क्या आप जानते हैं इन 10 भारतीय निकनेम का अर्थ

क्या आप जानते हैं इन 10 भारतीय निकनेम का अर्थ

अधिकतर माता-पिता शिशु के जन्म से पहले ही उसका नाम सोच लेते हैं जैसे अगर लड़का हुआ तो अमित और लड़की हुई तो पूजा। बच्चे का नाम सोचने में माता-पिता घंटों व्यतीत करते हैं, अपने रिश्तेदारों से पूछते हैं या इंटरनेट का सहारा लेते हैं। नाम हर व्यक्ति की पहचान होती है जिससे वो जाना और पहचाना जाता है इसलिए इस पर ध्यान देना आवश्यक है। हम लोगों के घरों में मुख्य नाम के साथ-साथ निकनेम (Nicknames) का भी चलन है। आज हम आपको भारतीयों बच्चों के कुछ ऐसा ही 10 कॉमन निक नाम (Common Indian Nicknames) और उनके अर्थ बताने जा रहे हैं।   पहले का ज़माना था जब बच्चों के निकनेम सोनू, मोनू, पिंकू, गोलू या कुछ भी रख दिए जाते थे जैसे अगर कोई बच्चा थोड़ा ज्यादा हेल्थी हो तो उसका नाम गोलू रख दिया जाता था, अगर कोई घर में सबसे छोटा हो तो उसे छोटू या छोटी बुलाया जाता था, लेकिन अब ज़माना बदल गया है। असल में निकनेम वो नाम है जो हम अक्सर प्यार से बच्चे को बुलाते हैं इसलिए निकनेम ऐसा होना चाहिए जो क्यूट तो हो इसके साथ ही उसका कोई अच्छा मतलब भी हो।

भारतीयों बच्चो के 10 कॉमन निक नाम व उनका अर्थ (10 Common Indian nicknames of kids and meaning in Hindi)

#1. चीकू (Chiku) चीकू बहुत ही सामान्य भारतीय निकनेम है। क्या आप जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का निकनेम भी यही है। बचपन में विराट बहुत ही गोल-मटोल थे और उनका हेयर स्टाइल भी उस समय अलग सा था जिसके कारण उन्हें चीकू कह कर बुलाया जाता था और आज भी यही उनका निकनेम है। वैसे चीकू एक मीठा फल है जो देखने में आलू की तरह होता है और गुणों की खान है। बच्चों को चीकू नाम भी बहुत पसंद आता है इसीलिए अधिकतर घरों में बच्चों का यह निकनेम रखा जाता है।

#2. आशु (Aashu) ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चे का नाम उसके मुख्य नाम की शॉर्ट फ़ॉर्म ही रखते हैं। आशु नाम एक ऐसा प्यारा सा निकनेम है जो कई नामों की शार्ट फॉर्म हो सकता है जैसे आशुतोष, आशिमा, आशीष, असीम आदि। आशु चाहे लड़का हो या लड़की किसी का भी नाम रखा जा सकता है। इस नाम का उच्चारण भी बहुत आसान है। आशु का अर्थ होता है,बहुत सक्रिय। बच्चों के लिए इसका अर्थ बहुत शरारती या चंचल हो सकता है, जो बिलकुल उपयुक्त है। Also ReadFunny Things Desi Moms Say   #3. सोनी (Soni) सोनी लड़की के लिए बेहद ही खूबसूरत और आम भारतीय निकनेम (Common Indian Nicknames) है। यह नाम आपके पूरे घर को महका देगा इसके साथ ही दूसरों के दिल को भी पिघला देगा। सोनी का अर्थ भी खूबसूरत या सुन्दर होता है। अगर आप अपनी बेटी के लिए एक उपयुक्त निकनेम खोज रहे हैं, तोअपनी क्यूट और सलोनी बेटी के लिए इससे बढ़िया निकनेम आपको नहीं मिलेगा।   #4. लकी (Lucky) लकी का अर्थ होता है भाग्यशाली या शुभ। यह नाम भी भारतीय परिवारों में बेहद प्रसिद्ध है। लड़की या लड़की किसी का भी नाम लकी रखा जा सकता है। छोटा और क्यूट होने के साथ-साथ बच्चे के आगमन के साथ यह सौभाग्य भी लेकर आएगा।   #5. पीहू (Peehu) पीहू नाम लड़कियों के लिए बहुत ही मीठा नाम है। इस नाम को मुख्य नाम के लिए भी प्रयोग किया जाता है। पीहू का मतलब होता है बहुत ही मीठी आवाज़। पपीहा नाम का पक्षी जो कोयल की तरह होता है वो अपनी मीठी आवाज़ में पीहू-पीहू बोलता है इसलिए यह नाम बेहद स्वीट और सबकी जबान पर चढ़ने वाला है। Also Read: अपने बच्चे को जानवरों के बारे में बताने के 7 रोचक तरीके   #6. गुड्डू या गुड़िया (Guddu or Gudia) मेरी गुड़िया या गुड्डू हर माँ के मुँह पर यह शब्द सुहाते हैं। बच्चे होते ही इतने प्यारे और माता-पिता के लाडले हैं कि कोई भी माँ निकनेम के रूप को इन्ही नामों को चुनते हैं। गुड़िया का अर्थ होता है "डॉल" और लड़के को गुड्डू के नाम से भी बुलाया जाता है। लड़कियाँ गुड़िया की तरह लगती हैं इसलिए उन के लिए यह नाम उपयुक्त है।   #7. चेरी (Cherry) हम भारतीय ऐसे निकनेम रखना पसंद करते हैं जिसे बोलना बच्चे के साथ-साथ बड़ों को भी अच्छा लगे। छोटी लड़की के लिए चेरी से ज्यादा अच्छा नाम कोई और हो ही नहीं सकता। चेरी एक छोटा लेकिन मीठा फल है जो सबका पसंदीदा होता है। यह नाम बच्चे वयस्क हो कर भी पसंद करेंगे।  

#8. रिशु या रिसु (Rishu Or Risu) रिशु नाम को कई घरों में रिसु कह कर भी बुलाया जाता है जिसका मतलब होता है ईमानदार या सच्चा। रिशु नाम भी कई मुख्य नामों से बनाया जा सकता है जैसे रियाश, ऋषभ, ऋषि आदि।   #9. हैप्पी (Happy) निकनेम ऐसा होना चाहिए जो मज़ेदार हो उसके साथ ही बच्चे के व्यक्तित्व को भी बताये। हैप्पी नाम का अर्थ होता है हमेशा खुश रहें वाला। एक शोध से यह भी पता चला है कि अगर हम बच्चे को किसी निकनेम से बुलाते हैं तो आपका रिश्ता अपने बच्चे से मजबूत होता है। हैप्पी नाम भी भारतीय घरों में बच्चों का रखा जाना वाला बहुत ही सामान्य नाम है।   #10. स्वीटी (Sweety) स्वीट, स्वीटी, स्वीटू जैसे नाम मेरे सबसे प्रिय नामों में से है, इस नाम में अपनापन झलकता है। हालाँकि यह निकनेम बहुत पुराना है लेकिन इस नाम के माध्यम से आप अपने बच्चे को एक नयी पहचान दिला सकते हैं। स्वीट का अर्थ होता है बहुत ही मीठा या दूसरे शब्दों में कहा जाए तो बहुत ही प्यारा। आपके प्यारे बच्चे पर भी यह नाम बिलकुल फिट बैठेगा। Also Read:How to Handle Kids Anger in Hindi
क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null