लहसुन के फायदे: पुरुष, महिला व बच्चों के लिए

लहसुन के फायदे: पुरुष, महिला व बच्चों के लिए

लहसुन का प्रयोग हर घर की रसोई में होता है। हम भारतीय हर सब्जी या दाल में इसे डालना पसंद करते हैं। हमारा भोजन लहसुन के बिना अधूरा होता है। आजकल तो फ़ास्ट फूड में भी लहसुन का प्रयोग होता है। पहले के जमाने में इतने अस्पताल या डॉक्टर नहीं हुआ करते थे तो उस समय मौजूद सामग्री या औषधियों से ही हर रोग का इलाज किया जाता था। लहसुन (Lehsun) न केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं और बच्चों के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। लहसुन को भून कर खाना या उसे कच्चा ही खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लहसुन के ढेरों स्वास्थ्य लाभ है (Benefits of garlic in Hindi) जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे तो जानिए लहसुन के फायदें (Lehsun ke Fayde)।

लहसुन के पोषण तत्व (Nutritional Values of Garlic in Hindi)

लहसुन अद्भुत गुणों का खजाना है और यह किसी औषधि से कम नहीं है। चलिए जानते हैं लहसुन में मौजूद पोषक तत्वों के बारें मेंः
  • लहसुन में ऐलीसिन नाम का तत्व होता है जिसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल जैसे कई गुण होते हैं।
  • इसके साथ ही इनमें विटामिन B1, B6 और C, मैगनीज़, कैल्शियम, तांबा, सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद उपयोगी हैं।
इसे भी पढ़ेंः हल्दी के 17 फायदे

लहसुन के फायदे: पुरुष, महिला व बच्चों के लिए (Health Benefits of Garlic for Men, Women and Children in Hindi)

पुरुषों के लिए लहसुन के फायदे (Health Benefits of Garlic for Men in Hindi)

#1. यौन समस्याएं (Sexual problems) एक शोध के अनुसार लहसुन में फाइटोकेमिकल्स मौजूद होते हैं जो पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं। लहसुन में पाया जाने वाला तत्व जिसे ऐलीसिन कहा जाता है, वो मेल हार्मोन्स के लेवल को सही बनाये रखने में बहुत सहायक है।अगर किसी इरेक्‍टाइल शिथिलता जैसी समस्या है तो यह समस्या भी लहसुन के सेवन से दूर होती है। यही नहीं, लहसुन में पाया जाने वाले तत्व स्पर्म्स की गुणवत्ता को भी बढ़ाते हैं। लहसुन का प्रयोग कामोत्तेजक औषधि के रूप में भी किया जाता है। लहसुन को पीस कर शहद में मिला कर खाने से पुरुष यौन समस्याओं में लाभ होता है।   #2. नपुंसकता (Impotency) लहसुन का सेवन करने से पुरुषों में नपुंसकता जैसी परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसे खाने से पुरुष फर्टिलिटी रेट भी बढ़ता है।   #3. प्रोस्टेट (Prostate) प्रोस्टेट एक ऐसी बीमारी है जो कई पुरुषों को परेशान करती है, लेकिन ऐसा पाया गया है कि लहसुन के सेवन से इस बीमारी का खतरा कम होता है। लहसुन का सेवन करने से पुरुषों में 30 प्रतिक्षण बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लासिया की परेशानी कम होती है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द की समस्या भी पुरुषों में अधिक देखी गयी है इसलिए इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए पुरुषों को लहसुन का सेवन करना चाहिए।   #4. यूरिन इन्फेक्शन (Urine infection) लहसुन खाने से पुरुषों में यूरिन इन्फेक्शन की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके साथ ही लहसुन का सेवन करने से संक्रामक रोगों और पेट, वायु या दांतों की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।   #5. ब्‍लड प्रेशर (Blood Pressure) लहसुन को भून कर खाने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। पेट के इन्फेक्शन और कैंसर से बचने में भी लहसुन फायदेमंद होता है। इसे भी पढ़ेंः कैसे करें नारियल के तेल का इस्तेमाल

महिलाओं के लिए फायदे (Health Benefits of Garlic for Women in Hindi)

#1. गर्भावस्था में लाभ (Benefits in pregnancy) गर्भावस्था में संतुलित मात्रा में लहसुन का सेवन करना माँ और बच्चे दोनों के लिए लाभदायक होता है। ऐसा देखा गया है कि गर्भावस्था के दौरान लहसुन का सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु का विकास सही से होता है और समय से पहले प्रसव की संभावना कम हो जाती है। अगर महिला को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो लहसुन के सेवन से यह समस्या भी संतुलित रहती है। लहसुन के रस को ओलिव ऑइल के साथ मिला कर अगर गर्भावस्था में होने वाले स्ट्रेच मार्क पर लगाया जाए तो स्ट्रेच मार्क कम हो जाते हैं।   #2. कब्ज (Constipation) महिलाओं को कब्ज की समस्या अधिक होती है लेकिन रोजाना लहसुन की एक कली खाने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से शरीर से गंदगी और हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।   #3. गठिया (Arthritis) गठिया और पैरों में झनझनाहट जैसी समस्याएं भी महिलाओं में सामान्यता देखने को मिलती हैं। शोध के अनुसार लहसुन में पाए जाने वाले तत्व नसों और पैरों की झनझनाहट और गठिये की समस्या में राहत प्रदान करते हैं। जिन लोगों का खून गाढ़ा होता है उनके खून को पतला करने के लिए भी लहसुन लाभदायक होता है। लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक है।   #4. त्वचा सम्बन्धी रोग (Skin diseases) त्वचा की सुंदरता को बढ़ाने में लहसुन बेहद प्रभावी है। इसके एंटीएजिंग गुण त्वचा को सुन्दर और जवान बनाये रखते हैं। लहसुन का रस मुहांसों पर लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। सुबह उठने के बाद लहसुन को शहद और नींबू के साथ खाने पर झुर्रियां जल्दी नहीं होती हैं।   #5. दमा (Asthma) दवा यानी अस्थमा के मरीज़ों के लिए लहसुन बहुत लाभदायक है। अगर सरसों के तेल में लहसुन डाल कर गर्म कर के रोगी के नाक, गले या फेफड़ों के नजदीक मालिश की जाए तो उसे राहत मिलती है।   #6. योनि संक्रमण (Vaginal infection) ऐसा माना गया है कि कैंडिडा नामक योनि संक्रमण की रोकथाम करने में लहसुन काफी असरदार होता है। यह योनि संक्रमण अक्सर महिलाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।   #7. बाल (Hair) महिलाएं बालों को लेकर बहुत सजग रहती हैं। आजकल बालों के झड़ने की बढ़ती समस्या को दूर करने में भी लहसुन बेहतरीन है। लहसुन का जेल या रस को बालों में लगाने से इससे राहत मिलती है। यही नहीं लहसुन में एंटी बायोटीक, एलिसिन और अन्य एंटीऑक्सिडेंट में एंटी फ़ंगल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ़्लैमेटरी गुण होते हैं जो रुसी की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसे भी पढ़ेंः अजवाइन का पानी पीने के फायदे

बच्चों के लिए लहसुन के फायदे (Benefits of Garlic for Children in Hindi)

#1. इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए (To increase immunity) बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है जिसके कारण वो बहुत जल्दी किसी भी रोग का शिकार बन जाते हैं। ऐसे में बच्चों के आहार में लहसुन को शामिल करने से उनकी इम्युनिटी बढ़ती है। कच्चा लहसुन बच्चे नहीं खाएंगे इसलिए लहसुन को बच्चे की सब्जी या सूप में मिला कर उन्हें दें। यही नहीं लहसुन के सेवन से बच्चे के शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद मिलती है।   #2. पेट के कीड़े (Worms) छोटे बच्चों को कृमि यानी पेट में कीड़े होने की समस्या बहुत अधिक होती है जिससे उनका पूरा विकास नहीं होता। लहसुन कृमि को शरीर से बाहर निकालने में लाभदायक है। इसके लिए बच्चे को लहसुन खिलाना आवश्यक है।   #3. पेट दर्द और संक्रमण (Stomach ache and infection) बच्चों के पेट में दर्द और संक्रमण होना भी बहुत सामान्य है जिसके कारण बच्चा डायरिया, पेचिश, गैस जैसी बीमारियों से परेशान रहता है। इन समस्याओं से दूर रखने के लिए बच्चे को लहसुन आवश्यक खिलाएं। लहसुन में सूक्ष्मजीव विरोधी तत्व होते हैं जो संक्रमण से बच्चों को बचाते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइटोकैमिकल्स बैक्टीरिया से भी बच्चों की रक्षा करते हैं।   #4. सर्दी-जुकाम (Cold and cough) इम्युनिटी कमजोर होने के कारण बच्चे खांसी और जुकाम से भी अक्सर पीड़ित रहते हैं। ऐसे में ताज़े लहसुन के पेस्ट को शहद में मिला कर बच्चे को खिलाएं, उसे इससे अवश्य राहत मिलेगी। अगर बच्चे के कान में दर्द हो तो लहसुन में पाए जाने वाले एंटीबायोटिक, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण उससे राहत पाने में मददगार साबित होते हैं। तेल में लहसुन को गर्म करके इस मिश्रण के ठंडे होने पर बच्चे के कान में डालने से अच्छा असर होता है। इसे भी पढ़ेंः बच्चों में दस्त दूर करने के उपाय   क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null