गर्मियों में छाछ पीने से होने वाले 13 फायदे

गर्मियों में छाछ पीने से होने वाले 13 फायदे

छाछ एक बहुत ही लाभकारी पेय है। दही में चार गुना पानी मिलाकर अच्छे से मथने से छाछ बनती है। गर्मियों में दूध से बने पदार्थ को शरीर के लिए बहुत अधिक लाभदायक माना गया है। इसलिए इन दिनों दही, पनीर, मट्ठा, छाछ का भरपूर लाभ मिलता है।

 

दही, पनीर, मट्ठा तो उपयोगी हैं ही लेकिन इन से भी ज्यादा उपयोगी छाछ को माना जाता है। और गाय के दूध से बने छाछ तो अमृत के समान होती है। इसलिए गर्मियों में हर रोज छाछ का सेवन करना बहुत जरूरी है। इससे चेहरा चमकने लगता है। खाने के साथ छाछ पीने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। छाछ कैल्शियम से भरपूर होती है। उसका प्रतिदिन सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं प्रभावित नहीं करती।

 

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

 

 

छाछ पीने के फायदे

वैसे तो छाछ के बहुत सारे लाभ है। परंतु उनमें से कुछ हम आपको बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं छाछ पीने के लाभ:

#1. एसिडिटी से आराम

अगर आपको एसिडिटी की समस्या हैं तो छाछ में मिश्री, काली मिर्च व सेंधा नमक मिलाकर पीने से एसिडिटी जड़ से खत्म हो जाती है।

#2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं

इसमें हेल्दी बैक्टेरिया और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। साथ में लेक्टोस आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है जिससे आप तुरंत ऊर्जावान महसूस करते हैं।

#3. कब्ज का इलाज

यदि आपको कब्ज की शिकायत बनी रहती हो तो अजवाइन मिलाकर मट्ठा पीये। पेट की सफाई के लिए गर्मियों में पुदीना मिलाकर छाछ बनाकर पिये।

#4. खाना ना पचने की शिकायत

जिन लोगों को खाना ठीक से न पचने की शिकायत होती है। उन्हें हर रोज छाछ में भुने जीरा का चूर्ण, काली मिर्च का चूर्ण व सेंधा नमक मिलाकर धीरे-धीरे पीना चाहिए, इससे पाचन शक्ति बहुत तेज होगी।

#5. विटामिन व मिनरल्स का भंडार

इसमें विटामिन सी, ई, ऐ, के और बी पाये जाते हैं जो कि शरीर के पोषण की जरूरत को पूरा करते हैं, साथ ही इसमें लोहा, जस्ता, फास्फोरस, कैल्शियम और पोटैशियम भी पाए जाते हैं। जो कि शरीर के लिए बहुत ही जरूरी मिनरल्स माने जाते हैं।

#6. जोड़ों में दर्द की शिकायत

अगर आप खाना खाने के बाद छाछ पिएंगे तो इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

#7. लू से बचाए

तेज गर्मी की वजह से कोई भी शारीरिक समस्या हो या लू लगी होने पर, छाछ पीने से आराम मिलता है। और अगर तेज गर्मी में आंखें जलती हो तो आप दही की मलाई को आंखों की पलकों पर रखने से आंखों को राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: छुट्टियों में बच्चो को घर पर ही कैसे व्यस्त रखे?

#8. मजबूत हड्डियां

छाछ में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। छाछ से पेट का भारीपन, भूख न लगना व पेट की जलन से भी आराम मिलता है।

#9. बच्चों के दांत निकलने में आसानी

छोटे बच्चों को दांत निकलते समय थोड़ी ताजा छाछ पिलाने से दांत आसानी से निकलते हैं।

#10. बवासीर में आराम

बवासीर में छाछ पीने से बहुत आराम मिलता है। पीलिया जैसे रोग में भी छाछ पीना जरूरी होता है।

#11. बुढ़ापे से दूर रखती है छाछ

छाछ का सेवन करने वाले बुढ़ापे से दूर रहते हैं| छाछ शरीर की चमक भी बढ़ाती है और इससे झुर्रिया भी नहीं पड़ती। बल्कि जो पहले से हो वो भी नष्ट हो जाती है। खट्टी छाछ से शराब या भांग का नशा भी उतर जाता है।

#12. बाल सफेद होना

रोजाना छाछ पीने से सिर के बाल असमय सफेद नहीं होते।

#13. मलशुद्धि

बच्चों को रोजाना छाछ बनाकर पिलाने से मलशुद्धि होती हैं और शरीर फूल सा हल्का हो जाता है। इसे भी पढ़ें:  अब घर पर ही बनाइये सेरेलक व जानिए उसके फायदे भोजन के अंत में छाछ पीने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। छाछ हमारे शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी होती हैं परंतु यह खट्टा व बासी नहीं होना चाहिए बल्कि ताजा और मीठा होना चाहिए| छाछ गर्मियों में हमें ठंडक देती है। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे बूढ़े, बच्चे और जवान सभी पसंद करते हैं। छाछ सस्ता और हर घर में इस्तेमाल होने वाला पदार्थ है। छाछ गरीबों की सस्ती औषधी होती है। जिसका गर्मियों में पीने के लिए खूब उपयोग होता है।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

 

 

null

null