क्या आप बच्चो में केला खाने के ये 10 फायदे जानते हैं?

क्या आप बच्चो में केला खाने के ये 10 फायदे जानते हैं?

केला एक ऐसा फल है जो हर जगह आसानी से मिल जाता है| यह एक मौसमी फल नहीं है बल्कि 12 महीने हर मौसम में बाजार में आसानी से मिल जाता है| केला (kela) हमारे शरीर को बहुत से ऐसे पोषक तत्व देता है जिससे दिल और आंखों की रक्षा होती है| जो लोग खेल से जुड़े होते हैं या जिम करते हैं या जो वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें रोजाना दो केले (kele) जरूर खाने चाहिए|

केले के प्रकार

यह दो प्रकार के होते हैं

  • कच्चा केला
  • पका केला

केला कच्चा हो या पका हुआ, दोनों तरह के केले अपने-अपने फायदे देते हैं| कच्चा केला खाने से रक्त विकार, जलन, घाव व कफ ठीक होता है वही पका हुआ केला खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक, भूख को मिटाने वाला और वजन बढ़ाने वाला होता है|

केले खाने का सही समय

बच्चो को केला आप 6 माह के बाद मैश करके खिला सकती हैं| केले का सबसे अधिक फायदा सुबह उठकर खाने और उसके बाद दूध पीने से मिलता है| आयुर्वेद के हिसाब से केला सुबह खाना बेहतर है| आप दिन में भी इसको खाना खाने के बाद ले सकते हैं| अगर आप ज्यादा थके हुए हो या कोई खेल खेला हो या व्यायाम किया हो तो केला खाना लाभकारी होता है क्योंकि यह तुरंत एनर्जी देता है| लेकिन केला रात को सोते समय कभी नहीं खाना चाहिए| रात को कोई भी फल खाने से हमेशा परहेज ही करें|

बच्चो में केला खाने के फायदे

#1. पेट भरता हैं

केला एक ऐसा फल है जो हमारे पेट को भरने में हमारा फायदा करता है| दूसरे फल खाने में स्वादिष्ट होते हैं लेकिन उनसे पेट नहीं भरता है| जबकि भूख लगने पर दो-तीन केले खाने से तुरंत पेट भर जाता हैं| यह शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी प्रदान करता है| आप बच्चो को केला मैश करके या उसकी प्यूरी बनाकर दे सकती हैं|

इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति बढ़ाने के 10 मुख्य आहार

#2. स्वस्थ और सेहतमंद शरीर के लिए

केले में गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो हमारे वजन को बढ़ाने में सहयोगी होते हैं| केला हमारे पाचन को भी ठीक करता है जिससे हमारा खाया-पिया हमारे शरीर को अच्छे से लगता है| अगर आप अपने बच्चे को रोजाना 1 केला 2 से 3 महीने लगातार देंगी तो उनके वजन में बढ़ोतरी हो जाएगी| यह वजन बढ़ाने के साथ-साथ फैट को भी कंट्रोल करता है जो कि इसकी एक अलग खासियत है|

#3. आयरन

एनीमिया यानि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को भी केला खाने से दूर किया जा सकता है| केले के सेवन से शरीर में आयरन की कमी धीरे-धीरे कम होती है और आपके बच्चे को एनीमिया की समस्या से सुधार होता है|

#4. कब्ज व दस्त से राहत

केला पेट में होने वाली कब्ज की परेशानी से राहत देता है| इसे ईसबगोल की भूसी या दूध के साथ प्रतिदिन रात सोते समय खाने से आपके पेट में कब्ज और गैस की समस्या से राहत मिलेगी| दस्त लगने पर आप बच्चों को केला दही में मिलाकर खिलाएं, इससे जल्दी राहत मिलेगी|

#5. नवजात शिशु के लिए

जब बच्चा पहली बार कुछ खाना शुरू करता है तो हम सबसे पहले बच्चों को केला को दूध के साथ मैश करके खिलाते हैं| केला एक नरम और पोष्टिक आहार होता है जो शरीर की हर कमी को पूरा करने में मददगार होता है| केला को दूध में मैश करके बच्चों को खिलाएं|

#6. पाचन तंत्र के लिए

केला खाने से पेट में पाचन तंत्र सुचारु रुप से काम करता है| केले को भोजन करने के बाद भी खाने से खाना पचाने में मदद मिलती है|

#7. डायरिया या डिहाइड्रेशन

डायरिया होने पर केला खाने की सलाह दी जाती है इससे शरीर में पोटेशियम व पानी की पूर्ति होती है|

#8. सूखी खांसी में सहायक

यदि आपको या आपके बच्चे को सूखी खांसी या पुरानी खांसी की समस्या है तो केले का शरबत बनाकर पीने से आराम मिलता है| केले का शरबत बनाने के लिए केले को मिक्सी में अच्छी तरह फेंट लें, अब इसमें दूध और सफेद इलायची मिलाकर अपने बच्चे को दे|

इसे भी पढ़ें: बच्चों को गाय का दूध देने के 10 फायदे

#9. रोगों को दूर करना

अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो आप को केला खाना शुरू कर देना चाहिए| केला पेट की समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है| जब भी आपको एसिडिटी या पेचिश की समस्या हो तो केला खाना ना भूले| इसके अलावा पेट की गर्मी दूर करने में व बवासीर को भी दूर करने में केला लाभदायक होता है|

#10. ऊर्जा की प्राप्ति

केला हमारे दिनभर की आवश्यक ऊर्जा को पूरा करता है| केले में बहुत गुणकारी तत्व होते हैं| जब भी आपको आपका बच्चा थका हुआ लगे या खेल कर आए तो आप उसे केला खिलाया| इससे तुरंत एनर्जी मिलती है|

केले के अन्य फायदे

#1. अगर आपको घबराहट हो रही हो तो पका हुआ केला कटोरी में फेंट कर, एक चम्मच मिश्री और एक छोटी इलायची पीसकर मिलाकर खाने से राहत मिलती है|

#2. अगर आपको दाद की समस्या है तो केले के गूदे को नींबू के रस में पीसकर पेस्ट बनाकर लगाएं|

#3. जिन लोगों को अलसर की समस्या है उनको कच्चे केले का सेवन करना चाहिए|

#4. अगर आपको बार-बार पेशाब आ रहा है तो केले के रस में घी मिलाकर पीने से लाभ होता है|

#5. शरीर का कहीं पर भी जलने पर केले के गूदे को मसलकर लगाने से जले को आराम मिलता है|

#6. मुंह के छाले दूर करने के लिए गाय के दूध को केले के साथ मिलाकर या शहद के साथ सेवन करें|

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

केला खाने के नुकसान

केला अपने नेचर के हिसाब से बिल्कुल भी हानिकारक नहीं होता है लेकिन आप किस समय इसका सेवन करते हो या इसे कैसे लेते हो, ये सब इसे नुकसानदायक बना सकते है| जैसे केला रात को खाना ठीक नहीं होता है| इसके अलावा कभी भी केला खाने के बाद पानी ना पिए, यह भी नुकसानदायक हो सकता है| जिन लोगों को बलगम की समस्या रहती है, उन्हें केला खाने से बचना चाहिए| वरना केला रेशा या बलगम को और बढ़ा देगा| अगर आप इन चीजों का ध्यान रखती है तो केला खाने से कोई नुकसान नहीं होगा बल्कि इसका फायदा ही फायदा मिलेगा|

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null