डेंगू से बचने के लिए घर पर जरूर अपनाएं यह उपाय

डेंगू से बचने के लिए घर पर जरूर अपनाएं यह उपाय

डेंगू एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता हैं। पूरी दुनिया में हर साल डेंगू के 400 लाख मामले सामने आते हैं और संसार की लगभग आधी आबादी पर डेंगू होने खतरा मंडराता रहता है। 1950 के दशक में इस रोग को सबसे पहले फिलीपींस और थाईलैंड में दर्ज किया गया था लेकिन अब यह रोग कई देशों तक फ़ैल चुका है। डेंगू का मच्छर रात के अँधेरे में नहीं बल्कि दिन के उजाले में काटता है। इसके साथ ही डेंगू के बारे में लोगों को यह बात बहुत कम पता होती है कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर गंदे पानी में नहीं बल्कि साफ़ पानी में पनपता और बढ़ता है। डेंगू में रोगी के प्लेटलेट बहुत तेज़ी से कम होते हैं और अगर रोगी को सही समय पर इलाज न मिले तो रोगी की मृत्यु भी हो सकती है। इस रोग की शुरुआत तेज़ बुखार से होती है और इसके बाद रोगी के शरीर पर लाल निशान पड़ना शुरू हो जाते हैं। डेंगू का शिकार वो लोग अधिक बनते हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। यह रोग वयस्को या वृद्धो सब को समान रूप से प्रभावित करता है लेकिन बच्चों में डेंगू का प्रभाव अधिक देखा गया है। कुछ चीज़ों का ध्यान रख कर और सावधानियां बरत कर हम डेंगू से बच सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपाय (Home Remedies for Dengue Prevention)।   डेंगू से घर पर कैसे बचें (Home Remedies for Dengue Prevention in Hindi) #1. दिन में बचे मच्छरों से (Avoid mosquitoes in the day) डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है हालाँकि घर में रोशनी होने के कारण रात में भी डेंगू का मच्छर काट सकता है। खुद को मच्छरों से बचाना डेंगू से खुद को बचाने का सबसे अच्छा उपाय है। खासतौर पर दिन में मच्छरों से बचे। अपने शरीर को ढक कर रखें। AC वाले कमरे में रहने से भी मच्छरों से बचा जा सकता है। सूर्य उदय और अस्त के समय घर के बाहर कम निकलें। Also Read: Home Remedies for Fever in Kids

#2. पानी को जमा न होने दें (Do not let water accumulate) अपने घर या घर के आसपास कहीं भी पानी न जमा होने दें। डेंगू फैलाने वाले मच्छर स्थिर और साफ़ पानी में बढ़ते हैं। अपने कूलर, गमलों, बाल्टियों, बर्तनों आदि में पानी न जमा होने दें। घर की वो जगहें जिनमें पानी जमा होता रहता है जैसे टंकी आदि उसका पानी हफ्ते में एक बार बदल दें। स्विमिंग पूल में भी पानी को बदलते रहें या उसे खाली कर दें। अगर कहीं गड्ढें हैं तो उन्हें भर दें। #3. मच्छर भगाने के आसान उपाय (Easy removal of mosquito) मच्छरों को भगाने के लिए बाजार में कई उपाय उपलब्ध हैं। घर में या बाहर, दिन हो या रात मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करें। घर के आसपास नीम के पत्ते जलाएं, इससे भी मच्छर भाग जाते हैं। मच्छर मारने वाले रिपेलेंट, कोइल या पेपर का भी प्रयोग किया जा सकता है। घर में कुछ देर तक कपूर को जला कर रखने से भी मच्छर भागते हैं। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना भी एक अच्छा उपाय है। बच्चों को बिना मच्छर भगाने वाली क्रीम के घर के बाहर न जाने दें और उन्हें पूरे कपडे पहनाएं। बरसात में मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखें क्योंकि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है जिससे वो डेंगू का बहुत जल्दी शिकार बन सकते हैं। Also Read: Best Food to Increase WBC During Dengue  

#4. दरवाज़े-खिड़कियों को रखें बंद (Keep the doors and windows closed) मच्छर आपके घर के अंदर प्रवेश न कर पाएं इस बात का पूरा ध्यान रखें। घर के सब दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें और अगर कोई दरार है तो उसे भर दें। घर की दीवारों में भी कोई छेद नहीं होना चाहिए जहाँ से मच्छर घर में प्रवेश कर सके। घर या आसपास कूड़ा न जमा होने दें। वॉश बेसिन, सिंक, नालियां जहां भी पानी से काम किया जाता है वे जगहें साफ व सूखी रखें। अगर आप किसी नयी जगह जा रहे हैं तो मच्छरों से बचने के उचित उपाय करें। #4. तुलसी का पौधा रखें (Plant basil) तुलसी का पौधा मच्छर भगाने का प्राकृतिक तरीका है। मच्छर घर में प्रवेश न करें इसलिए अपने घर की खिड़की या दरवाजे पर तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी के पौधे की सुगंध के कारण डेंगू के मच्छर घर में प्रवेश नहीं करते। इसके साथ ही तुलसी के पत्ते रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और डेंगू होने पर तुलसी का सेवन लाभदायक है। #5. लैवेंडर या गेंदे के फूल (Lavender or Marigold) लेवेंडर या गेंदे के फूल से भी मच्छर दूर रहते हैं इसलिए इनके फूलों को अपने घर में जगह दें। फिर लेवेंडर के तेल को कमरे में छिड़क सकते हैं या आप अपने शरीर पर भी मल सकते हैं। इसकी खुशबु से मच्छर आपके घर और आपसे दूर रहेंगे। #6. पुदीना (Mint) पुदीना न केवल खाद्य पदार्थ है बल्कि यह एक अच्छा कीटनाशक भी है। आप पुदीने के पत्तों का प्रयोग कर सकते हैं। अपने शरीर पर पुदीने का तेल लगा सकते हैं या इसका पौधा अपने कमरे के बाहर रखें इसकी खुशबु से भी मच्छर दूर भागेंगे।   बरसात में होने वाली बीमारियों का मुख्य कारण स्थिर पानी और गंदगी होती है। जहाँ भी हम रहते हों वहां की सफाई करें और साथ ही पानी को जमा न होने दें। इससे मच्छर न ही घर में प्रवेश करेंगे न ही बढ़ेंगे। घर में कोई भी ऐसी चीज़ न रखें जिसका प्रयोग आप न करते हों। घर की टूटी-फूटी चीज़ों या जिनका प्रयोग आप न करते हों उन्हें या तो फेंक दें या समय समय पर उन्हें साफ़ करते रहें। मच्छर उन जगहों पर छुपते हैं जहाँ अँधेरा होता है। इसलिए घर की अँधेरी जगहों को अच्छे से साफ़ करें ताकि मच्छरों के प्रकोप से बच सके। Also Read:   Home Remedies for Cough and Cold in Hindi
क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null