुल नगरी में वह गायों को चराने के लिए लेकर जाते थे। गायो के पालनहारे के कारण उनका नाम गोपाल भी पड़ा।

Also Read: Bed Wetting Solutions

#7. गोविंद (Govind)

श्री कृष्ण को गाय, प्रकृति और धरती इन सब से बहुत लगाव था इसलिए इनका नाम गोविंद भी पड़ा।

#8. मुरारी (Murari)

सब जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण को मुरली बहुत ही प्रिय थी और वह हमेशा मुरली बजाते थे। इसलिए उनका नाम मुरारी भी पड़ा।

#9. श्यामसुंदर (ShyamSunder)

सांवले रंग में भी सुंदर दिखने वाले को श्यामसुंदर कहते हैं। भगवान कृष्ण का रंग सांवला है तो इसलिए भी श्यामसुंदर एक बेहद लोकप्रिय नाम माना जाता है।

#10. उपेन्द्र (Upendra)

हिन्दू मान्यता के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को इंद्र का बड़ा भाई भी माना जाता हैं जिसके कारन उनका एक नाम उपेन्द्र भी पड़ा।

#11. गिरिधर (Giridhar)

जब गोकुल में इंद्र का प्रकोप होने के कारण बहुत बरसात हुई थी तो उस समय भगवान श्री कृष्ण ने गोकुल वासियों और गायों की रक्षा करने हेतु पूरे गोवर्धन पर्वत को ही अपनी उंगली पर उठा लिया था। इसलिए पर्वत के नाम पर इनका नाम गिरिधर या गिरधारी भी पड़ा।

#12. बृजेश (Brijesh)

बृज का वासी होने के कारण भगवान श्री कृष्ण का नाम बृजेश भी पड़ा।

#13. राधेश (Radhesh)

भगवान श्री कृष्ण को राधा बहुत प्रिय थी और वह उनके लिए इश्वर समान दे। इसलिये उनको राधेश भी कहा जाता हैं।

#14. केशव (Keshav)

श्री कृष्ण का नाम केशव इसलिए पड़ा क्योंकि उन्होंने कोशी नामक दैत्य को मारा था इसलिए उनका नाम केशव भी पड़ा।

#15. देवेश (Devesh)

भगवान श्री कृष्ण के नामों की सूची में एक नाम है देवेश यानि देवताओं के भी मालिक और उनके ईश्वर।

#16. रमन (Raman)

भगवान श्री कृष्ण का रमन नाम इसलिए पड़ा क्योंकि वह हमेशा खुद में ही आनंद में लीन रहते थे।

#17. अविनाश (Avinash)

भगवान श्री कृष्ण जिसका कभी विनाश ना हो यानी सदा अविनाशी रहने वाले।

#18. अजय (Ajay)

भगवान श्री कृष्ण को सभी लोग पालनहार मानते थे यानी लोगों की रक्षा करने वाले जिन्होंने जीवन और मृत्यु को जीत लिया हो। इसलिए उनको अजय भी कहते हैं।

#19. अनिरुद्ध (Anirudh)

श्री कृष्ण ऐसे भगवान है जिनका कभी अवरोध ना किया जा सकता इसलिए उनका नाम अनिरुद्ध भी पड़ा।

#20. माधव (Madhav)

भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत में सिर्फ अर्जुन को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को ज्ञान का संदेश दिया था। इसलिए ज्ञान का भंडार होने के कारण इन्हें माधव भी कहा जाता है।

#21. अच्युत (Achyut)

जिसे अपने पद से कोई हटा नही सकता हो और जिसके पास जाकर कोई वापस नही आ सकता हो।

#22. दामोदर (Damodar)

भगवान श्री कृष्ण अपने अंदर इंद्रियों के स्वयं प्रकाशक और उनका दमन करने वाले होने के कारण इन्हें दामोदर भी कहा जाता है।

#23. मुकुंद (Mukund)

श्री कृष्ण के पास सारी शक्तियां और ताकत थी। उनके पास बहुत सारी इंद्रिया थी इसलिए उन्हें मुकुंद भी कहा जाता है।

#24. गोपेश (Gopesh)

कहते हैं जब भी वृंदावन, बरसाना, गोकुल की गोपियां भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी की धुन सुनती थी तो वे सब बांसुरी की धुन में मगन होकर खींची चली जाती थी और श्री कृष्ण के सामने नृत्य करती थी। सभी गोपियां श्रीकृष्ण की दीवानी थी और श्रीकृष्ण सब गोपियों के मालिक, इसलिए उन्हें गोपेश भी कहा जाता था।

#25. मनोहर (Manohar)

श्री कृष्ण का रूप बहुत ही सुंदर व मन को मोह लेने वाला था। इनका रूप इतना सुंदर होता है कि जब देखते हैं तो इन से नजर नहीं हटती थी। इसलिए उन्हें मनोहर कहा जाता है।

ऐसे तो भगवान श्री कृष्ण के बहुत से नाम है लेकिन हमने आपके बच्चों के नाम रखने के लिए 25 नाम सुझाए हैं। अगर आपको भी भगवान श्री कृष्ण का कोई अन्य नाम पता हो तो आप हमें अवश्य बताइए।

Also Read: Most Effective Birth Control Option

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null