डिलीवरी के बाद खिंचाव के निशान हटाने के 10 घरेलू नुस्खे

डिलीवरी के बाद खिंचाव के निशान हटाने के 10 घरेलू नुस्खे

गर्भावस्था हर महिला के लिए काफी खास और खुशी का लम्हा होता है क्योंकि वह अपने शिशु को 9 महीने तक अपने पेट में रख कर जन्म देती है। इस दौरान माँ और शिशु के बीच एक मजबूत संबंध बनता है। इसी समय पेट के पास खिंचाव के निशान भी होने लगते है। पर कहते है न कुछ पाने के लिए कुछ खोना ही पड़ता है, ये बात सच है। पेट पे खिंचाव के निशान पड़ना एक सामान्य स्थिति है और ये हर महिला के साथ होता है क्योंकि 9 महीने के दौरान बच्चे गर्भाशय में बढ्ने लगते है जिससे प्रसव के बाद ये खिंचाव के निशान रह ही जाते है।

जब महिला गर्भधारण करती है तो उनका वजन अधिक बढ़ने या घटने लगता है जिससे त्वचा में खिंचाव होने लगते है और ये निशान रह जाते है। गर्भावस्था के दौरान बहुत सी महिलाओ के 30 पौंड या 25 किलो के आसपास वजन बढ़ता है। इस तरह की तीव्र वृद्धि पेट और स्तनों पर लाल या सफेद खिंचाव के निशान का कारण बनती है। बाहों, जांघों और कूल्हों जैसे अन्य क्षेत्रों में खिंचाव के निशान हो जाते है। कई महिलाओ को तो ज्यादा स्ट्रेच करने वाली कसरत से भी खिंचाव के निशान हो जाते है। पर ये जल्द ही समय के साथ चले जाते है पर प्रसव के बाद के निशान लंबे समय तक रहते है।

प्रसव के बाद खिंचाव के निशान हटाने के 10 घरेलू नुस्खे

#1. नारियल तेल

डिलीवरी के बाद खिंचाव के निशान हटाने के 10 घरेलु नुस्खेचित्र स्रोत: www.today.com

नारियल के तेल खिंचाव के निशान को कम करने और हल्का करने का सबसे अच्छा तरीका है। इस तेल को नियमित रूप से अपने जांघों, स्तन, पेट और पेट के क्षेत्र में ज्यादा निशान को कम करने के लिए मालिश करें। आप नारियल तेल के साथ कोको मक्खन और जैतून का तेल मिलाकर ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान बालों के टूटने के कारण व उपाय

#2. आलू का रस

खिंचाव के निशान को कम करने के लिए आप कच्चे आलू के रस का उपयोग कर सकती है। आलू का रस त्वचा की कोशिकाओं को सही करने में मदद करने के लिए जाना जाता है, ये त्वचा को आवश्यक पोषक तत्त्व प्रदान करता है और खिंचाव के निशान को कम करता है। बस एक आलू का रस निकालकर निशान पर लगाए और 5 से 10 मिनट बाद धो ले। इसके प्रयोग से थोड़े दिन में निशान गायब होने लगेंगे।

#3. नींबू का रस

नींबू के रस में एक प्राकृतिक एजेंट होता है। यह प्राकृतिक एसिड त्वचा के टोन को हल्का करने के लिए जाना जाता है और खिंचाव के निशान के रंग को कम करने में मदद करता है। आपको बस एक नींबू को काटना है और इसे प्रभावित क्षेत्र पर रगड़ना हैं| इसे लगभग 10-15 मिनट तक रहने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो ले और खिंचाव के निशान को दूर करे।

#4. अंडे की सफेदी

डिलीवरी के बाद खिंचाव के निशान हटाने के 10 घरेलु नुस्खेचित्र स्रोत: wiseGEEK

अंडे की सफेदी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होती है जिसके प्रयोग से त्वचा में नयी जान आती है। इसका प्रयोग निशान पर दिन में 2 से 3 बार करे जिससे आपकी त्वचा के स्वास्थ्य में वृद्धि होगी और इसके प्रयोग से खिंचाव के निशान धीरे-धीरे गायब होने लगेगी।

#5. चीनी को एक्सफ़ोलीएटर के रूप में उपयोग करें

चीनी खिंचाव के निशान को हटाने का काफी कारगर उपाय है। 1 चम्मच चीनी में बादाम का तेल और नींबू के रस की कुछ बूँदें मिलाकर उसे निशान पर लगाने से काफी असर होता है। इसे थोड़े समय तक लगाकर फिर इसे घिसें। इस प्रक्रिया को लगातार 1 महीने तक प्रयोग में लाने से निशान दूर होने लगेंगे।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दर्द को कम करने के 5 असरदार उपाय

#6. DIY मॉइस्चराइजर

नहाने के बाद मॉइस्चराइज़र्स का रोज़ाना प्रयोग करने से खिंचाव के निशान कम हो जाते हैं। आवश्यक तेलों का उपयोग करके आप स्वयं के मॉइस्चराइज़र्स घर पर तैयार करें। आपका DIY मॉइस्चराइज़र में तेल जैसे बादाम का तेल, argan तेल, अरंडी का तेल या जोजोबा तेल के साथ इसैन्श्यल तेल जैसे एवाकाडो ऑयल, गुलाब का तेल और लैवेंडर ऑयल हो। जो मिलकर त्वचा को पोषण और चमकदार बनाने में मदद करता है, साथ ही इसमे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है जो किक्ञ्चव के निशान को दूर करने में मदद करता है।

#7. एलोवेरा

डिलीवरी के बाद खिंचाव के निशान हटाने के 10 घरेलु नुस्खेचित्र स्रोत: livestrong

एलोवेरा को जादुई जड़ी बूटी कहा जाता है जो आपकी त्वचा को चमकदार कर सकती है। यह खिंचाव के निशान और गर्मी से होने वाले परेशानी के लिए बहुत ही लाभदायक एजेंट है। एलोवेरा को दो हिस्सों में काटे और अपने पेट, बाहों और जांघों पर खिंचाव के निशान को कम करने के लिए रोज लगाए।

#8. पेट्रोलियम जेली

पेट्रोलियम जेली त्वचा में नमी को प्रदान करने में मदद करता है और यह खिंचाव के निशान और सूखी त्वचा को ठीक करने में भी मदद करता है। पेट्रोलियम जेली को रोज रात में 20-25 मिनट के लिए अपने पेट पर मालिश करें।

#9. कॉफी बीन्स

आपको आश्चर्य हो सकता है लेकिन कॉफी बीन्स खिंचाव के निशान को ठीक करने में मदद कर सकती है। नारियल के तेल या जैतून के तेल के 2 बड़े चम्मच को आधा कप कॉफी बीन्स के पाउडर में मिलाये और इस मिश्रण का उपयोग प्रभावित क्षेत्र पर गोल-गोल धीरे हाथो से मसाज करे। फिर 5 मिनट के लिए अपनी त्वचा पर रहने दे और फिर साफ कर ले। कॉफी की फलियों में कैफीन होता है जो त्वचा को अच्छी करने में मदद करता है और तेल से पोषण प्रदान होता है।

#10. शिया मक्खन

डिलीवरी के बाद खिंचाव के निशान हटाने के 10 घरेलु नुस्खेचित्र स्रोत: Quora

शिया मक्खन एक अच्छी मॉइस्चराइज़र्स होती है जो एंटी इंफलामेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। त्वचा पर शिया मक्खन का नियमित उपयोग से त्वचा को पोषण प्रदान होता है और खिंचाव के निशान को खत्म करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: रमजान में प्रेग्नेंट महिला को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

इन घरेलू नुस्खे का उपयोग करके आप 2-3 महीनों में निशान से छुटकारा पा सकती है लेकिन ये महिलाओ पर निर्भर करता है। गर्भावस्था के बाद खिंचाव के निशानों से छुटकारा पाने के लिए कई स्त्रिया इन घरेलू उपचार का उपयोग करती हैं। लेकिन आपको गर्भावस्था के 5वें महीने से इन उपाय को अपनाना शुरू करना चाहिए ताकि त्वचा को हाइड्रेट किया जा सके और इस निशान के होने से बचा जा सके।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null