महिलाओं के लिए 8 स्पेशल हेयर मास्क

महिलाओं के लिए 8 स्पेशल हेयर मास्क

बालों के लिए बाजार में कई हेयर मास्क मौजूद हैं लेकिन उनमें भरपूर मात्रा में केमिकल पाए जाते हैं। ऐसे में अपने बालों की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए आप घर में भी आसानी से हेयर मास्क बना सकती हैं।

इन्हे बनाने (ghar par hair mask) के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री भी आपको घरों में आसानी से मिल जायेगा और इनका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। आइयें जानते हैं घर पर हेयर मास्क बनाने की विधि (Homemade Hair Mask Recipe) यानि घर पर हेयर मास्क कैसे बनाएं जाते हैं।

घर पर हेयर मास्क बनाने की विधि (How to Make Homemade Hair Mask in Hindi)

#1. नारियल तेल हेयर मास्क (Homemade Coconut Oil Hair Mask)

साम्रगी

  • चार चम्मच नारियल का तेल
  • चार चम्मच ऑलिव ऑयल
  • नींबू का रस अगर डैंड्रफ हैं तो

 

विधि

नारियल तेल का हेयर मास्क घर पर बनाने के लिए एक समान मात्रा में नारियल का तेल या जैतून के तेल को लें। दोनों तेलों को अच्छे से मिला लें और उसके बाद अपने बालों पर लगाएं। इस मास्क को इस तरह से लगाएं ताकि यह जड़ों पर भी अच्छे से लग जाए। इस मास्क को लगभग बीस मिनट तक अपने बालों पर लगा कर रखें और उसके बाद बालों पर शैंपू और कंडीशनिंग करें।

 

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो नारियल तेल का हेयर मास्क आपके बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ है। इस मास्क का प्रयोग करने से बाल चमकदार और नरम बनते हैं। इसके साथ ही इसे बनाना और प्रयोग करना बेहद आसान है।

#2. केले का हेयर मास्क कैसे बनाएं (Banana Hair Mask at Home)

साम्रगी

  • एक केला
  • दो चम्मच शहद
  • ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल- दो चम्मच

इसे भी पढ़ेंः हेयर मास्क कैसे लगाएं

घर पर केला हेयर मास्क बनाने की विधि

सबसे पहले केले को अच्छे से मैश कर लें। केले को आप जितना अच्छे से मैश करेंगे उसे बालों पर लगाना उतना ही आसान होगा। जब केला मैश हो जाए तो इसमें शहद और तेल मिलाएं। अगर आपके बाल ऑयली हैं तो आप तेल ना मिलाएं। इस मास्क को बालों और जड़ों पर अच्छे से लगा लें और फिर बीस मिनट के बाद अपने बालों को धो लें।

 

बालों के लिए केला सबसे अधिक लाभदायक है। केले में मौजूद तत्वों से बालों का सही तरीके से पोषण होता है और इसके साथ ही बाल मजबूत भी बनते हैं। शहद बालों की अच्छी तरह से कंडीशनिंग करता है। अगर आपके बाल कमजोर हैं तो केले के प्रयोग से आपके बेजान बालों में जान आ जाएगी।

#3. झड़ते बालों को रोकने के लिए अंडे का हेयर मास्क (Homemade Egg Hair Mask for Hairfall)

 

साम्रगी

  • दो अंडे
  • दो चम्मच केस्टर ऑयल
  • शहद एक चम्मच

 

हेयरफॉल रोकने के अंडा हेयर मास्क बनाने की विधि

अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए अंडे के सफेद वाले भाग में थोड़ा सा केस्टर ऑयल और शहद का एक चम्मच मिला लें। आप इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और थोड़ी देर बाद बालों को धो लें। इससे आपके बालों में गज़ब का बदलाव आएगा।

 

झड़ते बालों को रोकने के लिए घर पर हेयर मास्क बनाने के लिए अंडा सबसे बेहतर होता है। अंडे को एक अच्छा कंडीशनर माना जाता है और बालों को चमकदार बनाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। अंडे में मौजूद प्रोटीन से बाल मजबूत होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः झड़ते बालों को रोकने के घरेलू उपाय

#4. दही हेयर मास्क (Homemade Curd Hair Mask)

 

साम्रगी

  • आधा कटोरी दही
  • दो चम्मच शहद
  • दो चम्मच नारियल या ऑलिव तेल

 

घर पर दही का हेयर मास्क बनाने की विधि

 

दही बालों के लिए बेहद फायदेमंद है और बालों को चमकदार बनाने में भी बेहतरीन भूमिका निभाता है। इसके साथ ही अगर आपने बालों में रुसी है तो वो भी दही के प्रयोग से दूर होती है। दही का हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी दही लें और उसमे एक या दो चम्मच शहद मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों और बालों की जड़ों में लगाएं और लगभग तीस मिनटों के बाद बालों को हल्के गर्म पानी के साथ धों दें।

 

दही का फेस मास्क आप कोको पावडर के साथ भी बना सकते हैं। इस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच दही, एक चम्मच कोको पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच कॉफी को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मास्क को अपने बालों में लगा कर रखने के बाद आधे घंटे के बाद धो लें। इन हेयर मास्क के प्रयोग से न केवल बालों की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि बालों से आने वाली पसीने की बदबू भी दूर होगी।

#5. एलोवेरा का हेयर मास्‍क (Aloe Vera  Hair Mask at home)

 

साम्रगी

  • एक चम्मच एलोवीरा जेल
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • दो चम्मच नारियल का तेल

 

एलोवेरा न केवल हमारी त्वचा बल्कि बालों के लिए भी किसी अमृत से कम नहीं है। यह बालों की प्राकृतिक सुंदरता को बनाये रखता है। इस मास्क को बनाने के लिए एलोवेरा जेल में एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच नारियल के तेल को डाले और अच्छे से मिक्स कर लें। इस मास्क को अपने बालों और उनकी जड़ों पर अच्छे से लगाएं और लगभग बीस मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद बालों में शैंपू और कंडीशनर का प्रयोग करें।

#6. ओटमील हेयर मास्‍क (How to make Oatmeal Hair Mask at home)

 

साम्रगी

  • एक चम्मच ऑर्ट्स भीगे हुए
  • जरा सा दूध
  • नींबू का रस
  • बादाम का तेल

 

ओटमील हेयर मास्क बनाने की विधि

 

अगर आपके बाल अधिक तैलीय हैं या रुसी की समस्या है तो जई या ओटमील से बना हेयर मास्क आपके लिए बेहद लाभदायक है। इससे न केवल बालों का पोषण होता है बल्कि इसमें होने वाली खुजली या अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच जई में थोड़ा सा दूध, नींबू का रस और एक चम्मच बादाम का तेल मिक्स कर लें। इस हेयर मास्क को सिर की त्वचा और बालों में अच्छे से लगाएं और पंद्रह से बीस मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

#7. बीयर का हेयर मास्क (Homemade Beer Hair Mask)

 

साम्रगी

  • दो चम्मच बीयर
  • एक अंडे की सफेदी
  • आधा चम्मच शहद
  • दो चम्मच बादाम या केस्टर ऑयल

 

बीयर हेयर मास्क बनाने की विधि

 

बियर को अक्सर लोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बालों के लिए बियर बेहद फायदेमंद है। बियर में पाए जाने वाले तत्व बालों का पोषण करने में सहायक है। बियर का हेयर मास्क बनाने के लिए बियर के दो चम्मच लें और उसमे थोड़ी सी अंडे का सफेद भाग, शहद और केस्टर आयल मिला लें। इस मास्क को लगभग पंद्रह मिनटों तक ऐसे ही लगा कर रखने के बाद गुनगुने पानी से धो दें।

#8. बेसन हेयर मास्‍क (Natural Gram Flour or Besan Hair Mask)

 

साम्रगी

  • दो चम्मच बेसन
  • एक अंडे की सफेदी
  • एक नींबू का रस
  • दही

 

बेसन हेयर मास्क बनाने की विधि

अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं तो इस बेसन के मास्क को ट्राई करें। इस मास्क को बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में एक अंडे के सफेद भाग, एक चम्मच नींबू का रस और दही को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे बालों और उसकी जड़ों पर लगाने के बाद 20 -25 मिनटों तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद पानी से अपने बालों को अच्छे सी धो दें।

 

इसके अलावा अपने बालों को स्वस्थ, सुन्दर और नरम बनाने के लिए आप कड़ी पत्ते, गुलहड़ के फूल, अवोकेडो आदि का हेयर मास्क भी आसानी से बना सकती है। हेयर मास्क को धोने के लिए ठंडे या गुनगुने पानी का ही प्रयोग करें। हफ्ते में एक या दो बार हेयर मास्क का प्रयोग करने के बाद आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

इसे भी पढ़ेंः सर्दियों के लिए स्पेशल फेस मास्क

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null