क्या घी पीना साधारण डिलीवरी के लिए लाभदायक हैं?

क्या घी पीना साधारण डिलीवरी के लिए लाभदायक हैं?

अगर आप गर्भवती हैं और आपको घी पीने की सलाह दी जाती हैं तो एक ही बात याद आती है, “बहू नौवा महिना शुरु हो गया है, अब रोज़ घी पिया करो।” जो हमारे बड़े बुजुर्ग पहले कहा करते थे। हमारे बड़े बुजुर्ग का मानना था की अगर गर्भवती महिला अपने 9वे महीने में घी पिये तो प्रसव आसानी से होता हैं यानि नॉर्मल डिलीवरी होती हैं। लेकिन ये कहा तक सही हैं यह कह पाना मुश्किल हैं क्योंकि प्रसव सामान्य होगा या सिजेरियन यह डॉक्टर भी पहले नहीं बता सकते। हालांकि घी पीने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते है, लेकिन यह साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक शोध नहीं हैं कि घी पीने से सामान्य प्रसव होगा ही।

गर्भावस्था के दौरान घी पीने के बारे में कुछ सामान्य विश्वास हैं जो हमारे बड़े बुजुर्ग मानते है जैसे कि:

  • घी में रेचक गुण होते हैं जो दर्द को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • घी योनि को चिकना करने में मदद करता हैं और आसानी से प्रसव होने में मदद करता हैं।
  • यह पाचन को सही करता हैं और गर्भावस्था के दौरान कब्ज को रोकने में मदद करता हैं।
  • यह बच्चे के मस्तिष्क के विकास में सहायता करता हैं।
  • शरीर को मजबूत, गर्म और पोषित रखने में मदद करता हैं|

क्या घी पीना साधारण प्रसव के लिए लाभदायक है?

इसके बारे में कोई भी नहीं बता सकता हैं कि घी सामान्य प्रसव के लिए कितना लाभदायक हो सकता हैं| लेकिन घी से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं पर इसका मतलब ये नहीं की आप घी ज्यादा मात्रा में ले। क्योंकि एक गर्भवती महिला को कितनी कैलोरी लेनी चाहिए ये डॉक्टर ही सही से बता सकते है। यहाँ कुछ ऐसे सुझाव है जो आपको और आपके बच्चे के लिए जरूरी हैं।


इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान बालों के टूटने के कारण व उपाय

#1. गर्भावस्था के समय कितनी कैलोरी होनी चाहिए

नए शोध के अनुसार एक गर्भवती महिला को उसकी आखिरी तिमाही यानि अंतिम के महीने में प्रतिदिन केवल 200 से 300 अतिरिक्त कैलोरी की आवश्यकता होती हैं। वजन के आधार पर बहुत से डॉक्टर दूसरी व तीसरी तिमाही में प्रतिदिन 300 या इससे कम की ही कैलोरी लेने की सलाह देते हैं। अगर आपको अधिक कैलोरी की जरूरत हैं, तो उसे वसा की मात्रा में वृद्धि करने की बजाय स्वस्थ, पौष्टिक और संतुलित भोजन खाने से प्राप्त करना बेहतर हैं।

#2. माँ के द्वारा बच्चे को पोष्टिक भोजन मिलता हैं

आपके बच्चे को क्या पोषक तत्व मिल रहा वो सब आप पर ही निर्भर करता हैं। पर इसके लिए ये जरूरी नहीं की आप बहुत सारा घी या चीनी से युक्त भोजन करे। आप संतुलित आहार ही ले जिससे आपको और आपके बच्चे को पोषक और पोष्टिक तत्व मिलता रहे।

#3. अगर माँ कमजोर हो

अगर आप गर्भावस्था के दोरान बहुत कमजोर भी हो तो ये जरूरत नहीं की आप वसा युक्त भोजन ही करे। आप अपने भोजन में एक संतुलित और पोष्टिक आहार जोड़ सकती हैं जिससे आपको कमजोरी न लगे।
इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था के दोरान पानी कब और कितना पीना चाहिए?

क्या ज्यादा घी पीने से गर्भवती महिला को नुकसान होगा?

हाँ, ज्यादा घी खाने से आपको नुकसान हो सकता है। क्योंकि कहा जाता हैं न की कोई भी चीज ज्यादा खाने से भी नुकसान करती हैं। इसलिए ज्यादा घी लेने से आपको परेशानी हो सकती है। ये जरूरी हैं की आप गर्भावस्था के दौरान अपने भोजन को संतुलित करे और अधिक वसा वाला भोजन न करे। अधिक घी पीने से सिर्फ आपके शरीर में वसा अधिक जमा होगी और आपको प्रसव के बाद वजन कम करने में बहुत परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अधिक घी के सेवन से आपको गर्भावस्था के दौरान दस्त, उल्टी और मितली भी हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान कितना घी पीना चाहिए?

घी पीना तो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक हैं व सभी महिला को 2 टीस्पून घी रोज अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। लेकिन गर्भवती महीला को डॉक्टर के अनुसार 5 से 6 चम्मच घी रोज लेना चाहिए। आप इसे अपने भोजन में शामिल कर सकती हैं जैसे कि:

  • अपने पराठा या रोटी में घी लगा कर
  • दूध के साथ घी लेकर
  • सब्जियों में
  • लड्डू, हलवा या अन्य मिठाई के साथ।

इसे भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के दौरान इन 10 खाने की चीज़ों का परहेज़ करे

सामान्य प्रसव के लिए क्या करना चाहिए?

सामान्य प्रसव के लिए आपको घी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप सामान्य डिलीवरी होने की संभावनाओं को बढ़ाना चाहती हैं, तो आपको कुछ सामान्य टिप्स अपनाने होंगे जैसे कि:

  • पोषक तत्वों के साथ संतुलित भोजन करे।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें और अपनी गर्भावस्था के दौरान काम करते रहें।
  • प्रसव से पूर्व कुछ क्लास करे जिससे आपको या आपके साथी को क्या करना चाहिए पता चले।
  • सकारात्मक सोचें और तनाव से बचें।
  • समय पर डॉक्टर द्वारा निर्धारित अपनी दवाई ले।
  • प्रसव से पहले डॉक्टर से सभी मुलाकातों के लिए समय से जाएं|

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null