अनार खाने के 7 मुख्य फायदे

अनार खाने के 7 मुख्य फायदे

फल खाना हमेशा सबके लिए बहुत जरूरी होता है और यह स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। बच्चों को तो बढ़ती उम्र में फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप अपने बच्चों का सही विकास करना चाहती है तो आपको अपने बच्चों को फल अवश्य देने चाहिए। उन फलों में एक नाम आता है अनार का। आइयें आज अनार के फायदें जानें (Benefits of Pomegranate)।

अनार में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients in Pomegranate or Anar)

अनार में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी की अच्छा मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक आदि मौजूद होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है। तो आइए जानते हैं अनार के फायदे (Anar Ke Fayde)

मां और बच्चों के लिए अनार के फायदे (Benefits of Pomegranate in Hindi)

अनार सिर्फ एक फल ही नहीं है अपितु इसे औषधि के रूप में जाना जाता है। इस फल के पेड़ का हर एक हिस्सा किसी न किसी बीमारी में काम आता है। आइए जानते हैं इससे होने वाले विभिन्न फायदे।

#1. एनीमिया को दूर करता हैं (Save from Anemia)

जिन बच्चों में आयरन की कमी होती है उनके लिए अनार और अनार का जूस दोनों संजीवनी बूटी से कम नहीं है। यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने व लाल रक्त कणिकाओं की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। अनार का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बड़ा कर उसके प्रभाव में भी सुधार लाता है।

इसके अलावा यह विटामिन सी से भरपूर होने के कारण आयरन के अवशोषण में सहायता करता है। खून की कमी को पूरा करने का यह सबसे अच्छा विकल्प है। इसके लिए आप सुबह नाश्ते में अनार का जूस अपने बच्चे को पीने को दें।
Read This Also: Home Remedies for Babies Dry Cough

#2. प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है (Increases Fertility)

अनार उन महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है जो गर्भवती होने का प्रयास कर रही हो। उस समय महिलाओं द्वारा अनार का सेवन करने से गर्भाशय में रक्त प्रवाह बढ़ कर उन्हें सशक्त बनाता है। वह गर्भपात के खतरे को भी कम करता है।

अनार के सेवन से गर्भधारण करने में बहुत सहायता मिलती है और यह प्रजनन अंगों के स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है। अनार में विटामिन सी और विटामिन के के साथ फोलिक एसिड होने के कारण यह गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में भी मदद करता है। यह शरीर को चिंता और तनाव से मुक्त रखता है जो गर्भ धारण करने में काफी सहायक होता है परंतु अनार का सेवन एक उचित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इसका ज्यादा सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।

#3. हड्डियां मजबूत करता है (Strong Bones)

अनार में विटामिन डी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए आप अपने बच्चों को अनार का सेवन अवश्य करवाएं ताकि आपके बच्चों की हड्डियां मजबूत बने। अनार का सेवन करने से पाचन क्रिया भी मजबूत बनती है जिससे पेट से संबंधित बीमारियों में लाभ पहुंचता है।

Read This Also: Sources of Vitamin D

#4. स्मरण शक्ति को बढ़ाता है (Better Memory)

अनार का सेवन करने से बच्चों की समरण शक्ति तीव्र गति से बढ़ती है। इसके साथ-साथ यह भूल जाने वाली बीमारी को भी दूर करने का काम करता है। अनार का सेवन करने से दिमागी संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है। अनार में भरपूर मात्रा में पोलिफिबोल होने के कारण यह दिमाग को स्वस्थ रखता है। यह बोलने, सुनने और समझने की शक्ति को भी बढ़ाता है।

#5. संक्रमण से बचाता हैं (Save from infection)

अनार में एलेजिक एसिड, अलेजितानिन्स प्यूनिसिक एसिड, फ्लेनोइड ऍंथोसायनीन जैसे कई प्रकार के सैकड़ों बायो एक्टिव योगिक पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। अनार प्रोबायोटिक बैक्टीरिया को उत्तेजित करता है जो संक्रमण से लड़ने में सक्षम होता है और बीमारियों से हमारी रक्षा करता है। अनार का उपयोग परजीवी और माइक्रो बीएल संक्रमण जैसे कि डायरिया, अल्सर और श्वास संबंधी समस्याओं के इलाज में काम आता है।
Read This Also: Benefits of Honey in Hindi

#6. डायबिटीज को दूर करता है (Save from Diabetes)

अनार एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, नाइट्रिक ऑक्साइड और पॉलिफिनॉल्स का अच्छा स्रोत है। इसलिए जिनमें मधुमेह या ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए यह बहुत लाभदायक होता है।

अनार का सेवन टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रित करता है। इसमें पाए जाने वाले पोष्टिक गुण रक्त प्रवाह को नियमित करने और रक्त धमनियों को पोषित करने में बहुत सहायक होते हैं। इसका सेवन करने से दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी कम होती है।

#7. कैंसर से बचाव (Protect from Cancer)

अनार का सेवन करने से सिर्फ कुछ और छोटी मोटी बीमारियां ही नहीं बल्कि भयंकर बीमारियों जैसे दिल की बीमारी, कैंसर आदि से भी छुटकारा मिलता है। अनार में ऐसे तत्व मौजूद हैं जो कैंसर या ब्रेस्ट कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। अनार के जूस का सेवन करने से आपकी त्वचा सुंदर और कोमल बनती है।

Read This Also: Fruits to Eat During Pregnancy

वैसे तो बच्चों को सभी मौसमी फल जरूर खिलाने चाहिए परंतु अनार का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। अनार के दाने खाने, जूस पीने से आपके बच्चे का वजन तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा यह उल्टी, पेट दर्द से राहत का काम करता है परंतु आप इस बात का भी ध्यान रखें कि अनार का सेवन उचित मात्रा में अपने बच्चे को कराएं वरना अधिक खाने पर पाचन क्रिया खराब भी हो सकती है।

एक कहावत भी है कि एक अनार सौ बीमार अर्थात अनार (Anar) एक ऐसा फल माना जाता है जो अनेक बीमारियों का उपचार करता हैं। इसमें इतने सारे पोषण गुण होने के कारण यह विश्व भर में यह प्रसिद्ध है। अनार का फल ही नहीं अपितु उसका हर एक अंग शरीर के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अनार के पेड़ की जड़ें, पत्तियां, छिलका और बीज सभी औषधि के रूप में काम आने वाले माने जाते हैं। यह पाचन शक्ति को बढ़ाने, याददाश्त को तेज करने में सहायक होते हैं। इससे बच्चों में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। यह एक तरह का चमत्कारी फल माना जाता है।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null