बच्चों का वजन बढ़ाने के 13 मुख्य आहार

बच्चों का वजन बढ़ाने के 13 मुख्य आहार

अधिकांश माता-पिता अपने बच्चों के कमजोर होने को लेकर परेशान रहते हैं। अपने बच्चे को सभी चीजें खाने की देने के बाद भी उनकी यह समस्या रहती है कि बच्चे का वजह बढ़ता ही नहीं है। यह परेशानी तक और बढ़ जाती है जब बच्चे को भूख ही कम लगे। आपकी इस समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको 13 ऐसे आहारों के बारें में बता रहे हैं जो बच्चों का वजन बढ़ाने (Weight Gain Foods for Kids) में सहायक होते हैं। यह चीजें बच्चे आसानी से खाते भी हैं और ना खाएं तो इन्हें आप क्रिएटिव तरीके से बच्चों को दे सकती हैं।

 

बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं (Weight Gain Foods for Kids in Hindi)

सबसे पहले आप बच्चों को ऐसे आहार दें जो आपके बच्चे को पोषक तत्त्व के साथ-साथ भूख भी बढ़ाएं। आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण यह हैं कि आपका बच्चा स्वस्थ होने के साथ-साथ तंदुरुस्त भी रहे। अब सवाल यह उठता हैं कि बच्चों को वजन बढ़ाने (bachhon ka vajan badhane) के लिए क्या-क्या खिलाएं। आइयें जानते हैं बच्चों का वजन बढ़ाने वाले फूड (Weight Gain Food for Kids in hindi) कौन से हैं:

  • मलाई वाला दूध
  • अंडे
  • आलू
  • शकरकंद
  • नट्स
  • केला
  • दाल
  • फुल क्रीम दही
  • पनीर
  • रागी
  • घी
  • मूंगफली का मक्खन
  • हरी सब्जियाँ
  • जिंक से भरपूर भोजन
  • दूध में शहद
  • जैतून का तेल
  • एवेकादो
  • सब्जियों का सूप
  • खीर
  • घी हलवा
  • चीकू

 

बच्चों का वजन बढ़ाने वाले 13 मुख्य आहार (Bachcho Ka Wajan Badhane Wale Aahar)

#1. मलाई सहित दूध

बच्चो में वजन बढ़ाने के 13 मुख्य आहार

चित्र स्रोत: MyFitnessPal Blog

बच्चों का वजन (Bachon Ka Wajan) अगर कम हैं तो उसे मलाई वाला दूध पिलाना उचित माना जाता हैं। अगर दूध पीने से बच्चे मना करें तो आप उन्हें शेक, स्मूदी या चॉकलेट पाउडर मिलाकर दे सकती हैं।

#2. फुल क्रीम दही

पूरे क्रीम का दही भी एक उपयुक्त विकल्प हैं| बाजार में उपलब्ध फल वाला दही या फ्रूटी दही खरीदने से बचें क्योंकि उसमें बहुत अधिक मात्रा में शक्कर मिलाई जाती हैं। इसके बजाय दही के साथ कुछ फलों को मिलाकर अपने बच्चे को दीजिए। श्रीखंड दही की एक बढ़िया रेसिपी हैं जो कि बच्चों और शिशुओं को दी जा सकती हैं।

#3. घी व मक्खन

बच्चो में वजन बढ़ाने के 13 मुख्य आहार

चित्र स्रोत: Best Health Magazine Canada

घी और मक्खन फैट से भरपूर होते हैं। इन्हें दाल में डाल कर अपने बच्चो को दिया जा सकता हैं।

#4. सूप और हलवा

सब्जियों का पतला सूप या टमाटर का सूप बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है| इसके साथ सूजी का हलवा भी बेहद पौष्टिक और वजन बढ़ाने में मददगार होता हैं।

#5. केला

बच्चो में वजन बढ़ाने के 13 मुख्य आहार

चित्र स्रोत: healthyfoodhouse

केला एनर्जी का बेहतरीन स्त्रोत होता हैं| इसे दूध में मैश कर के देने से बच्चों के वजन में वृद्धि आती हैं| 1 साल के बच्चे के लिए केला शेक भी एक अच्छा विकल्प हैं।

#6. दाल

दाल में काफी प्रोटीन होता हैं| आप छोटे बच्चों को दाल का पानी पिला सकती हैं।

#7. हरी सब्जियाँ

बच्चों को हरी सब्जियाँ खिलाने की आदत डालें| हरी सब्जियों में भरपूर पोषक तत्त्वों के साथ पाचन तंत्र को साफ रखने की भी क्षमता होती हैं।

#8. जिंक से भरपूर भोजन

बच्चों के विकास के लिए जिंक एक बेहद अहम पोषक तत्व होता हैं। जिंक की कमी के कारण बच्चों को भूख कम लगती है इसलिये बच्चों को जिंक से भरपूर भोजन दें। जैसे कि तरबूज के बीज, मूंगफली, बींस, पालक, मशरूम और दूध आदि।

#9. आलू और अंडा

बच्चो में वजन बढ़ाने के 13 मुख्य आहार

चित्र स्रोत: Once Upon a Chef

आलू को कार्बोहाइड्रेट और अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। बच्चों को आलू और अंडा खिलाने से भी वजन बढ़ता हैं।

#10. पनीर

शाम के नाश्ते के रूप में पनीर का एक टुकड़ा भी आपकी मदद कर सकता हैं। घर का बना पनीर एक अच्छा विकल्प है। ब्रोकोली पनीर, मैश आलू पनीर, मैश अंडा, चीज मैश के रूप में भी पनीर को दिया जा सकता हैं।

#11. नट्स

सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स और विशेषकर नट्स विटामिन से भरपूर होते हैं| आप इनका पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर अपने बच्चे को दे सकती हैं।

#12. एवेकादो और चीकू

यह दोनों फल भी काफी फायदेमंद होते हैं| इन्हें आप दूध के साथ या सादे तरीके से अपने बच्चो को दे सकती हैं।

#13. रागी

बच्चो में वजन बढ़ाने के 13 मुख्य आहार

चित्र स्रोत: India Today

घी और गुड़ के साथ रागी का प्रयोग करके बच्चों का वजन बढ़ाया जा सकता हैं। इसके साथ शकरकंद और जैतून का तेल भी बच्चों का वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Also Read: Benefits of Almonds

ध्यान रखने योग्य बाते

उपरोक्त आहार के साथ यह बात बिल्कुल नहीं भूलनी चाहिए कि बच्चों के लिए माँ के दूध से बेहतर और कुछ नहीं होता हैं। अगर बच्चे का वजन नहीं बढ़ रहा है तो उसके दूध पीने की क्रिया पर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए:

#1. 6 महीने के बाद ही बच्चों को माँ के दूध के साथ कुछ और देना चाहिए।
#2. 6 महीने के बाद अन्य भोजन देने से पहले अपने वैद्य से जरूर राय लेनी चाहिए।
#3. छोटे बच्चों को थोड़ा-थोड़ा करके कम से कम दिन में 6 बार खाना खिलाना चाहिए।
#4. बच्चों को जबरदस्ती खिलाने से बचना चाहिए।
#5. डालडा या वनस्पति तेल बच्चों के आहार में शामिल नहीं करने चाहिए।
#6. बच्चों को खिचड़ी, दूध, बिस्कुट, मैश्ड चावल, सब्जियाँ आदि भी देनी चाहिए।
#7. रोजाना बच्चों को दूध जरूर दें।

वजन बढ़ाने वाले इन आहारों (bachon ka vajan badane wale food) के आलावा भी आपको काफी बातें ध्यान रखनी चाहिए। जैसे कि बच्चे को खाने से पहले दूध ना दें क्योंकि ऐसा करने से कि बच्चे का पेट केवल दूध पीने से ही भर जाता हैं और वह अन्य चीजें ना खा पाता हो। इसलिए नाश्ता और लंच के समय खाने के बाद ही दूध या जूस दें अन्यथा उसकी भूख लिक्विड में ही मिट जाएगी और वह खाना नहीं खा पाएगा। बच्चा अगर खाने में अनबन करता हैं तो खाने को रोचक बनाये जैसे दलिया के साथ सब्जियों को मिलाकर, दही में फलों को मिलाकर देने से बच्चे का मन इनकी तरफ झुकेगा। केक, कुकीज, चॉकलेट, पिज़्ज़ा, बर्गर जैसे स्नैक्स हाई कैलोरी वाले तो होते हैं जिससे वजन बढ़ जाता हैं लेकिन इनके दुष्ट परिणाम भी कई होते हैं। इसलिये जितना हो सके, इन्हें कम देने की कोशिश करें।

Also Read:  Home Remedies for Blood

बच्चों को मोटा करने के यह तरीके (bachon ko mota karne ka tarika) अमूमन तो कारगर होते हैं लेकिन यदि  बच्चे को बिलकुल भूख न लगती हो या खाना खाने के बाद उल्टी करता हैं या कुछ नया खाने से बीमार होता हैं तो आप डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि यह समस्या पेट के किसी बीमारी के कारण भी हो सकती हैं। इसलिए इस विषय में डॉक्टर को बताएं और सलाह ले कि क्या खिलाए और क्या नहीं।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null