क्या आपने अपनाया कब्ज के लिए यह घरेलू उपाय

क्या आपने अपनाया कब्ज के लिए यह घरेलू उपाय

आधुनिक समय में लाइफ-स्टाइल से जुड़ी बीमारियां सामान्य हो गई हैं। मोटापा, डायबिटीज, कब्ज़ आदि कुछ ऐसी ही समस्या हैं। इनमे से एक है कब्ज़ (Kabj) जिसके कारण आज अधिकतर लोग परेशान है। कब्ज़ ना केवल हमें शारीरिक स्तर पर कष्ट देता है बल्कि यह हमें मानसिक स्तर पर भी परेशान कर देता है।

कब्ज़ के कारण रोगी का पेट हमेशा भारी महसूस होता है। अगर आप या आपके घर में कोई इससे परेशान है तो आइये आज जानें कुछ ऐसे घरेलू उपाय (Constipation Home Remedies) जिनसे आप कब्ज़ से घर बैठे ही आसानी से आराम पा सकेंगे।

 

कब्ज़ क्या होता है? (What is Constipation in Hindi)

कब्ज़ की स्थिति में मल बहुत कड़ा हो जाता है और मल त्याग में काफी परेशानी होती है। इसके कारण पेट में गैस और और दर्द की समस्या भी होने लगती है। अत्यधिक शराब, चाय या कॉफी पीने, रेशायुक्त भोजन ना करने या आंतों की किसी समस्या के कारण कब्ज़ होना आम बात है। अब जानते हैं कब्ज़ के घरेलू उपाय (Home Remedies for Constipation)।

 

कब्ज के लिए घरेलू उपाय (Kabj Ke Gharelu Upay)

#1. अधिक से अधिक रेशायुक्त भोजन करें

कब्ज़ को दूर करना है तो खाने में पानी और रेशायुक्त भोजन का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आप पपीता, दलिया, साबूत अनाज, सब्जियों और टमाटर का सूप आदि खाने में लें सकते हैं।

Also Read: Home Remedies for Constipation in Babies

 

#2. ईसबगोल से मिले तुरंत आराम

पेट साफ नहीं हो या फिर कब्ज़ की समस्या हो तो इसका सबसे अच्छा उपाय है ईसबगोल की भूसी जो बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है। दो चमच्च ईसबगोल को कुछ घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें, फिर सुबह चीनी और पानी के साथ इसे पी जाएं। यही नहीं आप ईसबागोल को दही के साथ भी खा सकते हैं।

 

#3. चना से इलाज

कब्ज़ होने पर चना काफी लाभकारी होता है। इसे भिगोकर या उबालकर खाना अधिक लाभदायक होता है। आप गेंहू की रोटी में भी चने का आटा मिलाकर यह खा सकते हैं। एक और उपाय जो कब्ज़ से आराम दिलाने में सहायक होता है किआप जीरा और सौंठ पीसकर चनों पर डालकर खायें। घण्‍टे भर बाद चने भि‍गोये गये पानी को भी पी लें। इससे कब्‍ज दूर होगी।

 

#4. फाइबर से भरपूर बेल

बेल को गर्मियों का तोहफा माना जाता है। पके हुए बेल का गुदा पानी में मसलकर उसका शरबत बना लें। यह शरबत नियमित रूप से पीने से काफी लाभ होता है। इस शरबत को आप बोतल में भरकर भी रख सकते है।

Also Read: Best Home Made Night Creams

 

#5.केले से पेट साफ

कब्ज़ को दूर करने में केला भी बहुत सहायक होता है। लेकिन ध्यान रखें कि कब्ज से आराम पाने के लिए हमेशा पका हुआ केला खाना चाहिए क्योंकि कच्चा या कम पका हुआ केला दस्त की समस्या में काम करता है। इसके लिए आपएक पका हुआ केला लें और इसे दूध के साथ खा लें। केले को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए जिससे फाइबर आराम से पेट को मिल सकें।

 

#6. नींबू से पेट साफ

नींबू पेट के कई रोगों में लाभदायक होता है। सुबह-सुबह हल्के गुनगुने पानी में नींबू का रस पीने से पेट साफ होता है। इसके अलावा रात को सोने से पहले इसे पीकर सोने से सुबह पेट अच्छी तरफ से साफ हो जाता है।

 

#7. नींबू

इसका रस और शक्‍कर प्रत्‍येक 12 ग्राम एक गि‍लास पानी में मि‍लाकर रात को पीने से कब्‍ज काफी जल्दी दूर हो जाती है। नींबू के स्थान पर आप संतरे भी खा सकते हैं जो विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होते हैं।

 

#8. मुनक्का और किशमिश

बड़ी मुनक्का और किशमिश पेट के लिए काफी लाभप्रद होती है। इसमें प्राकृतिक फाइबर और ग्लूकोज होता है जो कब्ज़ को खत्म करता है। इसके लिए मुनक्का को दूध में उबालें जब तक कि वह आधा रह जाए। यह गुनगुना दूध सोने के आधे घंटे पहले पीना चाहिए।

 

#9. तांबे के बर्तन में पानी

आयूर्वेद में तांबे के बर्तन को पानी स्टोर करने के लिए काफी सुरक्षित और लाभदायक माना जाता है। कब्ज़ के रोगियों को रात के समय में तांबे के बर्तन में पानी को रखकर सुबह के समय में पीने से शौच खुलकर आती है और कब्ज़ नहीं बनती है।
पानी ना पीने की वजह से भी कब्ज़ होता है इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम तीन लीटर तो दिन में अवश्य पानी पी लिया जाए। ठंडे पानी के स्थान पर सामान्य या हल्का गुनगुना पानी पाचन तंत्र को सही बनाए रखता है।

 

#10. त्रिफला पावडर या चूर्ण

त्रिफला चूर्ण जो आंवला, हरितकी, विभित्तकी से मिलकर बनता है कब्ज़ से आराम दिलाने में सहायक होता है। यह पेट को साफ करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

 

#11. अरंडी का तेल

एक चम्मच अरंडी के तेल को दूध में मिलाकर रात को पीने से सुबह पेट अच्छी तरह से साफ हो जाता है।

 

#12. योगा से दूर करें कब्ज़

कई योगासान भी कब्ज़ से आराम दिलाते हैं। इन योगासनों में शीर्षासन, व्रजासन या सर्वागासन काफी प्रचलित हैं। इन्हें करने से सुबह शौच के समय पेट आराम से साफ हो जाता है।

लेकिन कब्ज़ अधिक दिनों तक सही ना हो तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके साथ ही प्रोसेसड, फास्ट फूड, मैदा आदि से भी दूर रहना चाहिए।

Also Read: Benefits and Danger of C Section Delivery

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null