बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं

बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं

आजकल के बच्चों को खाना खिलाना तो मानो हर माँ के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती होती हैं। बस बच्चो के आगे पीछे घूमो खाना खिलाओ। कभी कुछ ऐसा करो जिससे बच्चे जल्दी खाये या फिर मोबाइल देना, इन सब चीजों को करने के बाद भी बच्चे बहुत नाटक करते है खाने में। उनकी रुचि मानो खाना खाने में हैं ही नहीं। हर माँ बच्चो के खान पान के लिए बहुत चिंता में रहती हैं कि उनको क्या खिलाये जिससे बच्चे को भूख (Appetite) भी लगे और उनके लिए फायदेमंद भी हो।

बच्चों की भूख कम होने का कारण (Cause of Low Appetite)
बच्चो को खाना खाने में रुचि कभी-कभी नहीं होती हैं इसके कुछ कारण निम्न हो सकते हैं :

भूख कम लगने के कारणः

  • ज़िंक की कमी का होना।
  • उन्हे वो आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल रहे जिससे उनको भूख लगे या फिर उनकी रुचि बढ़े खाना खाने में।
  • गैस होना, अपच, कीड़े होने की वजह से।
  • पेट में कीड़े।
  • बार-बार स्नैक्स खाना या फास्ट फूड की लत

बच्चे का खानपान उनकी उम्र से भी बदलता रहता हैं। आमतौर पर ये परेशानी एक साल की उम्र के बच्चे के बाद होना शुरू होती हैं। बच्चे को एक दिन में लगभग 1000 कैलोरी की आवश्यकता होती हैं, जिसे आप 2 स्नैक्स के साथ 3 मुख्य भोजन में बाँट कर खिला सकती है। तो आइये हम कुछ ऐसे आहार अपनाए जिससे बच्चो को खाना खाने में रुचि भी बढ़ेगी साथ ही उन्हे खाना पचाने में भी आसानी होगी। चलिए जानते हैं कि बच्चों की भूख बढ़ाने के लिए क्या करें? 

इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति बढ़ाने के 10 मुख्य आहार

बच्चों में भूख को बढ़ाने के 10 आहार (Top Food to Increase kids appetite in Hindi)

#1. अदरक, कालीमिर्च

बच्चों में भूख को बढ़ाने के 10 आहार

चित्र स्रोत: Selfhacked

अदरक और कालीमिर्च बच्चो के लिए बहुत ही फायदेमंद आहार हैं। इससे न केवल बच्चे की पाचन क्रिया सही रहेगी बल्कि उनकी भूख भी बढ़ेगी। आप बच्चो को अदरक किसी भी प्रकार से दे सकती हैं। आप बच्चो के मट्ठा में या फिर किसी सब्जी में या फिर दाल में थोड़ा मिलाकर भी दे सकती है जिससे उनको अदरक का स्वाद नहीं पता चलेगा और आसानी से खा भी लेंगे।

बस ध्यान रखे की बच्चो को अदरक से बना हुआ खाना दोपहर तक ही दे उसके बाद उन्हे अदरक मिला हुआ कुछ भी ना खिलाये। कालीमिर्च आप बच्चे को कैसे भी दे सकती हैं चाहे वो किसी प्रकार के पीने की चीज में, जूस में या फिर खाने में ऊपर से छिड़क के।

#2. मूंगफली

मूंगफली बच्चे में भूख बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा आहार है। मूंगफली में ज़िंक अच्छी मात्रा में होती हैं जिससे बच्चे को खाना पचाने में मदद मिलती हैं और साथ ही भूख बढ़ाने में फायदा करती हैं। बस आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत हैं कि बच्चो को इससे किसी प्रकार की एलर्जी न हो।

मूंगफली बच्चो को 1 साल के बाद देना शुरू करे और साथ ही उन्हे पहले थोड़ा ही दे जिससे आपको पता चले की उन्हे इससे किसी प्रकार परेशानी तो नहीं हो रही। मूंगफली आप बच्चो को बहुत तरीको से दे सकती हैं। जैसे की मूंगफली की चक्की, मूंगफली भूँजी हुई या फिर इसकी चटनी भी बच्चे को दे सकती हैं।

#3. हल्दी

बच्चों में भूख को बढ़ाने के 10 आहार

हल्दी एक बहुत ही अच्छी औषधी हैं जो बच्चो के लिए तो हैं ही फायदेमंद और बड़ो के लिए भी कई बिमारियों से लड़ने में मदद करती हैं। ये बच्चे की कमजोरी दूर करने के लिए काफी अच्छी ओषधि हैं। हल्दी बच्चे के पेट के कीड़े को पनपने नहीं देती हैं और साथ ही बच्चे के पेट की परेशानी को भी दूर करती हैंऔर बच्चे में भूख को भी बढाती हैं। आप बच्चे को हल्दी बहुत चीजों में मिलाकर खिला सकती हैं जैसे की खिचड़ी, दाल या सब्जी आदि।

इसे भी पढ़ें: देसी घी से बनने वाले ५ स्वादिष्ठ भारतीय व्यंजन

#4. रसम

रसम एक प्रकार का सूप होता हैं जो बहुत ही स्वादिष्ट तो होता ही हैं साथ ही स्वास्थ्यवर्धक भी होता हैं। ये बच्चे के पाचन तंत्र को सही करता हैं और भूख बढ़ाने में मदद करता हैं। इसे 7 से 8 महीने से अधिक आयु के बच्चे को दे। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती हैं।

#5. तुलसी

बच्चों में भूख को बढ़ाने के 10 आहार

तुलसी भी एक बहुत गुणकारी औषधी हैं जो बच्चे को खाना पचाने और भूख बढ़ाने में बहुत लाभदायक हैं। तुलसी को आप बच्चे के किसी भोजन में मिलाकर दे सकती हैं जैसे की चटनी,दाल, धनिया पट्टी की जगह इसे महीन काट कर भी आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। बस ध्यान रहे ज्यादा न हो।

#6. ओरेगानों

आजकल का जाना पहचाना और सब का पसंदीदा ओरेगानों जो सभी पिज्जा में या पास्ता में बहुत शोक से डाल कर खाते हैं। ये बच्चे में भूख को बढ़ाने के लिए भी एक अच्छा मसाला हैं जो कि आप बहुत तरीके से बच्चे को दे सकती हैं। उन्हे इसे आप सैंडविच, आमलेट या अन्य किसी चीज वाले स्नैक्स में डाल कर दे सकती हैं। इसे ऊपर से छिड़क कर दे, बच्चे बहुत खुश भी होंगे और उनकी खाने की ओर रुचि भी बढ़ेगी।

#7. अजवाइन

बच्चों में भूख को बढ़ाने के 10 आहार

बच्चो के लिए ये बहुत ही फायदेमंद मसाला हैं। इसे कई लोग बच्चो की दवाई के रूप में भी इस्तमाल कर सकती हैं। यह बच्चो की गैस की परेशानी, सर्दी, जुकाम को भी दूर करने में काम आती हैं। इतना ही नहीं ये बच्चो में भूख बढ़ाने में भी लाभदायक हैं। इसे आप बच्चे के आहार में किसी भी तरह दे सकती हैं जैसे की मटरी, समोसा, कचोरी आदि में।

 

#8. हींग

हींग बच्चो की गैस की समस्या को दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं और साथ ही भूख को बढ़ाने में भी कारगर हैं। इसे आप कोई भी चीज में मिलाकर दे सकती हैं जैसे की बच्चे की खिचड़ी में, कढ़ी में, किसी सूप के साथ इत्यादि।

#9. घी

बच्चों में भूख को बढ़ाने के 10 आहार

बच्चो को घी खिलाना भी एक अच्छा तरीका हैं जिससे भूख को बढ़ाया जा सकता हैं। इससे पेट की समस्या दूर होती हैं और पाचन क्रिया भी मजबूत होती हैं। इसके सेवन से बच्चे का वजन भी बढ़ता हैं और उन्हे किसी प्रकार की परेशानी से लड़ने में मदद मिलती हैं। आप बच्चे को घी किसी भी चीज की मदद से खिला सकती हैं जैसे कि पराठा, दूध में,खिचड़ी, हलवा, आदि में।

इसे भी पढ़ें: बच्चों को गाय का दूध देने के 10 फायदे

#10. च्यवनप्राश

च्यवनप्राश बच्चो को ही नहीं बल्कि बड़ो को भी बहुत सी बिमारियों से बचाता हैं और साथ ही ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता हैं। इससे भूख बढ़ाने में मदद मिलती हैं। बच्चो को आप इसे ठंड में तो दे ही और गर्मी में थोड़ा कम खिलाये। और हो सके तो इसे आप घर में ही बनाए जिससे बच्चे को और भी फायदा मिले। इसमे बहुत तरह की चीज़े मिली होती हैं जैसे कि आंवला, गुड, कालीमिर्च, खजूर, मसाले आदि जो बच्चे के लिए काफी फायदेमंद हैं।

बच्चे को खाना खिलाने के कुछ टिप्स

  • बच्चे को खाना खिलाने के लिए बहुत ज्यादा जिद्द न करे।
  • अगर बच्चा न खाये तो थोड़ी देर बाद कोई ओर चीज उन्हे बनाकर खिलाये जिसमे आप कुछ सजाकर बनाए जिससे बच्चे खाने की ओर आकर्षित हो।
  • उन्हे बहुत ज्यादा मीठा या खट्टा या फिर मसालेदार खाना न खिलाये।
  • आप जब भी खाना खाये तो बच्चो को भी साथ में जरूर बैठाये जिससे बच्चे जल्दी खाना खाना सीखते हैं।
  • उन्हे बाहर के खाने से दूर रखे चाहे वो कोलड्रिंक हो या फिर चिप्स या मैगी। उन्हे घर पर ही उनके पसंदीदा चीज बनाकर खिलाये|
  • अपने बच्चे के आहार में लौह समृद्ध खाद्य पदार्थों की मात्रा बढ़ाएं क्योंकि इस उम्र में आपके बच्चे को अधिक लोहे की जरूरत है।
  • सेम, मुर्गी, मीठे आलू, मशरूम, अंडे, क्विनोआ, टोफू, प्रून रस और हरी पत्तेदार सब्जियां दे सकती हैं।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null

null