बच्चों के लिए ओट्स के 10 मुख्य फायदे

बच्चों के लिए ओट्स के 10 मुख्य फायदे

ओट्स एक ऐसा आहार है जो बच्चे हो या बड़े सभी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट भी भर जाता है और इसका सेवन करके काम करने के लिए एनर्जी भी मिल जाती है। यह आसानी से पचने वाला आहार होता है। अगर आप ओट्स को पानी की बजाए दूध में पकाकर उसे अपने बच्चे को खिलाएंगे तो उससे उन्हें ज्यादा प्रोटीन की मात्रा मिलेगी।

ओट्स को हिंदी भाषा में जई कहा जाता है। सुबह के नाश्ते में ओट्स खाना पूरे दिन के लिए स्वस्थ और बढ़िया आहार है। तो चलिए आज जानते हैं कि ओट्स क्या होता है  (Oats Kya Hota Hai) और यह बच्चों के लिए किस प्रकार फायदेमंद (Oats ke Fayde) होता है?

 

ओट्स क्या होता है? (What is Oats in Hindi)

ओट्स अनाज की ही एक ऐसी प्रजाति है जो अपने बीजों के लिए जाना जाता है। यह जई से बनता है और अधिक मात्रा में फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सुबह नाश्ते में ओट्स खाना सर्वोत्तम माना जाता है। इसमें पाए जाने वाला तत्व दूध में आसानी से घुल जाते है। यह बच्चों में आसानी से पच भी जाता है।

पहले ओट्स की कच्ची फसल सिर्फ जानवर खाते थे परंतु बाद में इसे इंसानो के खाने के लायक बना दिया गया और अब यह बाजार में भी खूब बिकता है। यह कई अलग-अलग रूप में बाजार में उपलब्ध होता है। इसलिए खरीदते समय पूरा ध्यान रखना चाहिए। शिशु को स्वस्थ रखने के लिए ओट्स जरूर खिलाने चाहिए जिसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।

ओट्स के पोषक तत्व

ओट्स में निम्नलिखित जरूरी पोषक तत्व होते हैं :

  • फाइबर,
  • राइबोफ्लेविन,
  • विटामिन बी 6,
  • प्रोटीन,
  • मैग्नीशियम,
  • कैल्शियम,
  • आयरन,
  • फास्फोरस,
  • सेलेनियम इत्यादि

यह पोषक तत्वों का ऐसा भंडार माना जाता है जो कि स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत फायदेमंद होता है। यह कई बीमारियों जैसे हृदय रोग, कैंसर, डायबिटीज, मोटापा आदि को दूर भगाने का काम करता है। इसके अलावा यह बालों को भी मजबूत बनाता है।

Also Read: Benefits of Honey for Kids

 

शिशु को किस उम्र में ओट्स दें? 

ओट्स में पाए जाने वाला फाइबर इतना पाचनशील होता है कि इसे अपने शिशु को 6 महीने का होने पर ही आप इसे खिला सकती हैं। अगर आप बच्चों को दूध के साथ ओट्स खिलाएंगे तो बच्चे को बार-बार भूख नहीं लगेगी। इससे उसके शरीर को ताकत भी मिलेगी।

 

बच्चों के लिए ओट्स के फायदे (Benefits of Oats for Baby in Hindi)

#1. इम्यून सिस्टम को करे मजबूत 

इसने पाया जाने वाला बीटा ग्लूकोन पोषक तत्व शिशु के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। ओट्स में फाइबर का मुख्य घटक बीटा ग्लूकोन होता है। यह इसमें गाढ़ा चिपचिपा तत्व के रूप में होता है जो शिशु की आंतों की सफाई के साथ-साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। इसकी वजह से उनके शरीर में कोलेस्ट्रोल भी जमा नहीं हो पाता है।

#2. पाचन तंत्र को दे मजबूती 

शिशु जब 6 महीने का हो जाता है तो वह मां के दूध के साथ-साथ अन्य आहार भी लेने लगते हैं। ऐसे में आप बच्चों को दूध या पानी में ओट्स को मिला कर दे सकती है। हालांकि शिशुओं का पाचन तंत्र काफी कमजोर होता है इसलिए उन्हें जल्दी पचने वाला भोजन देना चाहिए। ओट्स ऐसा आहार है जो बच्चों के पाचन तंत्र को मजबूत भी करता है और जल्दी पच भी जाता है।

#3. कब्ज की छुटकारा

ओट्स पानी में अधिक घुलनशील होता है। इसलिए यह बच्चों और शिशु को कब्ज से भी राहत दिलाता है। यह बच्चों की आंतों की सफाई करता है।

#4. संक्रमण से बचाव

इसमें अधिक मात्रा में सेलेनियम और जिंक पाया जाता है जो विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में बच्चों को शक्ति प्रदान करता है। यह बच्चों के शरीर में मौजूद ज्यादातर प्रतिरक्षा कोशिकाएं विशेष का काम करता है जो बीटा ग्लूकोन को शोषित करते हैं। यह सफेद रक्त कोशिकाओं को शरीर से बाहर कर उसे बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा ओट्स एंटीबायोटिक के असर को भी बेहतर बनाता है।

Also Read: Benefits of Ginger in Cold for Kids

#5. डायबिटीज से रखे दूर 

डायबिटीज आजकल बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी अपने प्रकोप में ले लेती है। इसलिए बच्चों को ओट्स खिलाने से उन्हें ऊर्जा मिलती है। ओट्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने से यह बच्चों में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने नहीं देता है। इसका रोजाना सेवन करने से बच्चों में शुगर का लेवल स्थिर रहता है।

#6. सम्पूर्ण पोषण 

बच्चों को ओट्स खिलाने से उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं रहती है। उन्हें परिपूर्ण पोषण मिलता है जिसके कारण ओट्स खाने वाले बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोज इसका सेवन करवाने से उन्हें बीमारियों से लड़ने में शक्ति मिलती है।

#7. कैंसर से बचाव 

ओट्स में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होने के कारण यह बच्चों को कैंसर से भी बचाता है। इसमें मौजूद फाइबर और कोलोन कैंसर से उनकी सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसमें एक एवेन्थ्रामाइड नामक विशेष यौगिक पाया जाता है जो कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। कैंसर के साथ-साथ यह हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर से भी उनकी रक्षा करता है।
Also Read: Benefits of Eggs for Kids

#8. दिमाग रखे शांत

ओट्स में पाया जाने वाला फाइबर और मैग्नीशियम दिमाग में सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ाता है जो कि दिमाग को शांत करता है। बच्चों की मनोदशा अच्छी रहने के कारण उन्हें नींद भी अच्छी आती है। ओट्स बच्चों को तनाव से भी मुक्त रखता है।

#9. सुंदर त्वचा 

ओट्स में सेपोनिन होता है जिसका इस्तेमाल करने से त्वचा से गंदगी और तेल को हटाने में काफी मदद मिलती है। यह शरीर में मौजूद मृत कोशिकाओं को भी बाहर निकालने का काम करता है जिससे आपके बच्चे के त्वचा और अधिक सुंदर और चमकदार लगती है।

#10. वजन रखें नियंत्रित 

ओट्स में इनसॉलिबल (Insoluble Fibers) और सॉलीबुल फाइबर (Soluble Fibers) होने के कारण यह वजन को नियंत्रण में रखने का काम करता है। इससे आपके बच्चे का वजन ना ज्यादा बढ़ता है और ना ही ना ही ज्यादा कम रहता है।

नोट: आमतौर पर ओट्स बच्चों बड़ों दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार ओट्स खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

 

इसका ज्यादा सेवन करने से कई बीमारियां भी लग सकती है तो उसको रोजाना उचित मात्रा में ही अपने बच्चे को यह खिलाएं। अगर बाजार से पैकेट वाला ऑट्स ले रहे हैं तो पहले पैकेट पर लिखी डेट देख लें।

Also Read: How to Make Cerelac at Home

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null

null