क्या पीरियड्स होने के बाद भी प्रेगनेंट हो सकते हैं?

क्या पीरियड्स होने के बाद भी प्रेगनेंट हो सकते हैं?

मैने कई बार महिलाओं को यह कहते हुए सुना है कि पीरियड के बाद भी वो गर्भवती हुई या वो गर्भवती थी और उस दौरान उन्हें पीरियड हुए। हालाँकि यह दोनों चीज़ें वैसे तो बहुत अलग हैं लेकिन महिलाओं के लिए यह दोनों स्थितियाँ परेशानी भरी हो सकती हैं। मासिक धर्म और गर्भावस्था को लेकर एक सवाल बहुत ही आम है कि क्या पीरियड होने के बाद भी प्रेगनेंट हो सकते हैं?

हालाँकि ऐसा होने की संभावना बहुत कम है कि पीरियड आने के बाद महिला भी गर्भवती हो जाए लेकिन ऐसा असंभव भी नहीं है। ऐसा पाया गया है कि पांच हज़ार में से एक महिला इस स्थिति से गुजरती है। इसका अर्थ यह है कि ऐसा बहुत कम होता है लेकिन किन्हीं स्थितियों में ऐसा होना मुमकिन भी है।

तो आइये जाने ऐसी कौन-कौन सी संभावनाएं हैं जिनमें पीरियड के बाद भी महिला गर्भवती (Period ke Baad bhi Pregnant ho Sakte Hain) हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः महिला नसबंदीः कब चुनें और कैसे चुनें

क्या पीरियड होने के बाद भी प्रेगनेंट हो सकते हैं? (Can You Get Your Period and Still Be Pregnant?)

पीरियड्स के बाद भी अगर आप गर्भवती हैं तो इसके पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं:

मुख्य कारण (Main Reason)

ऐसा माना जाता है कि महिला के शरीर में पुरुष का वीर्य कई दिनों तक जिंदा रह सकता है। ऐसे में अगर आपने पीरियड से एक-दो दिन पहले शारीरिक सम्बन्ध बनाये हैं और आपके शरीर में जिन्दा वीर्य मौजूद है, जो आपकी फैलोपियन ट्यूब तक पहुँच गया है।

ऐसे में, अगर ओवयूलेशन पीरियड के दौरान आपके गर्भाशय से अंडाणु निकल कर फैलोपियन ट्यूब में जिन्दा वीर्य के पास पहुंच जाता है तब दोनों के मिलने से गर्भवती होने की संभावना अधिक रहती है। हालाँकि इस पूरी प्रक्रिया के होने की संभावना बहुत ही कम है।

अनियमित पीरियड (Irregular period)

आमतौर पर सामान्य मासिक धर्म की अवधि अठ्ठाइस से लेकर पेंतीस दिन की होती है लेकिन अधिकतर महिलाएं अनियमित मासिक धर्म से गुजरती हैं। ऐसे में पीरियड का जल्दी या देरी से होना बेहद सामान्य है। अगर आपका मासिक धर्म छोटा है यानी अठ्ठाइस दिन से पहले पीरियड आ जाते हैं तो महिलाओं का ओवल्यूशन 28 दिन से पहले या बाद में भी हो सकता है।

ऐसे में पीरियड के समय या फिर बाद में शारीरिक सम्बन्ध बनाने से भी आप गर्भवती हो सकती हैं। इसका अर्थ यह है कि पीरियड के बाद भी गर्भवती होने का एक कारण असामान्य मासिक धर्म भी है।

समय से पहले ओवल्यूशन

महिला का शरीर किन्हीं कारणों की वजह से कई बार समय से पहले ही ऑव्यूलेट करने लगता है। ऐसे में अगर पीरियड के समय शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाए तो आप गर्भवती हो सकती हैं। हालाँकि ऐसा होने की संभावना भी बहुत कम होती है कि मासिक धर्म के दौरान महिला के शरीर से अंडाणु का निष्कासन हो लेकिन अगर ऐसा हो तब भी मासिक धर्म के समय और तुरंत बाद आप गर्भवती हो सकती हैं।

अगर आपका मासिक धर्म सामान्य है तो मासिक धर्म के तुरंत बाद अण्डाणु का निष्कासन होने की संभावना कम होती है। सामान्य मासिक धर्म होने पर अण्डाणु का उत्सर्जन सामान्यता मासिक धर्म के बाद 12वें दिन से 16वें दिन में होता है लेकिन अगर मासिक धर्म अनियमित हो तो ऐसे में इस बात की संभावना अधिक होती हैं कि अंडाणु का उत्सर्जन मासिक धर्म के दौरान या तुरंत बाद हो जाए। ऐसे में आपके लिए अपने ओवल्यूशन पीरियड का ध्यान रखना आवश्यक है।

 

इसे भी पढ़ेंः ये 5 लक्षण होते है प्रेगनेंसी के संकेत

गर्भावस्था के दौरान स्पॉटिंग (Spotting During Pregnancy)

  • ऐसा आवश्यक नहीं है कि मासिक धर्म के दौरान आप गर्भवती हो जाएँ। कई बार महिला गर्भवती होती है और इस शुरुआती दौर में ब्लीडिंग या स्पॉटिंग होना सामान्य है (लेकिन यह ब्लीडिंग सामान्य पीरियड के मुकाबले कम होती है)।
  • कई बार महिलाएं इसे भी पीरियड समझ लेती हैं। जो महिलाएं लम्बे समय से गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करती हैं उन्हें इस तरह की स्थिति का सामना अधिक करना पड़ता है। अगर ऐसा है तो तुरंत प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए और डॉक्टर की राय लेनी चाहिए।
  • यही नहीं, अगर आपका ओवल्यूशन पीरियड चल रहा है और इसी दौरान आपके पीरियड की शुरुआत हो या स्पॉटिंग हो रही हो और आप शारीरिक सम्बन्ध बना लेती हैं तो इस बात की संभावना बढ़ जाती हैं कि आप गर्भवती हो जाएँ लेकिन इसे आप पीरियड के समय होने वाली गर्भावस्था समझ सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः मासिक धर्म का देर से आने का कारण

 

महीने के दौरान ऐसा कोई भी समय नहीं होता जब आपका शारीरिक सम्बन्ध बनाना सुरक्षित होता है लेकिन महीने के कुछ ऐसे दिन अवश्य होते हैं जब आपके गर्भवती होने की संभावना सबसे अधिक होती है। लेकिन अगर आप उसके बाद भी पीरियड के दौरान शारीरिक सम्बन्ध बनाते हैं और आप गर्भवती नहीं होना चाहती तो निम्न बातों को ध्यान में रखेंः

  • पीरियड के दौरान शारीरिक सम्बन्ध की सलाह नहीं दी जाती क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दौरान शारीरिक सम्बन्ध बनाने से संक्रमण होने की संभावना अधिक रहती है।
  • हमेशा एहतियात बरते।
  • कंडोम का इस्तेमाल करें या गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन करके भी आप गर्भवती होने से बच सकती हैं।
  • अगर आप किसी गर्भनिरोधक का उपयोग किए बिना शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो आप अपने मासिक धर्म चक्र के दौरान या यहां तक ​​इसके बाद किसी भी समय गर्भ-धारण कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः आपको लड़का होगा या लड़की ?

 

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null