7 ऐसे बॉलीवुड स्टार जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं

7 ऐसे बॉलीवुड स्टार जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं

वैसे तो दुनिया का हर बच्चा अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश करता है व उनको फॉलो करता है| ऐसे ही कुछ बॉलीवुड के सेलिब्रिटीस भी है जो अपने माता पिता को फॉलो करते हैं| हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जिनमें कुछ बॉलीवुड सितारे भी हैं जिन्होंने अपने माता-पिता के कदमों पर चलते हुए सफलता प्राप्त की है| बड़े सितारों के बच्चे होते हुए उन्हें इस दुनिया में एक अलग पहचान मिली है परंतु उन्होंने भी अपना पूरा हुनर दिखाया है|

बॉलीवुड सितारे जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं

#1. रणबीर कपूर

बॉलीवुड सितारे जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं ऋषि कपूर और नीतू सिंह के बेटे रणबीर कपूर ने फिल्म जगत में अपनी अच्छी पहचान बनाई है| इनके दादा राज कपूर एक प्रसिद्ध अभिनेता थे| रणबीर ने एक्टिंग अपने मां-बाप से व लुक्स अपने पिता से लिए हैं| उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2007 में सांवरिया फिल्म से शुरू की थी| इनकी फिल्मों की बात करें या सामान्य जिंदगी कि आपने देखा होगा यह कई फिल्मों में अपने पिता को फॉलो करते हैं व पुराने गानों पर थिरकते हुए भी दिखते हैं| इसे भी पढ़ें:  5 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज जिन्होंने नोर्मल डिलीवरी करवाई

#2. सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड सितारे जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं सोनाक्षी सिन्हा शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की एक बिंदास बेटी है जो जानवरों से बहुत प्यार करती है| ये पहले कॉस्ट्यूम डिजाइनर थी लेकिन बाद में इन्होंने अपने पिता की तरह फिल्मों में काम करने को चुना| इन्होंने अपनी फिल्म दबंग से काफी सफलता हासिल की और दर्शकों का भी इन्हें काफी प्यार मिला| सोनाक्षी सिन्हा की शक्ल और अंदाज अपने पिता से काफी मिलता हैं| फिल्म दबंग के बाद उन्होंने कई और बड़े कलाकारों के साथ काम किया है जिनमें अजय देवगन और अक्षय कुमार भी शामिल है|

#3. करीना कपूर

बॉलीवुड सितारे जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं करीना कपूर बॉलीवुड के सितारों में एक ऐसी एक्ट्रेस है जो काफी प्रसिद्ध और महंगी कलाकारों में से एक है| यह प्रसिद्ध अभिनेता रंधीर कपूर व बबीता कपूर की बेटी है| इनका पूरा परिवार ही एक्टिंग से जुड़ा हुआ है| इन्होंने अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिनमें जब भी मेट, उड़ता पंजाब इत्यादि कुछ मुख्य फिल्में है| हाल ही में इनकी सैफ अली खान के साथ शादी हुई है और एक प्यारा सा बेटा तैमूर अली खान पैदा हुआ है| इसे भी पढ़ें:  5 बॉलीवुड फिल्मे जो बच्चो को बहुत अच्छी शिक्षा देती हैं

#4. श्रुति हसन

बॉलीवुड सितारे जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं श्रुति हसन जाने माने अभिनेता कमल हसन व सारिका हसन की बेटी है| ये हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी है| इनको फिल्मों में काम करते हुए कुछ ही समय हुआ हैं और इन्हें 3 फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुके हैं| बहुत ही कम समय में इन्होंने हिंदी और दक्षिण सिनेमा में अपनी अच्छी पहचान बना ली है|

#5. अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड सितारे जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं अभिषेक बच्चन एक बहुत ही अनुभवी एक्टर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं| अभिषेक उन सितारों में से हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में नाम कमाने के लिए बहुत मेहनत की है| उनकी पहली फिल्म रिफ्यूजी करीना कपूर के साथ है| इन्होंने कई सफल फिल्में जैसे धूम, दोस्ताना और गुरु में अभिनय किया है| इनकी विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शादी हुई है और इनकी एक प्यारी सी बेटी भी हैं जिसका नाम आराध्या है| अभिषेक बच्चन भी अपने पिता की तरह बहुत मेहनती व सादगी से भरे इंसान हैं|

#6. शाहिद कपूर

बॉलीवुड सितारे जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा के बेटे हैं| यह बॉलीवुड में चमकते सितारे हैं| इन्होंने भी अपने पिता के बताए रास्ते पर चलकर बॉलीवुड में काफी सफलता प्राप्त की है| यह बहुत अच्छे एक्टर और एक डांसर भी है| इसे भी पढ़ें:  बॉलीवुड की 5 प्रेग्नेंट सेलेब्रिटीस का मातृत्व फोटोशूट

#7. ऋतिक रोशन

बॉलीवुड सितारे जो अपने माता-पिता को फॉलो करते हैं ऋतिक रोशन बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राकेश रोशन और पिंकी रोशन के बेटे हैं| इनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार है अमीषा पटेल के साथ 2000 में रिलीज हुई थी| यह फिल्म उस समय सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्मों में से एक थी| इसके बाद इन्होंने कई सफल फिल्मों जैसे कोई मिल गया, कृष, जोधा अकबर, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में काम किया है| रितिक रोशन एक अच्छे एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे डांसर भी है| क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null