बच्चों की नजर तेज करने के लिए 10 मुख्य आहार

बच्चों की नजर तेज करने के लिए 10 मुख्य आहार

हम बच्चों को किस प्रकार का भोजन देते हैं इसका असर उनकी आंखों पर भी पड़ता है क्योंकि खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों के होने से आंखों से संबंधित कई समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। अगर आप बच्चों को सही पोषक तत्व देती है तो आंखों पर इसका अच्छा असर होता है।

बच्चों की नजर तेज करने के लिए हमें अपने बच्चे के आहार में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करने की आवश्यकता है जिनमें विटामिन, जिंक, सेलेनियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड आदि शामिल हो। आप अपने बच्चों को एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने को दें। आप उन्हें रोजाना सलाद खाने में, फलों को नाश्ते में दे। आइयें अब विस्तार में जानते हैं ऐसे कुछ आहार (Foods to Improve Eyesight) जिनका सेवन करने से आपके बच्चों की आंखों की रोशनी को (Ankhon ki Roshani) बढ़ाने में सहायता मिल सकती है।

 

बच्चों के आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं (Foods to Improve Eyesight in Hindi)

 

#1. गाजर (Carrot)

जब भी आंखों की रोशनी बढ़ाने की बात आती है तो सबसे पहले नाम आता है गाजर का। यह आखों के लिए एक स्वास्थ्यवर्धक आहार होता है। इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है जो आंखों की मांसपेशियों के पतन को रोकने के लिए बहुत आवश्यक है।

गाजर के अलावा संतरे, नींबू और खट्टे फल भी विटामिन B12 और बिटा कैरोटीन के अच्छे स्रोत है जो आपके बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करते हैं। आप अपने बच्चों को गाजर का जूस भी दे सकती हैं। यह भी आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। गाजर के जूस में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए अपने बच्चों को रोजाना एक गिलास गाजर का जूस अवश्य पिलाएं।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों में दिमागी शक्ति बढ़ाने वाले आहार

#2. आंवला (Aamla)

आंवला विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट के साथ समृद्ध होता है। यह आपकी आँखों की देखभाल के लिए बहुत अच्छा होता है। आंवला रेटिना की कोशिकाओं के सारे कार्यों को भी सुनिश्चित करता है। आप आंवले का कई तरह से अपने बच्चों को सेवन करवा सकती हैं।

इसके लिए आप आंवले का रस निकालकर उसके दो से तीन चम्मच रस को आधा कप पानी में मिलाकर अपने बच्चे को दें। इसके अलावा आप आंवले का अचार, मुरब्बा या फिर इसके रस को शहद में मिलाकर भी दे सकती हैं। इस उपाय को रोजाना करने से कुछ ही महीनों में आपके बच्चों की आंखों की नजर काफी तेज हो जाएगी।

#3. बादाम (Almond)

बादाम में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह खाने से आपके बच्चे को कई तरह के फायदे होते हैं। इनमें से एक आंखों की रोशनी को तेज करना हैं क्योंकि बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ-साथ याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

इसके लिए आप रात को बदाम को पानी में भिगोकर रख दे। सुबह इसके छिलके को उतार कर इसे पीस लें और फिर यह पिसा हुआ बादाम दूध में मिलाकर अपने बच्चे को पिलाएं। इसके अलावा आप इसमें सौंफ और मिश्री मिलाकर इस सारी सामग्री का पावडर बना लें और अपने बच्चे को रात को सोने से पहले एक चम्मच गरम दूध में मिलाकर दे। रोजाना इसे देने से बच्चों की नजर जल्द ही तेज होगी क्योंकि यह कई पोषक तत्व व एंटीऑक्सीडेंट से भरपुर रहता है।

#4. सूखे मेवे और नट्स (Dry Fruits and Nuts)

सूखे मेवे और नट्स भी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सूखे मेवों में जैसे कि काजू, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली और किशमिश भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं जो आंखों के लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं और नजर को तेज करने का काम करते हैं। इसलिए अपने बच्चे के आहार में इन्हें भी अवश्य शामिल करें।
इसे भी पढ़ेंः कैल्शियम की कमी दूर करने वाले आहार

#5. हरी सब्जियां (Green Vegetables)

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप अपने बच्चे को हरी सब्जियों का सेवन अवश्य करवाएं जैसे कि पालक, चुकंदर, शकरकंद, शतावरी, ब्रोकोली आदि। वैसे तो हरी पत्तेदार सब्जियां सभी की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है परंतु पालक विटामिन का एक अच्छा स्रोत होता है। इसके अलावा पालक में विटामिन ए, आयरन, जस्ता जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं।

इसमें ल्यूटेन और जिजेनथिन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसके कारण पालक हमारे बच्चों की आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी अन्य बीमारियों को भी दूर करता है। इसके लिए आप अपने बच्चों के भोजन में पालक को अवश्य शामिल करें। आप पालक के साथ गाजर, आंवला और टमाटर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इन सब चीजों को मिलाकर जूस निकालकर अपने बच्चों को पिलाये। इससे भी बच्चों की आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

#6. शकरकंद (Sweet Potato)

जब भी नजर तेज करने की बात आती है तो उसमें गाजर के साथ-साथ शकरकंद का भी नाम आता है। इसमें भी गाजर की तरह बिटा कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ-साथ इसमें विटामिन सी और फाइबर भी पाया जाता है जो आंखों को डैमेज होने से बचाता है।

इसके साथ ही यह डैमेज सेल्स की मरम्मत भी करता है। आप शकरकंद को अपने बच्चे को जैतून के तेल में तलकर या दूध और चीनी के साथ बनाकर खिलाएं। इससे भी आपके बच्चों की नजर को तेज करने में बहुत सहायता मिलेगी।

#7. मक्खन (Butter)

बच्चों की नजर तेज करने के लिए आप अपने बच्चों को एक कप गर्म दूध में एक चौथाई चम्मच मक्खन, आधा चम्मच मुलेठी पावडर और एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिलाकर पिलाएं। बच्चों को रोज रात को सोने से पहले यह पिलाएं। इससे उनकी आंखों की रोशनी तेज होगी। आप गर्म दूध में दो छोटी इलायची का पाउडर भी मिला कर दे सकती हैं। इससे भी बच्चों की आंखें स्वस्थ और नजर तेज होने में सहायता मिलेगी।

#8. ब्रोकोली (Broccoli)

ब्रोक्कोली भी सेहत की नजर से काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए शरीर की सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसलिए आप ब्रोकोली को अपने बच्चों के आहार में अवश्य शामिल करें। आप इसे आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सलाद के रूप में या फिर इसे उबालकर भी उन्हें दे सकती हैं।

#9. अंडे (Egg)

अंडे का सेवन भी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। अंडे की पीली जर्दी में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को स्वस्थ रखने और उनकी रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं।

#10. जामुन (Blackberry)

वैसे तो कई तरह के फल है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने (Ankhon ki Roshani Badhane ke liye kya khaye) का काम करते हैं जैसे कि सेब, संतरा आदि। उन्हीं फलों में से एक फल है जामुन जिसे गर्मी के दिनों में लोग काला नमक डालकर बड़े मजे से खाते हैं। जामुन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो आंखों के लिए लाभदायक होता है।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों के लिए बादाम के फायदे

क्यों है आंखों की देखभाल जरूरी

आँखें हमारे शरीर का एक बहुत ही जरूरी अंग है और इन्हीं आंखों के जरिए हम इस खूबसूरत दुनिया को देख सकते हैं। इतना ही नहीं यह हमारी खूबसूरती में भी चार चांद लगाती है। खूबसूरत आंखें हमें एक अलग पहचान देती है। इसके लिए हमें अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के साथ-साथ अपनी आंखों का भी पूरा-पूरा ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए आंखों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है परंतु आजकल के बदलते लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आंखें कमजोर होना एक आम समस्या बनती जा रही है।

आजकल बड़ों को नहीं बल्कि छोटे बच्चों को भी चश्मा लग जाता है। ज्यादातर बच्चे अपना समय कंप्यूटर, वीडियोगेम या मोबाइल फोन में निकाल देते हैं जिसके कारण बच्चों की नजर उम्र से पहले ही कमजोर हो जाती है। ऐसे में बच्चों के खान पान की आदतों में सुधार करना बहुत जरूरी है।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null