1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज

आपके बच्चे का जब पहला जन्मदिन आता है तो वह इस समय खाने में कम रूचि दिखाता है| जब बच्चा 1 साल का होता है तो उसका विकास थोड़ा कम होता है और भूख भी कम लगने लगती है| वैसे 1 साल का बच्चा वह सब खा सकता हैं जो आप और हम खा सकते हैं| उसको दिन में 1000 कैलोरी की जरूरत होती है जो उसे तीन बार खाने और दो बार स्नैक्स में दी जा सकती है| परंतु यह जरूरी नहीं है कि आपका बच्चा रोज यही दिनचर्या अपनाएं।  

1 साल के बच्चे को खिलाने के लिए कुछ टिप्स (Feeding Tips for 1 Year Kids in Hindi)

  • अपने बच्चे को कभी जबरदस्ती ना खिलाए
  • आपके बच्चे के मन में खाने की इच्छा कभी भी जाग सकती है इसलिए आप हमेशा इसके लिए तैयार रहें|
  • ज्यादा मीठा या फिर ज्यादा तीखा खाना ना बनाये|
  • अपने बच्चे को हमेशा टेबल पर बिठाकर अपने साथ खाना खाने की आदत डालें|
  • अब आप स्तनपान कम कर सकती है|
  • आपका बच्चा हमेशा अपनी मनपसंद खाना खाने के लिए बोलेगा परंतु आप उसकी बातों में ना आकर उसे हमेशा ऐसा खाना मत दे बल्कि उसे स्वास्थ्यवर्धक खाना खिलाएं|
  • आप बच्चों के खाने में आयरन की मात्रा ज्यादा रखें जैसे कि बीन्स, शकरकंद, मशरूम, हरी सब्जियां इत्यादि|

बच्चे को खुद खाने की आदत डालने के लिए कुछ टिप्स

आप बच्चों को ऐसा खाना दे जो वे खुद खा सके| अगर वह खाना थोड़ा बहुत बिखेरता भी है तो कोई बात नहीं, बच्चे ऐसे ही धीरे-धीरे खाना खाने सीखते हैं| अपने बच्चों को ऐसा खाने दे जिससे उनके मन में खाने की इच्छा जागरुक हो| इसलिए आज हम आपको कुछ खाने की रेसिपीस बताएंगे जो आपके बच्चों को पसंद भी आएगी और उनके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होगी|

1 से 2 साल के बच्चे के लिए खाने की रेसिपीस (Recipes for 1-2 Year Kids in Hindi)

#1. शकरकंद दालचीनी पैन केक

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • आलू- एक छिला व कटा हुआ
  • दालचीनी- एक चम्मच
  • घी- एक चम्मच
  • केला- एक पका हुआ
विधि:
  • शकरकंद को उबालकर उसकी प्यूरी बना ले|
  • अब उसको केले के साथ अच्छे से मैश कर ले|
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और मिलाएं|
  • अब एक पैन में घी गर्म करें और दालचीनी पाउडर को मिश्रण में मिला ले|
  • अब उस मिश्रण के छोटे-छोटे पैन केक बनाकर पैन में डालें|
  • एक पैन केक दो चम्मच से ज्यादा का नहीं होना चाहिए|
  • इसे दोनों तरफ अच्छे से पकाकर, ठंडा होने पर अपने बच्चे को दें|
ध्यान दें: आप पैन केक में थोड़ा सा शहद भी डाल सकती है| इसे भी पढ़ें: बच्चों का नाश्ता बनाने की 7 स्वादिष्ठ रेसिपीज

#2. बाजरा डोसा

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • ज्वार- 1/4 कप
  • रागी- 1/4 कप
  • बाजरा- 1/4 कप
  • छेना- 1/4 कप
  • पानी- 2 कप
  • तेल- 1 चम्मच
  • नमक- चुटकीभर
विधि:
  • बाजरे को 20 मिनट के लिए भिगोए|
  • अब सब चीजों को ब्लेंड कर ले और बाजरे में मिलाएं|
  • नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें|
  • अब इसमें मिश्रण को डोसे की तरह फैला दें|
  • इस सूची में आपके 10 पतले डोसे बन जाएंगे|

#3. गुड पोहा

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • पोहा- 1/2 कप
  • गुड़ का चुरा- 1/4 कप
  • सूखे नारियल का पाउडर- 1 चम्मच
  • किशमिश- 4 से 5 पीस
विधि:
  • पोहे को पानी में भिगोकर नरम होने के लिए रख दे|
  • पैन में गुड़ और जरा सा पानी डालकर उसको तब तक हिलाते रहे जब तक वह अच्छे से मिक्स ना हो जाए|
  • गुड़ को पिघलने थे और जब उसमें बुलबुले उठने लगे तब गैस बंद कर दे|
  • गुड़ का पानी छान लें और फिर उसमें पोहा डाल दे|
  • अब आप इसमें थोड़ा घी डालकर फिर सूखे नारियल का पाउडर और किशमिश डाल दे|
  • गुड पोहा तैयार है|

#4. फ्राइड केला

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • केले- 2
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच
  • घी- 2 चम्मच
विधि:
  • केले को छीनकर उसके गोल-गोल टुकड़े कर ले|
  • अब पैन में केले को घी डालकर फ्राई कर लें|
  • अब इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर छिड़ककर, ठंडा करके अपने बच्चे को दे|
इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति बढ़ाने के 10 मुख्य आहार

#5. शकरकंद पफ्स

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • शकरकंद- 2 उबले व मैश किया हुआ
  • वनस्पति तेल- 2 टेबल स्पून
  • पानी- 1/2 कप
  • एप्पल सोस- 1 टेबल स्पून
  • बेबी Cereal- 1 कप
  • गेहूं का आटा- 1/2 कप
विधि:
  • सबसे पहले एक कटोरी में एप्पल सोस, शकरकंद और तेल मिला लें|
  • उसमें थोड़ा सा पानी मिला ले, जब तक वह नरम नहीं हो जाता है|
  • अब इसमें आटा और बेबी Cereal मिला ले|
  • अब प्लास्टिक शीट में कोन बना लें और इसमें मिश्रण डालकर थोड़ा सा प्रेस करें और बीच में सुराख निकाल दें ताकि यह अच्छे से फूल जाए|
  • अब एक बेकिंग ट्रे लेकर उसमें थोड़ा तेल लगाएं|
  • अब इसे ओवन में 155 मिनट तक गर्म करें|
  • ठंडा करके अपने बच्चे को दे|

#6. अंडा डोसा

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • डोसे का मिश्रण
  • अंडा- 1
  • नमक और मिर्च- स्वादानुसार
विधि:
  • सबसे पहले डोसे का मिश्रण तवे पर फैला दें और एक अंडा उस पर तोड़ दे|
  • अब उसे दोनों साइड से पकाए और उस पर नमक मिर्च डाल दे|
  • अंडा डोसा तैयार है|

#7. चुरी

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • गेहूं का आटा- 250 ग्राम
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • गुड़ का चुरा- 2 टेबलस्पून
विधि:
  • आटे को भूनकर रोटी बना ले|
  • अब उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके कटोरी में डाल लें|
  • अब इसमें घी और गुड़ डालकर अच्छे से मिक्स कर लें|
  • सब अच्छे से मिक्स करके अपने बच्चे को दे|
इसे भी पढ़ें:  अब घर पर ही बनाइये सेरेलक व जानिए उसके फायदे

#8. गाजर ओट्स मफिन

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • ओट्स- 1/2 कप
  • दही- 1/2 कप
  • गेहूं का आटा- 1/2 कप
  • बेकिंग सोडा- 1 टेबल स्पून
  • बेकिंग पाउडर- 1 टेबल स्पून
  • गाजर- 1 घिसी हुई
  • शिमला मिर्च- 1 कटी हुई
  • हरा धनिया- 1/4 कप कटा हुआ
  • जीरा पाउडर- 1 छोटी टेबल स्पून
  • काली मिर्च पाउडर- चुटकीभर
  • तेल- 1/4 कप
  • दूध- 1/4 कप
  • नमक- चुटकी भर
  • अदरक- थोड़ी सी कटी हुई
विधि:
  • ओट्स के आटे में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, जीरा पाउडर व काली मिर्च पाउडर अच्छे से मिला दे|
  • एक कटोरी में दही, अदरक और तेल मिला लें और उसमें सुखी सामग्री डाल दे और अच्छे से मिक्स कर लें|
  • अब इसमें गाजर, शिमला मिर्च और दूध अच्छे से मिलाएं|
  • ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट कर ले|
  • बेकिंग सांचे में थोड़ा तेल लगाकर उसमें मिश्रण भर दे|
  • अभ इसे 15 से 20 मिनट तक ओवन में पकने दें|
  • चाकू की मदद से चेक करें कि मफिन बने है या नहीं|
  • बनने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें|

#9. रागी केक

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • रागी आटा- 1/2 कप
  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • कोको पाउडर- 2 टेबलस्पून
  • ब्राउन शुगर- 1/2 कप
  • बेकिंग सोडा- 1 टेबल स्पून
  • दही- 1/2 कप
  • नमक- चुटकी भर
  • वैनिला एसेंस- 1 टेबल स्पून
  • जैतून का तेल- 1/4 चम्मच
  • दूध- 1 कप
विधि:
  • सबसे पहले ओवन को 15 मिनट के लिए 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें|
  • इतने में रागी आटे को कोको पाउडर, गेहूं का आटा, बेकिंग सोडा, ब्राउन शुगर और नमक को मिला ले|
  • अब उसमें वैनिला एसेंस, दूध और दही मिला ले| ध्यान दें इसमें गांठे ना बने|
  • अब इस मिश्रण को बेकिंग सांचे में तेल लगाकर ओवन में डाल दें और 30 से 35 मिनट तक पकने दें|
  • चाकू की मदद से चेक कर ले कि यह बन गया है या नहीं|
  • बच्चे को चॉकलेट सॉस के साथ सर्व करें|
इसे भी पढ़ें: १० मुख्य आहार जो आपके बच्चे के शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे

#10. पालक चुकंदर कूकीज

1 से 2 साल के बच्चे की 10 आहार रेसिपीज सामग्री:
  • मक्खन- 2 टेबल स्पून
  • गुड़ का चुरा- 1/3 कप
  • गेहूं आटा- 1/2 कप
  • पालक प्यूरी- 2 टेबल स्पून
  • चुकंदर की प्यूरी- 2 टेबल स्पून
विधि:
  • एक कटोरे में मक्खन व गुड़ को अच्छे से मिक्स कर लें|
  • अब उसमें पालक व चुकंदर की प्यूरी डालकर अच्छे से फेंट लें|
  • अब इसमें गेहूं का आटा डालकर थोड़ा पानी भी डालें और अच्छे से मिलाकर गूंथ ले|
  • अब एक कूकीज शीट पर तेल लगाएं और उसमें गुथा हुआ आटा शेप के अनुसार डालें|
  • अब इसे ओवन में 200 डिग्री पर आधा घंटा गर्म करें|
  • ठंडा होने पर सर्व करें|
क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null