बच्चों को गाय का दूध पिलाने के 10 मुख्य फायदे

बच्चों को गाय का दूध पिलाने के 10 मुख्य फायदे

हम कई तरह के जानवर पालते हैं जैसे कि गाय, कुत्ता, भैंस, भेड़, बकरी, मुर्गी आदि लेकिन इन सभी में महत्वपूर्ण होती हैं गाय। गाय संसार में हर जगह पाई जाती हैं परंतु हिंदू धर्म में गाय को माता और इसके दूध को अमृत माना जाता है। वैसे तो हमारे देश में कई नस्ल की गाय है परंतु देसी गाय का दूध ज्यादा अच्छा माना जाता है। गाय का दूध बच्चों, बूढ़ों और जवानों सभी के लिए बहुत लाभदायक होता है। इस का दूध बच्चों को जल्दी पच जाता है। गाय का दूध पीने से हमारे शरीर में कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति आती है। गाय के दूध से हमारी हड्डियाँ मजबूत होती है और सेहत भी ठीक रहती है।

गाय के दूध की विशेषता

गाय के दूध में बहुत से पोषक तत्व होते हैं या यूं कहें कि गाय का दूध गुणों का भंडार है। गाय के दूध में विटामिन डी और कैल्शियम होता है। गाय की रीड की हड्डी में सूर्यकेतु नाड़ी होती है। सूर्य की किरणें जब गाय के शरीर को छूती हैं तो यह नाड़ी सूर्य की किरणों से सोना बनाती हैं, इसलिए गाय का दूध और मक्खन पीला होता है। गाय का दूध कैंसर जैसी बीमारी को ठीक करता है व इससे एचआईवी और एड्स जैसी जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है।

शिशु को गाय का दूध कब देना शुरू करें?

जब आपका शिशु 6 माह का हो जाए तो उसका खाना बनाने के लिए आप थोड़ी मात्रा में गाय का दूध इस्तेमाल कर सकती हैं। मगर एक पेय के तोर पर इसे तब ही दीजिये जब शिशु 1 साल का हो जाए क्योंकि गाय के दूध में शिशुओं के लिए आयरन की मात्रा पर्याप्त नहीं होती हैं| शिशु के 1 साल का होने से पहले माँ का दूध की बजाए गाय के दूध देने से शिशु में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे एनीमिया (रक्त में आयरन की कमी) हो जाती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों के मौसम में 13 जूस व उनके फायदे

शिशु को गाय का दूध कितना देना चाहिए?

शिशु के 1 साल का होने के बाद उसे रोजाना कम से कम 350 मिली और अधिकतम 400 मिली दूध की आवश्यकता होती है। यह उसे जरूरी प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी12, विटामिन बी2 प्रदान करेगा।

गाय के दूध के फायदे

गाय का दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है जिसके सेवन से हड्डियां व दांत मज़बूत होते हैं। निस्संदेह गाय के दूध के इतने फायदे हैं कि इसे बच्चों के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है।

#1. दिमागी विकास

छोटे बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए गाय का दूध अमृत माना जाता है। बढ़ते बच्चों के दिमाग के लिए गाय के दूध से बढ़कर और कुछ नहीं हैं| इसलिए छोटे बच्चों को गाय का दूध अवश्य मिलना चाहिए।

#2. पाचन शक्ति

छोटे बच्चों को पाचन तंत्र संबंधी कई समस्याएं होती है ऐसे में बच्चों की पाचन शक्ति बढ़ाने में गाय का दूध मददगार होता है। बच्चों को दस्त होने पर भी गाय के दूध में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पिलाने से फायदा होता है।

#3. रिकेट्स या सूखा रोग से फायदेमंद

बच्चों में होने वाले रिकेट्स या सूखा रोग को दूर करने में भी गाय का दूध सहायक है। यह रोग होने पर बच्चों को गाय के दूध को बादाम के साथ देने से लाभ मिलता है| साथ ही गाय का दूध बच्चों में रक्त कोशिकाओं को भी बढ़ाता है।

#4. हड्डियों को मजबूत बनाता है

गाय का दूध बहुत हल्का होता है जिससे यह आसानी से पच जाता है इसके साथ ही यह बच्चों की रोग-प्रतिरोधक दक्षता को भी बढ़ाता है। जिससे कई रोगों से शरीर का बचाव होता है व हड्डियां भी मजबूत बनती है।

इसे भी पढ़ें: बच्चों का मुंडन कब और क्यों करवाएं और इसके 5 लाभ

#5. आंखों की रोशनी बढ़ना

गाय के दूध में पीला तत्व होता है जिसे कैरोटीन कहा जाता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। साथ ही इसके सेवन से आंखें भी सुंदर होती है।

#6. गैस की समस्या से राहत

बच्चों में गैस की समस्या होना बहुत आम है लेकिन गाय का दूध गैस की समस्या से राहत दिलाता हैं व साथ में पेट की अन्य समस्याएं भी दूर करता है। गैस की समस्या के लिए दूध में पीपल के पत्ते डालकर गर्म करें, फिर उसमें शक्कर मिलाकर इसका सेवन करें| इसका कुछ दिनों तक सेवन करने से राहत मिलती है।

#7. बवासीर और गैस में

250 ग्राम गाय का दूध, 250 ग्राम पानी व 5 काली मिर्च डालकर इसे उबालें| जब पानी सूख जाए तब इसे छान लें| इसमें मिश्री मिलाकर पीने से गैस में राहत मिलती है। गर्म दूध में इस घोल को मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को बवासीर की शिकायत हो उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए।

#8. चेहरे की समस्याओं में

चेहरे पर कील मुहासे के दाग धब्बे हटाने के लिए, रात को सोने से पहले गाय के दूध को चेहरे पर मले| फिर आधे घंटे बाद चेहरा साफ पानी से धो लें| ऐसा करने से आपके बच्चे का चेहरा साफ हो जाता है।

#9. आंखों की समस्या

अगर आपके बच्चे की आंखों में दर्द, जलन, आंखों में कोई कीड़ा या तिनका गिर गया हो तो गाय के दूध में रुई भिगोकर आंखों पर रखें या आप दूध की 3 बूंदें आंखों में भी डाल सकती हैं| इससे आपके बच्चे को राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में दिमागी शक्ति को बढ़ाने के लिए 10 मुख्य आहार

#10. होठो का कालापन

कच्चे दूध का एक चम्मच ले और उसमे थोडा सा केसर मिलाकर अपने बच्चे के होठो पर लगाये| ऐसा करने से होठो का कालापन दूर होता हैं|

गाय का दूध बच्चों, बूढ़ों और जवानों सभी के लिए वरदान है। यह छोटे बच्चों को उचित और संपूर्ण पोषक तत्व देता है। इसलिए अपने बच्चों के आहार में गाय का दूध अवश्य शामिल करें।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null