बच्चों में दिमागी शक्ति को बढ़ाने के लिए 10 मुख्य आहार

बच्चों में दिमागी शक्ति को बढ़ाने के लिए 10 मुख्य आहार

हर महिला चाहती हैं कि उसका बच्चा तंदरुस्त रहे और इसके लिए वो हर कोशिश करती हैं। शारीरिक रूप से हर कोशिश की जाती हैं लेकिन बच्चों को कुछ ऐसा भी खिलाना चाहिए जिससे उनका दिमागी रूप से भी विकास हो सके। आजकल के बच्चे बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं जिससे उनको स्वस्थ भोजन नहीं मिल पाता और उनका शारीरिक व मानसिक विकास धीमा पड़ जाता हैं। आज के इस अंक में हम आपको बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए क्या खिलाएं या बच्चों की दिमागी शक्ति को बढ़ाने वाले आहारों के बारें बताएंगे।

 

बच्चों की दिमागी शक्ति बढ़ाने के 10 मुख्य आहार (Brain Boosting Food for Kids in Hindi)

यहाँ हम आपको 10 ऐसी खाने की चीज़ो के बारे में बताएँगे जो बच्चों की दिमागी शक्ति को बढ़ाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि बच्चों का दिमाग बढ़ाने के लिए उन्हें क्या खिलाएं (Dimag Tej Karane ke Liye Kya Khilaye):

 

#1. दूध

दूध का सेवन बच्चों को जरूर करवाना चाहिए क्योंकि दूध में कैल्शियम की मात्रा बहुत होती हैं जो बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बहुत लाभदायक हैं। दूध पीने से आपके बच्चे की हड्डिया भी मजबूत होती हैं। इसलिए दूध व दूध से बनी चीज़ो का जरूर सेवन करवाए।

#2. दही

दही दिमाग की कोशिकाओं को लचीला बनाने में मदद करती हैं जिससे बच्चा बातो को जल्दी समझ पाता हैं। लेकिन ध्यान रहे कि बच्चों को दही का सेवन दिन में करवाना चाहिए क्योंकि रात में ये अंदर से ठंडी होने के कारण आपके बच्चे को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

 

#3. हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां आयरन से भरपूर होती हैं जैसे कि पालक, पुदीना, शिमला मिर्च, लौकी इत्यादि मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं। आप इनका जूस बनाकर या सब्जी बनाकर अपने बच्चे को दे सकती हैं।

#4. मेवे

मेवे आपके बच्चे के दिमाग के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। आप इनको दूध में मिलाकर भी दे सकती हैं। चूंकि ये गरम होते हैं इसलिए सर्दियों में मेवे खिलाना ज्यादा बेहतर होता हैं।

 

#5. सेब

बच्चों की दिनचर्या में फल को भी जगह दे जिसमे सबसे ज्यादा लाभकारी सेब होता हैं। यह आपके बच्चे की दिमाग की शक्ति को बढ़ाता हैं व भूलने की आदत को कम करता हैं।

 

#6. हल्दी

आप हल्दी को दूध में मिलाकर दे सकती हैं। हल्दी दिमाग के विकास के साथ ही भूलने की बीमारी को भी पनपने नहीं देती हैं।

 

#7. अंडा

अंडे में प्रोटीन की मात्रा काफी होती हैं जो कि आपके बच्चे की एकाग्रता में काफी मदद करती हैं। इसमें प्रोटीन व विटामिन की अच्छी मात्रा होने से यह आपके बच्चे को शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखता हैं।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को खाना खिलाने के 10 ज़रूरी टिप्स

 

#8. साबुत अनाज

बच्चों को साबुत अनाज का सेवन जरूर करवाना चाहिए। यह खाद्य पदार्थ खून में धीरे-धीरे ग्लूकोस को भेजते हुए पुरे दिन मानसिक रूप से सचेत रखता हैं।

#9. ओट्स

ओट्स आप सुबह-सुबह अपने बच्चे को नाश्ते में दे सकती हैं। यह आपके बच्चे की स्मरण शक्ति को बढ़ाता हैं व साथ ही साथ थकान भी नहीं होने देता हैं।

 

#10. चुकंदर

यह खून बढ़ाने में बहुत ही सहायक हैं। यह मस्तिष्क में खून की गति को बढ़ाता हैं जिससे स्मरण शक्ति तेज होती हैं। आप इसका जूस बनाकर या सलाद में अपने बच्चे को दे सकती हैं।

इसके अलावा आप बच्चो के सम्पूर्ण दिमागी विकास के लिए Enfagrow के प्रोडक्ट्स को चुन सकती हैं। इसमें डीएचए का वैज्ञानिक रूप से तैयार मिश्रण और कोलाइन, जिंक, आयोडीन, लौह और विटामिन बी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं जो बच्चो के दिमागी विकास के साथ-साथ आँखों के लिए भी महत्त्वपूर्ण हैं।

इसके अलावा, अपने बच्चे के साथ खेलना, उनके साथ पढ़ना और उन्हें तनावपूर्ण परिस्थितियों से दूर रखना भी स्वस्थ मानसिक विकास में मदद करता है।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null

null