गुप्त अंग मे खुजली को दूर करने के 10 आसान घरेलू उपाय

गुप्त अंग मे खुजली को दूर करने के 10 आसान घरेलू उपाय

खुजली होना एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन गुप्त स्थानों में खुजली एक ऐसी समस्या है जो परेशानी के साथ-साथ पब्लिक में शर्मिंदगी का भी कारण बन सकती है। यह समस्या महिलाओं में यह परेशानी अधिक देखने को मिलती है। बार-बार पैड्स का प्रयोग या प्रेगनेंसी के दौरान होने वाला सफेद डिस्चार्ज गुप्त अंगों की खुजली (Gupt angon ki khujli) को बढ़ा देता है।

कई बार गुप्त अंगों में खुजली बढ़ जाती है और खुजली से कई बार गुप्त स्थानों (Private Parts) पर जख्म और दर्द भी हो सकती है। आप वेजिनल या प्राइवेट पार्ट्स की खुजली को घर पर आसानी से घरेलू उपायों से भी दूर कर सकते हैं। आइयें जानें गुप्त अंगो पर होने वाली खुजली को दूर करने के आसान उपाय (Home Remedies for Vaginal Itching or home remedies for itching in private parts in hindi)।

 

गुप्त अंगों की खुजली दूर करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Vaginal Itching in Hindi)

1) तुलसी (Basil Use to Treat Private Parts Itching)
तुलसी के पत्ते हमारे शरीर के लिए फायदे की खान हैं। तुलसी के पत्तियों में थायमोल और यूजीनोल होता है जो त्वचा के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। इसके साथ ही इसमें एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रबियल गुण होते हैं।

अगर आपको गुप्त अंगों में खुजली की समस्या है तो तुलसी की पत्तियों को कुछ मिनट के लिए पानी में उबालें और ठंडा होने के बाद उस पानी को पी लें। आप तुलसी के पत्तों को पीसकर खुजली वाले स्थान पर भी लगा सकते हैं।

 

2) एप्‍पल साइडर वेनिगर (Apple Cider Vaniger for Vaginal Yeast Infection)
ऐप्पल सीडर विनेगर में भी एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो गुप्तांगों की खुजली को दूर करने में असरदार हैं। यह एंटी बैक्टीरियल या यीस्ट इन्फेक्शन (Vaginal Yeast Infection) में तो बहुत फायदेमंद होता है।

एक चम्मच ऐप्पल सीडर विनेगर को गुनगुने पानी में मिला कर इससे गुप्त अंगों को साफ करें। इसके साथ ही रोजाना दो चम्मच सीडर विनेगर को एक गिलास पानी में मिला कर भी पिया जा सकता है।

Also Read: Home Remedies for Cough and Cold in Hindi

3) लहसुन (Garlic Uses for Itching in Guptang)
लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो गुप्त अंगों में होने वाली खुजली (Guptango ki Khujali) को दूर करने में सहायक हैं। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को चबाकर खाएं।

आप लहसुन के रस में विटामिन ई के तेल की बूंदों को मिलाएं खुजली वाले स्थान पर भी लगा सकते हैं और फिर थोड़ी देर के बाद इसे धो दें। इससे जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी।

 

4) दही (Uses of Curd in Genital Itching)
दही भी गुप्त अंगों में होने वाली खुजली (Genital Itching) को दूर करने का असरदार उपाय है। रोजाना एक कटोरी दही खाएं। या फिर खुजली होने पर दही को प्रभावित स्थान पर लगाने से भी यह समस्या दूर होती है।

अगर दही का खुजली वाले स्थान पर रोजाना प्रयोग किया जाये तो यह समस्या हमेशा के लिए हल हो जाती है।

Also Read: Home Remedies for Headache During Pregnancy

 

5) नीम (Uses of Neem for Itching)
अपने एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण नीम की पत्तियां कई बिमारियों या एलर्जी को दूर करने में प्रभावी हैं। नहाते हुए अपने नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को डाल लें या फिर पानी में कुछ नीम की पत्तियों को डालकर इससे अपने गुप्त स्थानों को धोएं। खुजली में बहुत जल्दी लाभ होगा।

 

6) बर्फ (Ice As a Home Remedies of  Private Parts Itching)
गुप्त अंगों में होने वाली खुजली का एक आसान उपाय हैं उस पर बर्फ का प्रयोग करना। बर्फ से सेंक देने से आपको न केवल खुजली से छुटकारा मिलेगा और साथ ही राहत भी मिलेगी।

 

7) नमक (Salt)
नमक फंगल इन्फेक्शन को रोकने में मदद करता है। नमक को पानी में मिला कर इस मिश्रण से गुप्त अंगों को धो लें या एक टब में गर्म पानी डालकर उसमे नमक डालें और उस टब में कुछ देर बैठें। ऐसा करने से न केवल इन्फेक्शन ठीक होगा बल्कि इसे फैलने से रोकने में भी यह उपाय प्रभावी है।

 

8) नारियल तेल (Coconut Oil Benefits for Private Part Itching)
नारियल तेल गुप्तांगों में रूखापन होने से बचाता है और इससे नमी भी बनी रहती है। खुजली से बचने के लिए गुप्त अंगों पर नारियल का तेल लगाएं या नारियल के तेल में पानी मिलकर इससे प्रभावित अंगों को धोएं। गुप्त अंगों की खुजली से बहुत जल्दी राहत मिलेगी।

Also Read: Home Remedies for Iron Deficiency 

 

9) अरण्डी का तेल (Castor oil)
अरण्डी का तेल शुद्ध और प्राकृतिक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। यह गुप्तांगों की खुजली को दूर करने में भी बहुत लाभदायक है। दो चम्मच अरण्डी के तेल को दूध के एक कप में डालकर तीन दिनों तक इस मिश्रण को पीएं। आपको इससे बहुत फायदा होगा।

 

10) रोज़मेरी (Rosemary)
रोज़मेरी रसोई में पायी जाने वाली जड़ी-बूटियों में से एक है जो बेहद स्वादिष्ट और सुगन्धित होती है। त्वचा की समस्याओं को दूर करने में भी यह फायदेमंद है। रोज़मेरी की पत्तियों को कुछ मिनटों तक पानी में उबालें और उसके बाद ठंडा करके अपने गुप्त अंगों को धोएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपको आराम मिलेगा।

इसके साथ ही टी ट्री आयल (Tea Tree Oil) भी एंटी बैक्टीरियल गुणों की खान है। टी ट्री आयल की कुछ बूंदों को नहाने के पानी में मिला कर नहाएं या इसकी इसकी कुछ बूंदों को एलोवेरा जेल में मिलाकर इस मिश्रण को खुजली वाले स्थानों पर लगाएं और कुछ देर बाद धो दें। आपको इस समस्या से मुक्ति मिल जायेगी।

 

यह तो थे गुप्त स्थानों पर होने वाली खुजली को दूर करने के घरेलू उपाय (Gupt Ang Mein Khujali Ke Upay) लेकिन आप कुछ सावधानियां बरत कर भी इस परेशनी से बच सकते हैं जैसे अधिक तंग कपडे न पहनें, मासिक धर्म में प्रयोग होने वाले पैड।

अपने नहाने वाले साबुन व बॉडी वाश खरीदते समय इस बात का ध्यान रहे कि उसमे किसी तरह से केमिकल न हों, खमीर वाले आहार ना खाएं, हमेशा कॉटन के अंतर्वस्त्र पहने और साफ़ सफाई का खास ध्यान रखें। इसके बाद भी अगर यह समस्या बढ़ जाती है तो डॉक्टर से मिलकर सही उपचार कराएं।

Also Read: Home Remedies to Increase Breastmilk in Hindi

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null