राशि से जानें कैसा होता है बच्चे का स्वभाव

राशि से जानें कैसा होता है बच्चे का स्वभाव

हिंदू धर्म में राशि का बहुत महत्व होता है। जो लोग ज्योतिष व राशि में विश्वास करते हैं वह मानते हैं कि राशि के अनुसार बच्चों का स्वभाव भी भिन्न भिन्न होता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे हैं जो इसमें विश्वास करते हैं और कुछ ऐसे हैं जो इसमें विश्वास नहीं करते हैं। मान्यता है कि अगर आप अपने बच्चों की राशि (Rashi) के बारे में जानेंगे तो आप उन्हें अच्छे से समझ सकेंगे और उनके भविष्य के बारे में जान सकेंगे। कई माएं यह पूछती हैं कि बच्चे की राशि उनके व्यवहार को कैसे प्रभावित करती है। इसी का जवाब ढूंढ़ने के लिए हम इंटरनेट की सहायता से यह लेख आपके लिए लेकर आएं हैं।

 

हमारा ज्योतिष शास्त्र कहता हैं कि हम दुनिया का एक बहुत छोटा सा हिस्सा है। सूर्य, चंद्रमा, तारे और सारे ग्रह आपस में सभी जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और हमारा जीवन इनके चारों तरफ ही घूमता रहता है। यदि आपको आपके बच्चे की राशि (Rashi) मालूम है तो आपको अपने बच्चों को समझने में ज्यादा सहायता मिलती है।

राशियों के अनुसार बच्चों का स्वभाव (Child Behaviour According to Rashi in Hindi)

1. मेष राशि (21 मार्च से 19 अप्रैल)

इस राशि के बच्चे प्रेरक और साहसी होते हैं। इस राशि के बच्चों में नेतृत्व के गुण होते हैं और यह कभी नहीं रुकने वाले होते हैं क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में ऊर्जा होती है। इस राशि के बच्चों को साहसिक काम और आजादी बहुत पसंद होती है। इस राशि के बच्चों में आत्मविश्वास बहुत होता है और यह बहुत जल्दी ही लोगों को अपना फैन बना लेते हैं।

इसे भी अवश्य पढ़ेंः कृष्णा पर आधारित बच्चों के लिए 25 नाम

2. वृषभ राशि (20 अप्रैल से 20 मई)

इस राशि के बच्चे नरम और शांत स्वभाव के होते हैं परंतु कभी-कभी वे जिद्दी भी हो जाते हैं। जब उनका कुछ खाने का मन नहीं होता तब आप चाहे कितनी भी कोशिश कर ले वे अपना मुंह तक नहीं खोलेंगे। वृषभ राशि वाले बच्चे अपने आसपास के वातावरण को देख कर खुश होते हैं। वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को देख कर खुश रहते हैं। अगर उनकी जिंदगी में कुछ बदलाव आता है तो उन्हें उस बदलाव को अपनाने में कुछ समय लगता है। इस राशि वाले बच्चों में रचनात्मकता बहुत होती है।

 

3. मिथुन राशि (21 मई से 20 जून)

इस राशि के बच्चे ज्यादा ही मिलनसार और दयालु होते हैं और उन्हें घूमना और साहसिक कार्य करना बहुत पसंद होता है। इस राशि (Rashi) के बच्चे अपने आसपास के लोगों से बहुत खुश होते हैं खासकर जब वे घर से बाहर हो। इस राशि के बच्चे बहुत बातूनी होते हैं। इस राशि के बच्चों को टेंशन बहुत कम होती है और साथ ही वे एक चीज से बहुत जल्दी बोर भी हो जाते हैं और दूसरी चीज पर अपना ध्यान लगा देते हैं। इस राशि के बच्चों में भी ऊर्जा भरपूर होती है।

 

4. कर्क राशि (21 जून से 22 जुलाई)

इस राशि के बच्चे अपने माता-पिता के बहुत प्रिय होते हैं। वैसे तो वे थोड़े शर्मीले होते हैं परंतु जब वे अपने दोस्तों के साथ होते हैं या घर में होते हैं तब वे पूरे बातूनी हो जाते हैं। कर्क राशि वाले बच्चे बहुत ही संवेदनशील और भावुक होते हैं और वे कभी-कभी महत्वहीन बातों पर भी रो दिया करते हैं। इस राशि के बच्चे मूडी होते हैं और छोटी-छोटी बातों पर भी गुस्सा हो जाते हैं। वे बहुत रक्षात्मक, उदार और सचेत स्वभाव के होते हैं। वे पहले एक काम को अच्छे से पूरा करते हैं और फिर किसी दूसरे काम में लगते हैं और जो भी काम करते हैं उसमें हमेशा अपना बेस्ट ही देते हैं।

इसे भी अवश्य पढ़ेंः बच्चों का मुंडन कब और क्यों करवाएं

5. सिंह राशि (23 जुलाई से 22 अगस्त)

सिंह राशि वाले बच्चे सब राशि में से सबसे ज्यादा मिलनसार होते हैं और वह अपने आप से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। इन्हे लोगों में दिखावा करना और चर्चा में रहना बहुत पसंद होता है। इस राशि के बच्चे शक्तिशाली और प्यार भरे स्वभाव वाले होते हैं और वे सफल भी होते हैं। उनका अपने आप से प्यार करना, यह जुनून उनके लिए कभी कभार मुश्किल भी पैदा कर देता है। ये मिलनसार होते हैं और जिनसे वे प्यार करते हैं उनके प्रति वे बहुत सवेंदनशील भी होते हैं। वे जिज्ञासु की तरह काम करते हैं और पूरी दुनिया पर राज करने की इच्छा रखते हैं।

 

6. कन्या राशि (23 अगस्त से 22 सितंबर)

इस राशि के बच्चे शांत, शिष्टाचारी और हर छोटी बात पर ध्यान देने वाली होते हैं। इस राशि के बच्चे बहुत संवेदनशील और शर्मीले होते हैं और वह मेहनत करने में विश्वास रखते हैं। वे अपनी मां के बहुत करीब होते हैं और शुरू में ज्यादा किसी से बात नहीं करते परंतु बाद में वे सबसे घुल मिल जाते हैं और वे सब की बात को ध्यान से सुनते हैं। वे अपने हर काम में परिपूर्ण होते हैं।

 

7. तुला राशि (23 सितंबर से 22 अक्टूबर)

तुला राशि वाले बच्चे समझदार होते हैं और बहुत अच्छे श्रोता भी होते हैं। वे अपने आसपास के लोगों को हमेशा खुश रखते हैं और किसी को भी नाराज नहीं होने देते हैं। इस राशि के बच्चे खुश रहने वाले स्वभाव के होते हैं और वे छोटी उम्र से ही लोगों की मदद करना शुरू कर देते हैं। उन्हें लोगों से मिलना बहुत पसंद होता है। उन्हें अपने दोस्तों का साथ बहुत अच्छा लगता है और वे हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार भी रहते हैं।

 

8. वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर से 21 नवंबर)

इस राशि के बच्चे बहुत मस्तीखोर होते हैं परंतु वे अपनी कुछ बातों को सबसे छुपा कर रखते हैं। इस राशि के बच्चे भावुक होते हैं। वे निष्ठावान, बुद्धिमान और ईमानदार होते हैं परंतु उनकी इच्छाएं बड़ी होती है। वे किसी भी चीज से नहीं डरते हैं और हर नयी चुनौती के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वे अपनी कक्षा में होशियार होते हैं और उन्हें या तो सब कुछ पता होता है या कुछ भी नहीं पता होता है।

 

9. धनु राशि (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

धनु राशि वाले बच्चे खुशमिजाज के होते हैं। उनको फोन में हर चीज को जानने की उत्सुकता रहती है और रोज कुछ ना कुछ नया सीखने की लालसा रखते हैं। वे हमेशा अपनी बात रखने के लिए तत्पर रहते हैं। वे घर पर कम रहते हैं और घर से बाहर ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। उन्हें अपनी चीज शेयर करना बहुत पसंद होता है और हमेशा सकारात्मक सोचते हैं।

 

10. मकर राशि (22 दिसंबर से 19 जनवरी)

मकर राशि वाले बच्चे गंभीर स्वभाव के होते हैं परंतु वे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वे आत्मविश्वासी और अच्छे बच्चे कहलाते हैं। वे हमेशा सचेत, जिम्मेदार और सबकी नजरों में हमेशा अच्छा रहना पसंद करते हैं। उन्हें खुद की तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है खासकर पर जब उन्होंने खूब मेहनत की हो। वे अपनी उम्र के बच्चों से काफी आगे होते हैं।

 

11. कुंभ राशि (20 जनवरी से 18 फरवरी)

इस राशि के बच्चे बहुत मिलनसार होते हैं और यह बच्चे सभी को बहुत पसंद आते हैं। इन बच्चों के बहुत सारे दोस्त होते हैं। इस राशि के बच्चे हर चीज को अपने तरीके से करते हैं और किसी और की नहीं सुनते हैं। इस राशि के बच्चे अपने साथ वाले बच्चों से ज्यादा समझदार होते हैं और वे जल्दी परेशान भी हो जाते हैं क्योंकि उन्हें रोज कुछ नया सीखने की आदत होती है। वे इसलिए भी परेशान हो जाते हैं क्योंकि कभी-कभी वे अपने किए हुए काम के लिए प्रोत्साहित नहीं किए जाते हैं उन्हें औरों से अलग खड़ा होना पसंद होता है और साथ ही वे आजादी को ज्यादा महत्व देते हैं।

 

12. मीन राशि (19 फरवरी से 20 मार्च)

मीन राशि वाले दिन में सपने देखने के लिए जाने जाते हैं। ये बहुत ही मददगार स्वभाव के होते हैं क्योंकि इन्हें सबकी मदद करना पसंद होता है। ये ऊर्जा से भरपूर होते हैं और सब कुछ एक ही समय में करने पर विश्वास रखते हैं। ये बच्चे बहुत ही प्यारे, दयालु और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं। इनमें कलात्मक, कल्पनाशील और स्टोरी टेलर के गुण होते हैं। ये स्वयं अर्थ पूर्ण होते हैं और कला और जादू में बहुत विश्वास रखते हैं।

 

इसे भी अवश्य पढ़ेंः गर्भ संस्कार क्या है?

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null