कैसे खरीदें सही एंटी पॉल्यूशन मास्क

कैसे खरीदें सही एंटी पॉल्यूशन मास्क

एयर पॉल्यूशन बढ़ने के साथ लोगों के मन में एंटी पॉल्यूशन मास्क खरीदने को लेकर कई प्रकार के सवाल आने लगते हैं जैसे कौन-सा मास्क सेफ है और किस प्रकार के मास्क से इस प्रदूषण भरे माहौल में सही सुरक्षा मिल सकती है। अगर बच्चों के लिए मास्क चुनना हो तो सवालों की संख्या और भी अधिक बढ़ जाती है।

आजकल अधिकतर लोग मुंह पर सर्जिक्ल मास्क लगाकर रखते हैं जो सस्ते तो होते हैं लेकिन कितने कारगर हैं इसपर अवश्य सवाल उठते हैं। बाजार में एन 95 मास्क भी मिलते हैं जो थोड़े महंगे अवश्य होते हैं लेकिन रियूजेबल होते हैं। तो आइये आज के इस आर्टिकल में हम जानें कि बच्चों के लिए किस प्रकार के एंटी पॉल्यूशन मास्क (Anti Pollution Mask) आपको प्रदूषण से राहत दिला सकते हैं।

 

मास्क के प्रकार (Types of Anti Pollution Mask in Hindi)

सर्जिकल मास्क (Surgical Mask)
सर्जिकल मास्क का प्रयोग हॉस्पिटल या सर्जरी में इस्तेमाल के लिए बनाया जाता है। इसका प्रयोग कर आप धूल और इंफेक्शन आदि के खतरे तो बच सकते हैं लेकिन जब बात हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों से लड़ने की हो तो यह नाकाफी साबित होते हैं। यह मास्क मुंह को पूरी तरह से ढँकता नहीं है।

अगर स्मॉग या प्रदूषण का स्तर अधिक हो तो इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। सर्जिकल मास्क रियूजेबल नहीं होते हैं। यह हवा में मौजूद पीएम 2.5, नाइट्रोजन व सल्फर डाइऑक्साइड को दूर रखने में सक्षम नहीं होते है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि जागरुकता की कमी के कारण सबसे अधिक लोग इसी मास्क का प्रयोग कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः बच्चों के पेट में गैस होने पर क्या करें

 

इंडस्ट्रियल मास्क (Industrial Mask)
यह मास्क ऐसी जगहों में लिए निर्मित किए जाते हैं जहां जहरीली या हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है। इसे आप फैक्ट्रियों या पावर हाउसों में देख सकते हैं। यह आम उपयोग के लिए थोड़े असहज होते हैं।

यह प्रभावी होते हैं लेकिन इनकी कीमत काफी अधिक होती है और इन्हें पहन कर बाहर निकलना असहज होता है। बच्चों के लिए तो यह आम प्रयोग में लाए ही नही जा सकते।

एन 95 मास्क (N 95 Mask)
हवा में मौजूद बारीक कणों की मौजूदगी कभी कभी जब ज्यादा हों जाती है तो वह प्रदूषण और स्मॉग की स्थिति पैदा करती है। एन 95 मास्क इस प्रकार के प्रदूषण से लड़ने के लिए काफी असरदार होते है। यहां 95 अंक का अर्थ है कि यह हवा से 95 प्रतिशत तक पॉल्यूटेड तत्वों को फिल्टर करने में सक्षम है।

यह एक तरह की रेटिंग होती है। इसी प्रकार से आपको एन 99 और पी एम 100 मास्क भी मिलेंगे। बाजार में एन 95 मास्क (N 95 Mask) बेहद आसानी से मिल जाते है। यह रिज़्यूएबल और किफायती होते हैं। इसे बच्चे और बड़ें सभी पहन सकते हैं। मार्केट में अच्छे एन 95 मास्क ब्रांड्स की बात करें तो डिटॉल सिटी शील्ड (Dettol Siti Shield masks) प्रमुख है।

एन 95 मास्क का प्रयोग बच्चों को फेफड़े में प्रदूषण के असर, निमोनिया और दमा आदि को काम हद तक कम कर देता है जो अन्य मास्क से संभव नहीं होता।

उपरोक्त मास्कों के अतिरिक्त मार्केट में आपको कई अन्य मास्क भी मिलेंगे जैसे एन 99 मास्क (N 99 Mask), यूएन एयर मास्क आदि जिन्हें आप अपनी सुविधा अनुसार पहन सकते हैं।

यह सभी मेडिकल स्टोर और कुछ ऑनलाइन वेबसाइट्स पर भी उपलब्ध हैं। बाजार में कई प्रकार के सिंगल लेयर मास्क भी मिल रहे हैं जिसे आप केवल कॉस्मेटिक इस्तेमाल के लिए प्रयोग कर सकते हैं। यह प्रदूषण को दूर रखने में कारगर नहीं होते।

 

बच्चों के लिए कैसे खरीदें सही एंटी पॉल्यूशन मास्क (Tips to Choose Right Anti Pollution Mask for Kids in Hindi):

• मास्क बच्चे के चेहरे के साइज का हो।
• मास्क ऐसा ना हो जिससे नाक के आसपास का स्थान खाली रहें इससे प्रदूषित हवा सीधे प्रवेश कर सकती है।
• बच्चों को अपने हाथों से मास्क पहनाएं। अगर मास्क सही से नही पहना जाए तो इसका कोई फायदा नहीं।
• ऐसे मास्क लें जिन्हें आप रीयूज कर सकें।
• बच्चों को किसी दूसरे का यूज किया हुआ मास्क ना दें।
• मास्क खरीदते समय पैकेट पर लिखे रेटिंग पर अवश्य ध्यान दे। यह बहुत जरूरी होता है।
• मास्क को अधिक देर तक पहनना बच्चों के लिए असहज होता है। कोशिश करें कि बच्चों को केवल बाहर ले जाते समय ही इसका प्रयोग करें। घर की हवा को साफ करने के लिए आप इनडोर प्लांट्स या एयर प्यूरीफायर का प्रयोग कर सकते हैं।

एक अहम बात, बच्चे मास्क के साथ खुद को जल्दी कंफर्टेबल नहीं बना पाते। बच्चों को इसकी आदत हो जाए इसके लिए आपको उनके सामने उदाहरण पेश करना होगा। आप खुद भी मास्क लगाएं, बच्चों को प्रदूषण के बारें में बताएं।

इंटरनेट पर मौजूद कई तरह के कार्टून या इन्फोग्राफिक्स के जरिए आप बच्चों को जागरुक बनाएं। साथ ही मास्क से जुड़ी हुई कुछ सावधानियों से भी बच्चों को रूबरू कराएं। मास्क पर पानी लगने या उसमें नमी आने से उसकी क्षमता कम हो जाती है।

इसलिए बच्चों के मास्क उतारने के बाद उसे सावधानी से रख दें और कोशिश करें मास्क लगाकर बच्चा आपकी निगरानी में ही रहे। अगर मास्क लगाने के बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो तो मास्क बदल दें।

इसे भी पढ़ेंः दादी-नानी के घरेलू नुस्खे

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null