6 से 12 माह तक के बच्चों के लिए 10 फूड रेसिपीज

6 से 12 माह तक के बच्चों के लिए 10 फूड रेसिपीज

जब तक बच्चे 6 महीने के नहीं हो जाते, माँ अपने बच्चे को स्तनपान कराती हैं, लेकिन उन्हे ये चिंता रहती हैं कि वो क्या खाये या पिये जिससे उनके बच्चो को पोष्टिक आहार मिलता रहे। उनके लिए आप क्या करे ये सवाल आपको परेशान करता रहता हैं। लेकिन जैसे ही बच्चा 6 महीने का होने लगता हैं तब आपके लिए उससे भी बड़ी चिंता होती हैं कि अब उसे क्या खिलाना (6 Mahine ke Bachche Ke Liye Recipe) शुरू करना चाहिए। आपका एक आम सवाल रहता हैं कि बच्चे को खाने में क्या दे, कब दे और कितना दे| लेकिन हर बच्चा अलग होता हैं, ये जरूरी नहीं सभी बच्चे को एक ही जैसा भोजन खाने को दे और सभी बच्चे उन्हे आसानी से खा ले। आइये आज जाने आप अपने छह से बारह माह के बच्चों को किस तरह खिलाएं और उनके लिए रेसिपीज (Recipes for 6 to 12 Month Babies in Hindi)।

6 महीने की उम्र तक, सभी बच्चों को विशेष रूप से स्तनपान कराना चाहिए। 6 महीने के बाद, हर बच्चे को स्तनपान/फॉर्मूला दूध के साथ अन्य पौष्टिक आहार की आवश्यकता होने लगती हैं ताकि बच्चे बेहतर तरीके से विकसित हो सके।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति बढ़ाने के 10 मुख्य आहार

जब आपका बच्चा ठोस खाना खाने के लिए तैयार होने लगता हैं तो वो इनमें से कुछ संकेत आपको दे सकता हैं:

  • आपकी प्लेट पर भोजन को देख कर प्लेट पकड़ने की कोशिश करना
  • स्तनपान / फॉर्मूला दूध पीने के बाद भी अंगूठे को चूसना या रोना
  • बच्चे अपनी मदद से बैठने में सक्षम हो
  • भोजन को निगलने में सक्षम हो

जब आप अपने बच्चो को ठोस भोजन देना शुरू कर रही हो तब बहुत सी बातें पर ध्यान देने की आवश्यकता है जैसे कि:

#1. हमेशा साधारण भोजन से शुरू करें जो पचाने में आसान हो। पिसा हुआ भोजन यानि प्यूरि सबसे अच्छा विकल्प हैं।

#2. एक दिन में 1 बड़ा चम्मच से शुरू करें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं।

#3. किसी भी भोजन को खिलाने के लिए अपने बच्चे को मजबूर या जिद मत करिए। अगर आपका बच्चा अपना मुह भोजन से दूर कर रहा हैं तो अच्छा होगा कि आप अपने बच्चे को वह भोजन न दें।

#4. हमेशा एक समय में एक तरह का भोजन ही दे और अगर आपके बच्चे को इससे एलर्जी हो तो 3 दिन तक इंतज़ार करे। अगर आपके बच्चे को कोई परेशानी नहीं हो रही हो तो आप दूसरी चीजे देना शुरू करे।

#5. एक बार जब आप ठोस खाना देना शुरू कर देती हैं तो आपके बच्चे के मल में एक अलग गंध होगी। यह पूरी तरह से सामान्य होता है इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

#6. कुछ भोजन एक साल के बाद बच्चे को देने चाहिए जैसे की शहद, अंडा, गाय का दूध, नमक व चीनी। जितना हो सके नमक और चीनी कम ही देने की कोशिश करे।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस (Recipes for 6 to 12 Month Babies in Hindi)

अगर आप भी यही सोच रही हैं कि 6 से 12 माह तक के बच्चों को क्या खिलाएं तो आपको इन दस रेसिपीज पर अवश्य नजर डालनी चाहिए? यहां पर ऐसी 10 फूड रेसिपीस (Recipes for 6 to 12 Month Babies) हैं जिन्हें आप अपने बच्चे को 6 से 12 महीने में दे सकती हैं:

#1. खुबानी की प्यूरी

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

चित्र स्रोत: youtube

विधि:
1 खुबानी को धोएं और छीलें। छिलके को हटा दें और इसके छोटे छोटे टुकड़े करें। अब प्युरी बनाने के लिए पानी की कुछ बूंदों के साथ कटे हुए खुबानी को उबाल ले। प्यूरि तैयार है।

#2. गाजर-चुकुंदर सूप

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

चित्र स्रोत: taste

विधि:
आधा चुकंदर व आधी गाजर ले और अच्छी तरह से धोएं। फिर इसे छोटे टुकड़ो में काट कर प्रैशर कुकर में पकाएं। जब पक जाए तो इसे पीस ले और इसमे 1 चम्मच घी और काला नमक स्वादनुसार डाले।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को गाय का दूध देने के 10 फायदे

#3. केला-शकरकंद प्युरी

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

चित्र स्रोत: Jan’s Sushi Bar

सामग्री:

  • शकरकंद – 1 (उबली व छिली हुई)
  • केला – 1
  • स्तन दूध या फार्मूला दूध- 1 कप
  • वैनिला एसन्स – ½ छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
  • नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
  • घी 2-3 बूंद (वैकल्पिक)

विधि:

  • दूध को एक पैन में उबालें। दूध में केला व शकरकंद डाले।
  • जब तक केला और शकरकंद अच्छे से ना मिल जाए तब तक उबाले।
  • एक बार दूध अच्छे से उसमे मिल जाए तब उसे एक कटोरे में डाले|
  • एक चम्मच से इसे तब तक फेंटे जब तक यह बहुत बढ़िया से मिल ना जाए।
  • फिर वेनिला एसन्स और नींबू का रस मिलाएं। अपने बच्चे को खिलाने से पहले इसमे कुछ बुँदे घी की डाले जिससे इसका स्वाद और अच्छा हो जायेगा।

#4. ओट्स उपमा

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

सामग्री:

  • 1/2 कप मैश किए हुए ओट्स
  • 1/2 कप ताजा टमाटर प्यूरी
  • 1 टीस्पून घी
  • 1/2 कप पानी

विधि:

  • 2 मिनट के लिए मैश किए हुए ओट्स को पानी में छोड़े।
  • फिर एक प्रैशर कूक्कर ले।
  • उसमे ओट्स और आधा कप टमाटर डाले और साथ में घी और पानी डालकर 2 मिनट के लिए पकाए।

#5. सेब प्यूरी

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

चित्र स्रोत: SBS

इसे भी पढ़ें: १० मुख्य आहार जो आपके बच्चे के शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेंगे

विधि:

  • एक सेब ले व उसका छिलका उतार दे|
  • अब उसको छोटे टुकडो में काटकर थोड़े पानी के साथ उबाले| जब वो थोडा
  • नर्म हो जाए तब चम्मच से उसे अच्छे से मैश कर दे|
  • ठंडा होने पर अपने बच्चे को दे|

#6. सूजी की खीर

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

चित्र स्रोत: youtube

सामग्री:

  • 1/2 कप सूजी
  • 2 कप पानी
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची
  • जायफल पाउडर
  • सूखे मेवे का पाउडर

विधि:

  • एक पैन लेकर उसमे सूजी को भूने। एक और पैन लें और 2 कप पानी उबालें।
  • उबलते पानी के पैन में भुनी हुई सूजी डाले और धीरे-धीरे चलाये।
  • एक बार जब आप इस पैन में सुजी डालती हैं तो इसे लगातार चलाये और जब पानी थोड़ा सोख ले, तब इसमे घी डाले।
  • इसके बाद इसमे इलाइची, सूखे मेवे और जायफल पाउडर डाले।
  • अगर आप चाहे तो इसे अपने बच्चे को खिलाने से पहले इसमे आपका दूध (स्तन) या फिर फॉर्मूला दूध भी मिला सकती हैं|

#7. घी खिचड़ी

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

चित्र स्रोत: Yummy tummy

सामग्री:

  • 2/3 कप चावल
  • 1/3 कप मूंग दाल
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • थोड़ी सी हिंग

विधि:

  • चावल और दाल को अच्छे से धो ले और उसे आधे घंटे के लिए फुला दे।
  • फिर प्रैशर कूक्कर ले और इसमे दाल, चावल और पानी डालकर, तीन सिटी बजने तक उबाले।
  • अब इसमें घी मिलकर अपने बच्चे को खिलाये।
  • ये आप बच्चे को 9 महीने के बाद दे, जब बच्चे के दाँत आने लगे।

#8. श्रीखंड

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

चित्र स्रोत: hungry forever

सामग्री:

  • 1/2 कप दही
  • 1 टीस्पून इलाइची पाउडर
  • मेवे का पाउडर
  • विभिन्न तरह के फल (छोटे टुकड़ो में)

विधि:

  • सबसे पहले दही को एक कपड़े की मदद से छान ले।
  • फिर एक कटोरी में दही डाले और उसमे इलाइची, मेवे का पाउडर और फल मिलाये।
  • इन सब को मिलाकर एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनेगी। ये 10 महीने के बच्चे को आप दे सकती हैं।

#9. चावल,सब्जियों और अंडे का पुलाव

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

चित्र स्रोत: authentic thai cooking with mommy and baby

सामग्री:
2 उबले हुए अंडे (पीला हिस्सा)
1 कप बने हुए ब्राउन चावल
1/4 कप सब्जियां उबली हुई (गाजर, शकरकंद आदि)

विधि:
सभी सामग्री को मिलाकर भुने और थोडा ठंडे होने के बाद बच्चे को खिलाये।

#10. रागी की सेवइयाँ

6 से 12 माह के बच्चें की 10 फूड रेसिपीस

चित्र स्रोत: Yummy Tummy

सामग्री:

  • 1 कप रागी सेवइयाँ
  • 1 टीस्पून चना दाल
  • थोड़ी सी हल्दी
  • 1 टीस्पून सरसों के दाने (राई)
  • 4-5 करी पत्ते
  • 1 टेब्लस्पून घी

विधि:

  • रागी सेवइयाँ को गरम पानी में 2 मिनट के लिए भिगोये।
  • उसके बाद इसे छान कर एक तरफ रख दे। एक कढ़ाई ले, उसमे घी डाले और राई और करी पत्ते का छोक लगाए।
  • फिर इसमे चना दाल डालकर तब तक भुने जब तक की वो हल्के भूरे रंग के न हो जाए।
  • फिर इसमें हल्दी और रागी सेवइयाँ मिलाये। बस 2 से 3 मिनट के लिए पकने दे।
  • जब पाक जाए तो अपने बच्चे को थोड़े ठंडा करके खिलाये।

इसे भी पढ़ें: देसी घी से बनने वाले ५ स्वादिष्ठ भारतीय व्यंजन

शुरुआत में आपको अपने बच्चे को खिलाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। वो कभी-कभी नहीं भी खाएगा तो जबरदस्ती न करे। धीरे-धीरे उसको खाना पसंद आने लगेगा। अपने बच्चे की पसंद के हिसाब से खाना बनाने की कोशिश करे। खाना खिलाते समय अपने बच्चे को किसी न किसी चीज़ में व्यस्त भी रखे जिससे वो आराम से खाना खा ले।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null