बच्चों के लिए सेब के 10 मुख्य फायदें

बच्चों के लिए सेब के 10 मुख्य फायदें

सेब फलों में सबसे ज्यादा गुणकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। पुराणी एक कहावत हैं जिसे अक्सर सभी लोगों ने सुनी होगी कि रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ मतलब अगर हम रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं तो हमें डॉक्टर के पास जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं। तो आइयें जानते हैं बच्चों के लिए सेब के फायदें (Benefits of Apple in Hindi)। सेब सिर्फ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई तरह के पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। यह ना केवल बीमारियों से लड़ने में हमारी रक्षा करता है बल्कि आपके बच्चे के शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखता है। यह कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे कि खराब पेट, कब्ज, एनीमिया आदि की रोकथाम में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और बी पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की छोटी मोटी ही नहीं बल्कि गंभीर बीमारियों से भी लड़ने में हमारी मदद करते हैं। सेब खाने का सही समय (Right Time to Eat Apple) एक अध्ययन के अनुसार सुबह के समय सेब खाना सबसे फायदेमंद होता है। सेब का सुबह खाली पेट सेवन करना और भी लाभदायक होता है क्योंकि सेब पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मददगार होता है।  

बच्चों के लिए सेब के फायदे (Benefits of Apple in Hindi for Babies)

#1. मजबूत पाचन तंत्र (Strong Immune System) पाचन प्रणाली को स्वस्थ रखने के लिए सेब सबसे अच्छा फल माना जाता है। अगर आपके बच्चे का पाचन तंत्र सही ढंग से काम नहीं कर रहा है तो वह अपने आपको बीमार महसूस करने लगता है। शरीर के पाचन तंत्र से ही बाकी के अंग सही ढंग से काम करते हैं। बच्चों को हर दिन सेब खिलाने से उसकी पाचन प्रणाली मजबूत बनती है। इसके अलावा सेब खाने से इम्यून सिस्टम अच्छे से काम करता है जिससे कोई भी रोग जल्दी से हमारे बच्चे के शरीर पर बुरा प्रभाव नहीं डाल पाता है। इसे भी पढ़ेंः बच्चों के लिए ओट्स के 10 मुख्य फायदे

#2. एनीमिया की समस्या होती है दूर (Protection from Anemia) एनीमिया होने पर शरीर में खून की कमी होने लगती है। शरीर में आयरन की कमी होने से खून नहीं बन पाता है और हीमोग्लोबिन भी कम हो जाता है। सेब में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो बच्चे के शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। अपने बच्चे को रोजाना सेब का सेवन कराने से शरीर में खून की मात्रा पूरी होती है और खून साफ होने में भी सहायता मिलती है। इसलिए आपको अपने बच्चे की डाइट में एक सेब जरूर रखना चाहिए। #3. कब्ज और दस्त से छुटकारा (Saves from Constipation and Loose motion) कब्ज और दस्त दोनों ही पेट से जुड़ी समस्याएं हैं। सेब खाने से शरीर में फाइबर की मात्रा अधिक हो जाती है जो कब्ज जैसी समस्या को धीरे-धीरे कम करती है। आप सेब की जगह उसके मुरब्बे का भी सेवन अपने बच्चे को करवा सकती है। छोटे बच्चों में दस्त होने पर आप उन्हें सेब को पीसकर खिलाएं, इससे उन्हें तुरंत आराम मिलेगा। इसे भी पढ़ेंः अनार खाने के 7 मुख्य फायदे  

#4. हड्डियां मजबूत बनना (Strong Bones) कैल्शियम उन प्रमुख पोषक तत्वों में से एक है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। सेब में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी निहित होता है जो ना केवल हड्डियां मजबूत बनाने में सहयोग करता है बल्कि हड्डी टूटने से भी बचाता है। यदि आपका बच्चा थकान महसूस करता है और उसकी हड्डियां मजबूत नहीं है तो आप उसे रोजाना एक सेब का सेवन करवाएं। #5. सफेद और मजबूत दांत (White and Strong Teeth) सेब पानी और फाइबर का एक अच्छा स्रोत होता है जो बाहरी शक्ति के साथ-साथ आंतरिक सफाई करने के रूप में भी काम करता है। सेब लार के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होता है जिससे मुंह के बैक्टीरिया और वायरस हट जाते हैं। सेब एक तरह से टूथब्रश के रूप में काम करता है क्योंकि यह दातों का पीलापन दूर करता है और उन्हें स्वस्थ रखने में बहुत सहायता करता है। इसलिए सबको धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए। सेब में मौजूद विटामिन और खनिज की मात्रा अच्छी होने से यह दांतों को स्वस्थ रखता है और इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने से यह मसूड़ों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है। सेब का सेवन करने के बाद हमेशा आप अपने बच्चों को कुल्ला करवाने की आदत डालें वरना उनके दांत खराब हो जाएंगे क्योंकि शेर में शुगर भी होता है। सेब का छिलका दांतों में कैविटी होने से रोकता है। इसे भी पढ़ेंः क्योंं जरूरी है बच्चों का टीकाकरण कराना #6. याददाश्त बढ़ाने में सहायक (Strong Memory) सेब में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो याददाश्त को बढ़ाने में बहुत मदद करते हैं। रोजाना एक सेब खाने से बच्चों की याददाश्त व चीजों को याद करने की क्षमता मजबूत होती है। सेब का सेवन करने से मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियां दूर होती है। रोज सेब का जूस पीने से अल्जाइमर बीमारी से हमेशा के लिए बचा जा सकता है। सेठ बच्चों के मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करता है जिससे अल्जाइमर जैसे लोग नहीं हो पाते हैं। #7. आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक (Helps for strong eyesight) आजकल बड़ों से लेकर छोटे बच्चों तक सभी में आंखों की कमजोरी एक बहुत बड़ी समस्या है। सेब में भरपूर मात्रा में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। सेब का सेवन करने से आंखों में होने वाली अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। अगर आपके बच्चे की आंखें भी कमजोर होने लगी है तो आप रोजाना उसे एक सेब अवश्य खिलाए। इसे भी पढ़ेंः बच्चो को शहद देने के 15 मुख्य फायदे #8. कम मोटापा (Less Fat) मोटापा कई बीमारियों को जन्म देता है। आजकल यह समस्या काफी बढ़ भी गई है। सेब का फाइबर कैलोरी को जलाकर कम करने में मदद करता है। इसलिए जिन बच्चों का वजन ज्यादा है या जिनको मोटापा है उन्हें सेब अवश्य खिलाना चाहिए। इसमें फायबर होने से पेट तो भरा रहता है परंतु यह मोटापे को नहीं बढ़ने देता है। इसलिए बच्चों का मोटापा नियंत्रण में रखने के लिए उन्हें सेब (Seb) अवश्य खिलाएं। #9. ऊर्जा का स्रोत (Energy Source) शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए सेब एक अच्छा स्रोत होता है। यह फेफड़ों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई करता है या आप की कार्य क्षमता को भी बढ़ाता है। बच्चों की ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए सेब बहुत लाभदायक है। साथ ही सेब का सेवन गर्भवती महिलाओं को भी जरूर करना चाहिए क्योंकि इसका सेवन करने से उनमें आयरन की कमी पूरी होती है व खून की कमी नहीं रहती है जिससे गर्भवती महिलाओं में उर्जा बनी रहती है। #10. मजबूत लिवर (Strong Liver) हर रोज हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में थोड़ा बहुत जहरीला खाना खाते हैं लेकिन सेब में उत्तम विषहरण गुण पाए जाते हैं। लिवर को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना एक सेब का सेवन अपने बच्चे को अवश्य करवाएं। यह जहर से बचाने के लिए बहुत लाभदायक है। सेब में मौजूद क्षारीय तत्व लीवर को शरीर की सहायता करने में बहुत मदद करते हैं। इसमें शरीर के पीएच लेवल को कंट्रोल करने का भी गुण होता है। यह शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को साफ करके आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करता है। जहरीले पदार्थों को दूर करने के लिए सेब खाना या उसका रस पीना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। अन्य बीमारियों से बचाव (Save from other diseases) रोजाना सेब का सेवन करना आपको व आपके बच्चों को खतरनाक व गंभीर बीमारियों से रक्षा करता है जैसे कि कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, कैंसर, हृदय के रोग, अस्थमा, डायबिटीज आदि। इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद पोषक तत्व व खनिज के भंडार आपके शरीर को जरूरी मिनरल्स और पोटेशियम प्रदान करते हैं। इसलिए दिन में एक बार सेब या इसका जूस या प्यूरी बना कर अपने बच्चे (Bachchon ko Seb) को अवश्य दें ताकि आपका बच्चा पहले से ज्यादा स्वस्थ, मजबूत व ऊर्जावान बना रहे। इसे भी पढ़ेंः बच्चो को अंडा खिलाने के 10 मुख्य फायदे क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने। यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे।

null