बच्चों के लिए चुकंदर से बनने वाले 7 व्यंजन

बच्चों के लिए चुकंदर से बनने वाले 7 व्यंजन

चुकंदर काफी कलरफुल और पौष्टिकता से भरपूर होता है इसलिये इसे सुपर फूड भी कहा जाता है। चुकंदर आपके बच्चे की डाइट में जरूर होना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है और यह बच्चों में कब्ज की बीमारी को भी दूर करता है। चुकंदर (Chukandar) खून बनाने में बहुत सहायक होता है। इसलिए हम आपको बताएँगे चुकंदर से बनने वाले 7 झटपट व्यंजन। सबसे पहले हम चुकंदर या बीटरूट से होने वाले कुछ मुख्य फायदों (Benefits of Beetroot) के बारे में जानते हैं।

 

बच्चों के लिए चुकंदर के फायदे (Benefits of Beetroot in Hindi for Kids)

#1. सुपरफूड (Superfood)

चुकंदर को आप सुपर फूड भी कह सकते हैं क्योंकि यह बहुत से पोष्टिक तत्वों व विटामिन से भरपूर होता हैं। इसमें विटामिन बी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम व अन्य एंटी ऑक्सीडेंटस होते है जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं।

 

#2. आयरन से भरपूर (Rich in Iron)

अक्सर बढ़ते हुए बच्चों में एनीमिया की शिकायत पाई जाती है जो उनके विकास के लिए बहुत आवश्यक होता है। आयरन शरीर में नयी रक्त कणिकाओ के निर्माण में सहायक होता है जो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा का प्रवाह करता हैं। चुकंदर खाने से बच्चों के शरीर में आयरन की कमी नही रहती हैं।

 

#3. कब्ज से राहत (Eases Constipation)

चुकंदर में फाइबर की मात्रा पाई जाती है जो आपके बच्चे को कब्ज की समस्या से राहत प्रदान करती है। यह आसानी से पचने वाला आहार होता है।

 

#4. कैल्शियम का अच्छा सोर्स (Source of Calcium)

चुकंदर या बीटरूट को कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह दांतों व हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए उपयोगी होता है। बच्चे को आप चुकंदर का जूस या सलाद के रूप में अवश्य दें जिससे उनके दांत व हड्डियां मजबूत हों। यहां यह ध्यान रखें कि चुकंदर में उसके पत्ते कैल्शियम का स्त्रोत होता है। चुकंदर के 100 ग्राम पत्ते में 99 मिलीग्राम कैल्शियम पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें:  बच्चों के लिए 10 पैनकेक रेसिपीज

चुकंदर से बनने वाले 7 मुख्य व्यंजन (7 Easy Indian Beetroot Recipes For Kids in Hindi)

 

#1. चुकंदर जूस (Beetroot Juice Recipe)

Beetroot Juice

चुकंदर और गाजर का जूस शिशु और छोटे बच्चों के लिए एक परफेक्ट जूस होता है। साथ ही यह जूस बहुत स्वादिष्ट व पोष्टिक भी होता है।

सामग्री:

  • चुकंदर- 2
  • सेब- 1
  • गाजर- 1
  • अदरक- 1 इंच टुकड़ा
  • नींबू जूस- 2 चम्मच

 

चुकंदर का जूस बनाने की विधि:

  • सबसे पहले आप चुकंदर, गाजर, सेब और अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें और एक-एक करके उनको जुसर में डालते जाए।
  • सबका जूस निकाल कर उसमें नींबू का रस मिला दे।
  • आप इसमें स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकती हैं।

 

#2. चुकंदर नींबू शरबत (Beetroot Lamonade or Sharbat Recipe)

Beetroot-Lamonade-or-Sharbat.jpg

यह शरबत सबका फेवरेट ड्रिंक होता है और बच्चों को भी यह बहुत पसंद आता है।

सामग्री:

  • नींबू का रस- 2 नींबू का
  • चीनी- 1/2 कप
  • चुकंदर- 1/4 कप किसा हुआ
  • पानी- 4 कप

 

चुकंदर नींबू का शरबत बनाने की विधि:

  • सबसे पहले आप चीनी, नींबू का रस, किसा हुआ चुकंदर और एक कप पानी को 1 मिनट के लिए ब्लेंड करें जब तक कि गहरा गुलाबी रंग नहीं आ जाता।
  • अब इस मिक्सचर को एक जग में डाल दे।
  • उसके बाद बचा हुआ पानी जग में मिलाकर अच्छे से मिलाएं।
  • यदि आवश्यकता हो तो आप इसमें और चीनी या नींबू भी मिला सकती हैं।

 

#3. चुकंदर सूप (Beetroot Soup or Chukandar Soup)

Beetroot Soup

यह बहुत आसान रेसिपी है और इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। बच्चे इसको खूब इंजॉय करके पीते हैं और सिर्फ बच्चे ही क्यों परिवार में सभी सदस्यों को इस पोष्टिक सूप को पीना चाहिए।

सामग्री:

  • चुकंदर- 3
  • आलू- 1
  • प्याज- 1 छोटा
  • विभिन्न सब्जियां- 2 कप कटी हुई
  • दही- 1/4 कप
  • नमक- स्वाद अनुसार

 

चुकंदर का सूप बनाने की विधि:

  • सबसे पहले आप सारी सब्जियों को छीलकर छोटा-छोटा काट ले।
  • अब कुकर में दही को छोड़कर सारी सामग्री डाल दे और अच्छी तरह से पका लें।
  • जब सारी सब्जियां पक जाए तब उसकी प्यूरी बना ले।
  • इस प्यूरी में ताजा दही और नमक डालकर सबको सर्व करें।

 

#4. सेब चुकंदर का दलिया (Apple Beetroot Porridge Recipe)

daliya beetroot

यह एक बहुत ही अद्भुत और हेल्दी दलिया होता है जो सुबह के नाश्ते के लिए छोटे बच्चों और शिशुओं के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

सामग्री:

  • चुकंदर- 1
  • सेब- 1
  • अदरक- 1/2 इंच टुकड़ा
  • ओट्स- 1/4 कप
  • दूध- 1/2 कप

 

सेब व चुकंदर का दलिया विधि:

  • सबसे पहले चुकंदर, सेब और अदरक को छील कर कद्दूकस कर ले।
  • अ कद्दूकस की हुई सामग्री, ओट्स और दूध को एक पैन में डालकर 5 मिनट के लिए पका ले और उसे स्मूथ होने दे।
  • दलिए को पतला करने के लिए उसमें आप थोड़ा सा दूध और मिला सकते हैं।
  • आप दलिए को मीठा करने के लिए अपनी इच्छा अनुसार इसमें शहद भी मिला सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  नारियल से बनने वाले 7 पकवान

#5. चुकंदर पूड़ी (Beetroot Poori or Chukandar ki Puri)

Beetroot Puri

ज्यादातर सभी बच्चों ने ठोस आहार के रूप में चुकंदर की पूड़ी खाई होगी। यह चुकंदर की पूड़ी बाकि पूड़ियों की तुलना में बहुत टेस्टी और कलरफुल होती है।

सामग्री:

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • चुकंदर की प्युरी- 1 छोटा चुकंदर
  • गरम मसाला- 1/2 चम्मच
  • नमक- स्वाद अनुसार
  • घी- 1 चम्मच मोयन के लिए
  • तेल- पूड़ी तलने के लिए

 

विधि:

  • सबसे पहले एक कटोरी में सारी चीजों को मिला ले जैसे कि गेहूं का आटा, नमक, गरम मसाला, चुकंदर की प्युरी और घी।
  • अब सबको अच्छे से मैश कर ले और उसे आधे घंटे के लिए ढक कर रख दे।
  • थोड़ी देर बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बना ले और फिर उनको पूड़ी के आकार में बेल कर उन्हें तेल में फ्राई कर ले।
  • अब अपने बच्चे को बड़े ही प्यार से उसकी पसंदीदा सब्जी के साथ यह खिलाएं।

 

#6. चुकंदर पैन केक कैसे बनाएं (Beetroot Pancake)

Beetroot Pan Cake

सभी बच्चे पैन केक्स को बहुत पसंद करते हैं और वे इसे किसी भी समय खा सकते हैं। माता-पिता भी इसे बनाते समय यह कोशिश करते हैं कि वह पूरी तरह से पोषक तत्वों से भरपूर हो।

सामग्री:

  • मैदा- 1 कप
  • गेहूं का आटा- 3/4 कप
  • चीनी- 1 चम्मच
  • बेकिंग पावडर- 1 चम्मच
  • चुकंदर प्यूरी- 3/4 कप
  • दूध- 1/4 कप
  • दही- 1 कप
  • अंडा- 1
  • वनीला एसेंस- 1 चम्मच
  • बिना नमक वाला मक्खन- 3 चम्मच पिघला हुआ

 

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले आप एक कटोरी में गेहूं का आटा, मैदा, चीनी और बेकिंग पावडर को मिला ले।
  • एक दूसरी कटोरी में चुकंदर प्यूरी, दूध, अंडा, मक्खन, दही और वनीला एसेंस को अच्छी तरह से मिला ले।
  • अब सूखी हुई सामग्री में गीली सामग्री मिला दे और उसे चलाते रहे।
  • अब एक पैन लेकर उसमें तेल लगाएं और 2 चम्मच पैन केक का मिक्सचर उसमें डालें।
  • पैन केक को एक तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं और फिर उसे पलट कर दूसरी तरफ से भी पका लें।
  • गरमा गर्म पैन केक को शहद, सिरप या फिर रसबेरी सॉस के साथ अपने बच्चे को सर्व करें।

 

#7. चुकंदर हलवा बनाने का तरीका (Beetroot Halwa or Chukandar ka Halwa)

beetroot halwa

इस हलवे को देखकर सब बच्चों और बड़ों के मुंह में पानी आ जाता है। यह गाजर के हलवे के जैसा ही बनता है और उतना ही स्वादिष्ट भी होता है।

सामग्री:

  • चुकंदर- 3
  • चीनी- 1/2 कप
  • दूध- 1 कप
  • घी- 2 चम्मच
  • मेवे- काजू और बादाम थोड़े से बारीक कटे हुए
  • इलायची पावडर- 1/2 चम्मच

 

बीटरूट हलवा बनाने की विधि:

  • सबसे पहले चुकंदर को छीलकर कद्दूकस कर ले।
  • फिर आप मोटे तले की कढ़ाई लेकर उसमें घी गर्म करें और घी गर्म होने पर किसा हुआ चुकंदर डालें और उसे धीरे-धीरे चलाते रहे।
  • जब चुकंदर घी छोड़ने लगे तब उसमें दूध मिला दे और कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें।
  • गैस की आंच को धीमा ही रखें और जब दूध पूरा चुकंदर के द्वारा सोख लिया जाये और हलवा गाढ़ा हो जाए तब इसमें चीनी भी मिला दे।
  • अब एक दूसरी कढ़ाई में मेवे को रोस्ट करें।
  • जब हलवा बन कर तैयार हो जाए तब उसमें आप रोस्ट किये हुए मेवे डालें और चलाएं।
  • अंत में आप इसमें इलायची पावडर भी मिला दे और तैयार है स्वादिष्ट और लजीज चुकंदर का हलवा।

इसे भी पढ़ें:  रागी से बनने वाली रेसिपीज

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null