गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

गर्मियां शुरू हो चुकी हैं और सभी गर्मी से बहुत बेहाल भी हैं चाहे वो बच्चे हो या बड़े| इस मौसम में प्यास भी बहुत लगती हैं इसलिये आपको व आपके बच्चे को पानी भी ज्यादा पीना चाहिए| लेकिन पानी के साथ-साथ अगर आप अपने बच्चे को जूस भी देंगी तो बहुत फायदेमंद रहेगा। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें जूस देना बहुत ही जरूरी हैं। इसलिए आपको अपने बच्चों का ख्याल रखना चाहिए और डाइट में कौन सा आहार देना हैं उसका भी ख्याल रखना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। तो चलिए आज जानते हैं कौन से जूस (Best Juices for Kids) बच्चों के लिए बेहद बेहतरीन होते हैं।

बच्चों के लिए बेहतरीन जूस (Best Juices for Kids in Hindi)

आइए उन जूस के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से आपका बच्चा स्वस्थ रह सकता हैं:

#1. चुकंदर

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: Youtube

बच्चों के तेज दिमाग के लिए चुकंदर का जूस बहुत गुणकारी होता हैं। चुकंदर आयरन और फोलिक एसिड का एक अच्छा स्त्रोत हैं। इसके इतने फायदे हैं कि यह किसी सुपर फूड से कम नहीं हैं। इसमें नाइट्रेस, बीटेन, मैग्नेशियम और अन्य एंटीआक्सीडेंट शामिल होते हैं| चुकंदर लो रक्तचाप, व्यायाम प्रदर्शन को बढ़ावा देता हैं और स्मरण शक्ति तेज़ करता हैं। यह जूस भले ही पीने में अच्छा ना लगे लेकिन यह जूस दिमाग तक जाने वाले रक्त प्रवाह को तेज करता हैं। चुकंदर का जूस बच्चों की त्वचा, बालों और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता हैं।

#2. अनार

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: Swasthi’s Recipes

अनार का जूस स्वास्थ्य की दृष्टि से पौष्टिक होने के साथ-साथ बहुत स्वादिष्ट भी होता हैं। अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी वायरस, एंटी ट्यूमर गुण होते हैं और यह विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ फोलिक एसिड का भी अच्छा स्त्रोत होता हैं। अनार के रस में एंटीआक्सीडेंट मुक्त कणों को दूर करने, कोशिकाओं की क्षति से रक्षा करने और सूजन को कम करने में मदद मिलती हैं। यह ब्रेन सेल्स को डैमेज होने से भी बचाता हैं।

इसे भी पढ़ें: 1 से 3 साल के बच्चों को खुद खाने की आदत कैसे डालें?

#3. टमाटर

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: पत्रिका

टमाटर का जूस बच्चों की त्वचा में निखार लाता हैं| टमाटर एंटीआक्सीडेंट, लाइकोपिन का प्रमुख आहार स्त्रोत हैं जिससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। इस से हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता हैं। टमाटर का रस कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता हैं जिसकी आपके शरीर को ठीक से काम करने के लिए आवश्यकता होती हैं। ये विटामिन सी, ए, डी, पोटेशियम, फोलेट का बड़ा स्त्रोत हैं। इससे बच्चों की त्वचा में निखार के साथ-साथ मेमोरी भी तेज होती हैं।

#4. आम

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: Cook with Kushi

आमरस पीने से गुर्दे की दुर्बलता दूर होती हैं, नींद अच्छी आती हैं व त्वचा का सौंदर्य निखरता हैं। यह वजन बढ़ाने में भी असरदार हैं| इससे शरीर में खून बनता हैं व स्फूर्ति आती हैं। इसको पीने से पेट भी साफ होता हैं। मैंगो जूस से हृदय और लीवर मजबूत होता हैं। इसमें विटामिन अधिक होने के कारण यह रतौंधी रोग में लाभदायक हैं व आंखों की रोशनी भी बढ़ती हैं।

#5. अंगूर

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: Cook for Your Life

अंगूर का जूस पीने से थकावट दूर होती हैं। शरीर में शक्ति और स्फूर्ति का संचार होता हैं। मन प्रसन्न रहता हैं| इसका जूस बार-बार जुखाम होना, कैंसर, क्षय, पायोरिया, बच्चों का सूखा रोग, बार-बार पेशाब आना, दुर्बलता, अमाशय के घाव, मिरगी, जुकाम के साथ खाँसी, हृदय का दर्द, मासिक धर्म की अनियमितता, नकसीर, माँ का दूध बढ़ाने वाला तथा नशीले पदार्थों की आदत छुड़ाने में सहायता करता हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को खाना खिलाने के 10 ज़रूरी टिप्स

#6. संतरा

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: Onlymyhealth

संतरे का जूस (Orange Juice) पीने से पाचन शक्ति सही होती हैं। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होने से सर्दी खांसी में लाभ मिलता हैं। यह शरीर का वजन बढ़ाता हैं। बच्चों को रोज संतरे का जूस पिलाने से उनकी सेहत में सुधार होता हैं। पायोरिया, मधुमेह, कब्ज़, भूख न लगना, बच्चों के दस्त, गैस की तकलीफ, कमजोरी, पीलिया आदि में भी इसका जूस गुणकारी होता हैं|

#7. तरबूज

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: YouTube

तरबूज़ का जूस (Watermelon Juice) पीने से तरावट बनी रहती हैं| गर्मी कम महसूस होती हैं। लू से बचाव होता हैं। थकावट दूर होती हैं व प्यास भी कम लगती हैं।

#8. गाजर

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: Boldsky Hindi

गाजर का जूस (Carrot Juice) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। गाजर का एक गिलास जूस पूरे भोजन का काम करता हैं। गाजर कई बीमारियों में दवाई का काम भी करती हैं| गाजर में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन जैसे ढेरों पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाजर हमारे शरीर में विटामिन ए व ई की कमी को दूर करती हैं क्योंकि इनकी कमी से आंखों की बीमारियां, त्वचा में रूखापन, नाखून खराब होना, बालों का टूटना जैसी अनेक बीमारियाँ होती हैं। विटामिन ए हमारी हड्डियों और दांतों के लिए बहुत लाभकारी हैं। गाजर दिल के लिए बहुत लाभकारी होती हैं| इससे कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी का खतरा कम रहता हैं। गाजर का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती हैं।

#9. नींबू

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: Youtube

नींबू का रस (Lemon Juice) पीने से आँखों की रोशनी बढ़ती हैं। इसको पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती व भूख भी लगती हैं। यह पेट ठीक करता हैं व खून को साफ करता हैं और दिल की घबराहट भी दूर होती हैं।

#10. गन्ना

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: Taste of City

इसका सेवन करने से शरीर में शक्ति आती हैं। इससे भोजन पच आता हैं और कब्ज दूर होता हैं। यह शरीर को शीतलता देता हैं, हृदय की जलन दूर करता हैं और खून साफ करता हैं| एक दिन में दो गिलास से ज्यादा गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए। गन्ने का रस निकालने के लिए ज्यादातर दुकानों पर मशीन का इस्तेमाल होता हैं और इनमें एक खास तेल का उपयोग होता हैं| यह तेल यदि पेट में चला जाए तो इसका बुरा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता हैं| इसलिए बाहर जूस पीते वक्त देख समझकर ही इसका सेवन करें।

#11. बेलगिरी

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: arogyam nutrition – Zest.MD

देखा जाए तो बेल का पेड़ एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का प्रयोग मानव अपने स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए करता हैं। बेल का फल हालांकि कठोर होता है परंतु इसके अंदर का गूदा मुलायम और बीजदार होता हैं। बेल के अंदर वीटा-कैरोटीन, राइबोफ्लेविन तथा प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। बेल का जूस पीने से दिल की बीमारी से छुटकारा मिलता हैं| इससे गैस, कब्ज की समस्या भी दूर होती हैं। यह दस्त और डायरिया में भी लाभदायक हैं। इससे खून भी साफ होता हैं। इनके अलावा यह नयी माँ बनी औरतों के लिए बहुत लाभदायक होता हैं। यह माँ का स्वास्थ्य सुधारता हैं और साथ ही उनके ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन को भी बढ़ाता हैं।

#12. एलोवेरा

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: Pinterest

एलोवेरा में कुछ प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम होते हैं जो त्वचा पर डेड स्किन सेल्स की मरम्मत करते हैं। यह एक कंडीशनर के रूप में भी काम करता हैं| यह बालों को चिकना व चमकदार बनाता हैं। एलोवेरा में पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, सी, ई, बी12 के साथ-साथ पोटेशियम, जस्ता और मैग्नीशियम जैसी खनिज होते हैं। यह रक्तचाप को भी ठीक करता हैं। विटामिन बी6 से भरपूर एलोवेरा जूस आपके बच्चे की मेमोरी को भी तेज करता हैं। यह स्वाद में भले ही अच्छा ना लगे लेकिन यह बच्चों के तेज दिमाग के लिए बेस्ट टॉनिक हैं। हालांकि एलोवेरा जूस देने से पहले डॉक्टर से जरूर राय ले लें।

#13. नारियल पानी

गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

चित्र स्रोत: AajTak

आज के समय में नारियल पानी बहुत फैशनेबल पेय बन चुका हैं। यह स्वादिष्ट और ताजा होने के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। नारियल पानी आवश्यक पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम से समृद्ध है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बढाता हैं। नारियल को ब्रेन फूड भी कहते हैं। वैसे कम लोगों को पता होगा कि हमारे ब्रेन को फैट की आवश्यकता होती हैं और नारियल में भरपूर मात्रा में फैट होता हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से दिमाग को तेज करने और फोकस बढ़ाने में मदद मिलती हैं।

बच्चों को जूस प्रतिदिन देना चाहिए क्योंकि जूस पीने से बच्चों में शारीरिक व मानसिक कमजोरी दूर होती हैं और जूस बच्चों की कई बीमारियों से रक्षा भी करता हैं।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null

null