गर्भावस्था के समय गैस बनने पर 9 घरेलू उपाय

गर्भावस्था के समय गैस बनने पर 9 घरेलू उपाय

एसिडिटी और पेट में जलन, गर्भवती महिला में यह एक आम समस्या है जो कि आधी से ज्यादा महिलाएं इसे अनुभव करती हैं। यह एसिडिटी (pregnancy mein acidity) की दिक्कत गर्भवती महिलाओं में ज्यादातर गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे तिमाही में आती है। एसिडिटी, पेट में जलन या अपच की समस्या सामान्य होती है। आप जो खाना खाती हैं वह खाना पचने की बजाए आपके पेट में एसिडिटी पैदा कर देता है।

 

एसिडिटी या पेट दर्द के कारण

गर्भावस्था के दौरान आपके पेट में जलन तब होती है जब आपके शरीर में शारीरिक और हारमोंनल बदलाव आते हैं। आपके शरीर में जो प्लेसेंटा बनता है वह हार्मोन प्रोजेस्टेरोन बनाता है जो कि हमारी मांसपेशियों को आराम दिलाता है और यह स्पिंचटर वालव जो कि पेट के शुरू में होती है उसको भी आराम दिलाता है।

इससे हमारे पेट में जो खाना होता है वह इसोफेगस में चला जाता है जिसके कारण पेट में जलन होती है। गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे तिमाही में महिला का गर्भाशय शिशु के लिए ज्यादा जगह बना लेता है। इसके कारण भी पेट में जलन हो सकती है।

 

पेट में जलन होने के संकेत (Symptoms of Stomach Gas in Hindi)

  • बार-बार खट्टी डकार का आना।
  • आपके गले से लेकर छाती तक जलन महसूस होना।
  • थूक ज्यादा बनना।
  • छाती में या फिर पेट में दर्द होना।
  • कुछ भी खाने पर पेट में कुछ खट्टा या अजीब सा महसूस होना।

 

इस समस्या को हम बिना किसी दवाई के आसानी से घरेलू नुस्खे अपनाकर सुलझा सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे नुस्खे (pregnancy mein gas hone ke upay) जिन्हें अपनाकर हम एसिडिटी और पेट की जलन से छुटकारा पा सकते हैं, जो कि इस प्रकार है:

 

गर्भावस्था के समय गैस बनने पर 9 घरेलू उपाय (Home Remedies for Gas During Pregnancy in Hindi)

 

#1. दही

एसिडिटी होने पर आप सबसे पहले एक कटोरा भर कर ठंडी दही पिए। इससे आपके पेट की जलन कम होगी। आप चाहे तो अपने स्वाद अनुसार इसमें हल्का नमक या फिर चीनी भी मिला सकते हैं। अगर आपको लैक्टोज असहिष्णुता है तो आप बाजार से लैकटोस फ्री ऑप्शन भी ट्राई कर सकती हैं।

 

#2. ठंडा दूध

जब आपके पेट में जलन होती है तो आप एक गिलास ठंडा दूध लेकर उसे धीरे-धीरे करके पीए। आप चाहे तो उसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकती हैं जिससे दूध का स्वाद अच्छा होगा और आपका पाचन तंत्र भी सही रहेगा।

इसे भी पढ़ेंः गर्भावस्था में थायरॉइड : गले में दर्द को ना करें नजरअंदाज

 

#3. एलोवेरा जूस

एलोवेरा हमारे शरीर को ठंडक देने वाला होता है जिसका प्रयोग करने से केवल हमारी त्वचा ही अच्छी नहीं होती बल्कि एलोवेरा जूस के इस्तेमाल से हमारे पेट को भी ठंडक मिलती है और पेट की जलन में आराम मिलता है। परंतु आप जब भी एलोवेरा जूस पिए तो एक बात का खास ध्यान रखें कि वही एलोवेरा जूस पिए जो पीने योग्य हो।

 

#4. सेब

सेब एक ऐसा फल है जो हमारे पेट में एसिडिटी को कम करने में बहुत मदद करता है। सेब की केवल एक स्लाइस खाने से ही एसिडिटी कम हो जाती है और पेट की जलन भी रुक जाती है। आप चाहे तो अजवाइन के डंठल और कुकुंबर का सेवन भी कर सकती हैं क्योंकि इनमें पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और यह आपकी एसिडिटी को भी कम करता है।

 

#5. केला

केले में पीएच 5.6 होता है जो कि पेट की जलन को भगाने के लिए सबसे सही भोजन होता है। केला खाने से एसिडिटी कम होती है और हमारे पेट को भी आराम मिलता है क्योंकि वे इससे इसआफएगल लाइनिंग से जुड़ जाते हैं जो कि हमारे गले की जलन को कम करता है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी के दौरान मधुमेह और इसके खतरे

 

#6. सौंफ के बीज

सोंफ एक ऐसा मसाला है जो सिर्फ स्वाद में ही नहीं अच्छा होता है बल्कि एसिडिटी को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है। पिसी हुई सौंफ को आधा कप पानी में डालें और उसे उबाल ले। थोड़ा उबलने के बाद उस मिक्सचर को पी ले। वैसे तो यह पीने लायक ही होता है परंतु आप कुछ टेस्ट के लिए इसमें कुछ चीनी या फिर शहद भी मिला सकती हैं। आप चाहे तो सौंफ को बिना उबाले वैसे ही चबा सकते हैं। इससे भी आपको एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा।

 

#7. नारियल पानी

नारियल पानी एक कम कैलरी वाला पेय पदार्थ है जिसमें बहुत सारे पोषक तत्व और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं और यह हमारे शरीर को भी ठंडक पहुंचाता है। यह एसिडिटी को दूर करने का एक प्राकृतिक तरीका है और पेट की जलन से तुरंत और जल्दी आराम दिलाता है।

 

#8. अदरक

अदरक हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने का सबसे अच्छा तरीका है। पेट की जलन को दूर करने के लिए आप छिली और धुली हुई अदरक को चबाए। इससे आपको पेट की जलन से आराम मिलेगा। आप चाहे तो अदरक की चाय भी बना कर पी सकते हैं। यह भी पेट की जलन को और एसिडिटी को दूर करने का बढ़िया तरीका है। अदरक की चाय बनाने के लिए आप 1/4 चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक को 250 मिलीलीटर पानी में उबालकर पीएं।

इसे भी पढ़ेंः जुकाम से आराम पाने के घरेलू उपाय

 

#9. सेब साइडर विनेगर

 

आपको पहले यह लगेगा कि सिरके का एसिडिटी और पेट के दर्द से क्या लेना देना परंतु एप्पल साइडर विनेगर आपके पेट की जलन को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है। आप बस एक छोटी चम्मच कच्चा एप्पल साइडर विनेगर को 250 मिलीलीटर पानी में मिलाएं और इसे खाना खाने से पहले पी ले। बस यह ध्यान रखें कि विनेगर कच्चा, अनपेस्टराइज्ड हो।

 

इन घरेलू नुस्खों के साथ-साथ आप कुछ बातें अपने दिमाग में नोट कर ले, जिनसे आप एसिडिटी को दूर भगा सकती हैं:

 

  • आप गैस वाली ड्रिंक्स, ज्यादा कैफ़ीन, सिट्रस फ्रूट्स, फैटी तीखा और तले फुले खाने को जितना हो सके नजरअंदाज करें। इन सब चीजों से पेट में जलन और एसिडिटी बढ़ती है।
  • आप खाना खाने के बाद तुरंत ना लेटे बल्कि थोड़ी देर के लिए चले।
  • कभी भी आप पेट भर कर खाना ना खाएं बल्कि हमेशा थोड़ी-थोड़ी देर में और थोड़ा-थोड़ा खाना खाए।
  • आप पूरे दिन में खूब पानी पिए परंतु खाने के साथ कभी पानी नहीं पीये। पानी पीने से एसिडिटी खत्म होती है।
  • रात को खाना खाने के बाद तुरंत ना सोए। हमेशा रात के खाने में और सोने में 2 से 3 घंटे का अंतर रखें।
  • कभी भी ज्यादा तंग कपड़े ना पहने। हमेशा खुले और आराम दायक कपड़ों का ही चुनाव करें।
  • गर्भावस्था के दौरान आयरन सप्लीमेंट लेने से पेट में जलन बढ़ती है। अगर आप आयरन सप्लीमेंट्स ले रही हैं और आपको एसिडिटी की समस्या हो रही है तो डॉक्टर को सप्लीमेंट चेंज करने को कहें।

इसे भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी के बाद कैसे घटाएं पेट का चर्बी

 

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null