बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व

बच्चों को कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं जो एक साथ मिलकर उनके शरीर और मस्तिष्क का विकास कर सकें। 6 महीने तक के बच्चों के लिए स्तनपान जरूरी हैं जो 2 वर्ष तक जारी रखना चाहिए। 6 माह के बाद बाकि पोषक तत्वों की पूर्ति खाने से करनी होती हैं। उनके लिए माइक्रो और मैक्रो न्यूट्रिशंस (Essential Micro and Macro Nutrients for Kids) दोनों ही बहुत जरूरी होते हैं। आइये एक नज़र डालते हैं।

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व

कैल्शियम (Calcium) कैल्शियम बच्चों की हड्डियों और दांतों को मजबूती के लिए बहुत आवश्यक होता हैं। यह बच्चों की लंबाई बढ़ाने में सहायता करता हैं। इसके मुख्य स्रोत दूध, डेयरी प्रोड्क्ट्स व पालक होते हैं।

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व

डीएचए (DHA) यह बच्चों के दिमागी विकास के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व होता हैं। छह माह से कम बच्चों के लिए मां का दूध ही डीएचए का एक मुख्य स्त्रोत हैं। इसके अन्य स्रोतों में अंडा, सी फूड व नट्स शामिल हैं।

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व

प्रोटीन (Protein) यह तत्व इन्फेक्शन से लड़ने, बॉडी सेल्स को बनाने और खून में ऑक्सीजन के स्तर को बनाए रखने में मददगार होता हैं। यह शरीर के विकास और मांसपेशियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसके मुख्य स्रोत नट्स, बीन्स व डेयरी प्रोड्क्ट्स होते हैं।

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व

फैट (Fat) यह बच्चों को ताकत देने के लिए एक आवश्यक तत्व हैं। साथ ही यह कई प्रकार के पोषक तत्वों को ग्रहण करने में मददगार हैं। इसके मुख्य स्रोत चिकन, मछली, तेल व घी हैं।

बच्चों के लिए जरूरी पोषक तत्व

विटामिन डी (Vitamin D) यह बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने और रोगों से दूर रखने में बहुत मददगार होता हैं। यह शरीर में कैल्शियम की मात्रा को नियंत्रित करता है। इसके मुख्य स्रोत धूप, खट्टे फल, दाल व सोयाबिन होते हैं।