महिलाओ में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के 10 मुख्य आहार

महिलाओ में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के 10 मुख्य आहार

मां बनना हर मां के लिए बेहद सुखदाई और बहुमूल्य होता है। यह किसी वरदान से कम नहीं होता परंतु जब कोई स्त्री किसी कारणवश गर्भवती नहीं हो पाती तो वह बहुत चिंतित व तनाव ग्रस्त हो जाती है। महिलाओं में गर्भधारण ना होने के कई कारण हो सकते हैं परंतु विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उचित आहारों (Foods to Boost female Fertility) को सही तरीके से ग्रहण किया जाए तो यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है। यह आहार ना केवल शरीर में हार्मोन बैलेंस करते हैं बल्कि वह महिलाओं में प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाते हैं। अगर आप भी अपनी प्रजनन क्षमता को मजबूत बनाना चाहती हैं तो महिलाओं में प्रजनन शक्ति बढ़ाने वाले इन आहारों (Foods to Boost female Fertility in Hindi) को अवश्य शामिल करें ।

महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के 10 मुख्य आहार (10 Best Foods to Boost Female Fertility in Hindi)

वैसे तो महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाने के कई आहार है परंतु उनमें से 10 आहार (Foods to Boost female Fertility) निम्न है जो हर उस महिला को अपने आहार में शामिल करने चाहिए जो गर्भ धारण करना चाहती हो या जिनकी प्रजनन क्षमता कमजोर हो। Read: गर्भावस्था में व्रत रखते समय इन बातों का रखें ध्यान

#1. केला (Use of Banana to Boost Female Fertility)

जिन महिलाओं का मासिक चक्र नियमित रूप से होता है उन महिलाओं में बांझपन और गर्भावस्था से संबंधित समस्याओं की संभावना कम होती है। केले में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के कई गुण पाए जाते हैं। इसमें विटामिन बी6 होता है जो अंडे और वीर्य की विकास में मदद करता है जिससे पुरुष और महिला दोनों में हारमोनियम नियमित रहते हैं।

#2. रसीले व खट्टे फल (Tangy Fruits)

संतरा, नींबू, अंगूर आदि फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। यह वीर्य की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ हारमोंस को भी नियमित रखता है। यह अंडाशय में अंडे को निकालने में सहायक होते हैं। अनार भी एक बहुत ही लाभकारी फल है। यह स्त्री और पुरुष दोनों में कामेच्छा को बढ़ाता है। Read: यह सुपरफूड गर्भ में बच्चों के बढ़ने में करते हैं मदद

#3. हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Vegs to Boost Female Fertility in Hindi)

हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलिक एसिड और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो महिलाओं के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। स्वस्थ वीर्य के लिए फोलिक एसिड बहुत जरूरी होता है। यह एक मजबूत एंडोमैट्रीयल लाईमिंग के विकास के साथ-साथ आयरन युग्मनज को गर्भाशय से जोड़ने का काम करता है। इसके अलावा यह गर्भ के दौरान न्यूरल ट्यून में होने वाले विकृतियों से भी बचाता है।

#4. ब्रोकली (Broccoli)

यह उन महिलाओं के लिए एक बहुत अच्छा खाद्य पदार्थ है जो महिलाएं गर्भधारण करने की सोच रही है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व है जो इसे संपूर्ण आहार बनाते हैं जैसे फोलिक एसिड, आयरन, विटामिन सी इत्यादि। विटामिन सी की आवश्यकता अंडाशय को अंडे के विकास और निषेचन की प्रक्रिया के लिए होती है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। कुछ समय पहले तक यह एक विदेशी खाद्य पदार्थ माना जाता था परंतु आजकल यह हमारे देश में भी काफी उपयोग किया जाता है।

#5. लहसुन (Garlic)

जब ऐसे खाद्य पदार्थों की बात आती है जिनमें प्रजनन क्षमता को बढ़ाने वाले पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं तो लहसुन एक ऐसा नाम है जो इस सूची में सबसे पहले स्थान पर आता है क्योंकि इसमें सेलेनियम नामक पोषक तत्व पाया जाता है जो गर्भपात की संभावना को कम करता है और इसके साथ ही आप के गर्भवती होने के अवसरों को बढ़ाता हैं। इसके साथ ही यह पुरुषों में यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है।

#6. शहद (Honey)

शहद में खनिज और एमिनो एसिड प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। इसका प्रयोग सर्दियों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें कॉपर, पोटेशियम, सोडियम और जिंक जैसी जरूरी खनिज पाए जाते हैं। Read: बच्चों में जन्म दोष से जुड़ी पूरी जानकारी

#7. हल्दी (Turmeric)

जब भी आप खाना बनाते हैं तो इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए और स्वस्थ गर्भावस्था के लिए उसमें हल्दी अवश्य मिलाए क्योंकि यह एक ऐसा मसाला है जो स्वास्थ्य के साथ-साथ महिलाओं में प्रजनन क्षमता (Female Fertility) को बढ़ाने में बहुत सहायक देती है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।

#8. बादाम (Almond)

सभी प्रकार के मेवे सभी के लिए अच्छे माने जाते हैं। गर्भधारण करने वाली महिलाओं के लिए भी सभी मेवे अच्छे माने जाते हैं परंतु इन सभी मेवों में बादाम को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसमें विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में बहुत सहायक होता है।

#9. अंडा (Egg)

प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए अंडे को भी एक अच्छा खाद्य पदार्थ माना जाता है क्योंकि इसमें फॉलिक, कोलिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह उन महिलाओं के लिए एक पूर्ण आहार माना जाता है जो गर्भवती होने की इच्छुक होती है। Read: सामान्य प्रसव से जुड़ी यह 10 बातें आपको अवश्य पता होनी चाहिए

#10. अनन्नास (Pineapple)

अनन्नास में मैगजीन प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। यह खनिज कई प्रकार के प्रजनन हार्मोन्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा अगर शरीर में मैग्नीज की मात्रा कम होती है तो यह बांझपन का भी कारण बन सकता है। उपरोक्त आहारों के अलावा एवोकाडो भी महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में काफी कारगर सिद्ध होता है। आजकल यह बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसमें विटामिन ई की मात्रा होती है जो पुरुष और महिला दोनों में ही प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में बहुत मदद करती है। इन सबके अलावा अलसी, कद्दू के बीज, टोफू आदि भी महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। अगर आप इन सभी आहारों को अपने खाने में शामिल करती हैं तो आशा है यह आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। अगर इसके बाद भी आपको समस्या हो तो डॉक्टर से अवश्य सलाह लें। क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null