बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने के 10 घरेलू उपाय

बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने के 10 घरेलू उपाय

बड़े होते बच्चे जब मां के दूध के साथ दूसरी चीजें भी खाना शुरू करते हैं तो अक्सर उन्हें कब्ज की समस्या हो जाती हैं| बच्चों में कब्ज की समस्या होना एक आम बात हैं| देखा जाए तो यह समस्या इतनी भी गंभीर नहीं होती लेकिन फिर भी बच्चों को इससे बहुत परेशानी होती हैं| कब्ज की परेशानी में बच्चों के खान-पान में बहुत सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती हैं| कई बार बच्चों में कब्ज की समस्या लगातार होने लगती हैं, जिससे बच्चों को बहुत परेशानी तो होती ही है साथ ही कई बार तो बच्चों में पेट दर्द, सूजन और भूख ना लगने जैसी समस्या भी हो सकती हैं| तो चलिए जानते हैं बच्चों में कब्ज के लिए घरेलू उपचार (bacho ki kabj ke gharelu upay)।

कब्ज होने पर छोटे बच्चों को दवाइयां देना भी ठीक नहीं रहता है क्योंकि इसके कारण उनके पेट में इंफेक्शन होने का डर रहता हैं| दवाइयों की बजाये आप बच्चों में कब्ज को घरेलू उपचार (baccho me kabj ke upay) से भी दूर कर सकती हैं| आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू उपचार बताएंगे जिनकी मदद से आप बच्चों को कब्ज से दूर रख सकती हैं|

बच्चों में कब्ज के कारण (Causes of Constipation in Kids in Hindi)

बच्चों में कब्ज कई वजहो से हो सकता हैं जिसमें निम्न कारण हैं:

  • शौच में कमी
  • गलत खान-पान
  • दिनचर्या में परिवर्तन
  • दवाओं से एलर्जी
  • गाय के दूध से एलर्जी
  • जेनेटिक समस्या

इसे भी पढ़ें: बच्चों के नाक से नकसीर आने के कारण व 10 घरेलु उपाय

बच्चों में कब्ज के लक्षण (Symptoms of  Constipation in Hindi)

  • बुखार होना
  • उल्टी होना
  • मल के साथ रक्त आना
  • पेट में सूजन होना
  • वजन घटना
  • बच्चों की गुदा के बाहर आंतों का फैलाव
  • भूख कम लगना
  • पेट में सारा दिन भारीपन लगना
  • मल करते समय बहुत दर्द होना और बच्चों का रोना
  • बच्चों का पहले सख्त व गांठ वाली मल करना और बाद में पतली मल करना|

बच्चों में कब्ज को दूर करने के के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies of Constipation in Hindi)

#1. एलोवेरा जूस

बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने के 10 घरेलु उपाय

चित्र स्रोत: Medical News Today

एक कप एलोवेरा जूस को किसी भी जूस में मिलाकर सुबह के समय अपने बच्चे को पीने के लिए दें| इसके एक-दो बार सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी|

#2. नींबू का रस

साइट्रिक एसिड से भरपूर नींबू का रस बच्चों की कब्ज समस्या को दूर करने के लिए सबसे अच्छा तरीका हैं| एक कप गर्म पानी में नींबू रस, डेढ़ चम्मच शहद और इलायची मिलाकर पिला दे|

#3. हरण का चूर्ण

कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए हरण का चूर्ण बहुत ही फायदेमंद होता हैं| इसको काले नमक के साथ मिलाकर बच्चों को दिन में कम से कम 3 बार चटाए| इससे बच्चों को कब्ज नहीं बनेगी लेकिन यह बच्चों को 6 महीने के बाद ही देना चाहिए|

इसे भी पढ़ें: शिशु के रोने के कारण व शांत कराने के ५ असरदार उपाय

#4. पालक का सूप

बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने के 10 घरेलु उपाय

चित्र स्रोत: Veg Recipes of India

पालक का सूप बनाकर बच्चों को देने से कब्ज की शिकायत दूर होती हैं| खाने में भी पालक की सब्जी का सेवन करवा सकते हैं|

#5. मुनक्के का पानी

सबसे पहले मुनक्के को पानी में भिगो दें| जब मुनक्का फूल जाए तब इसे मसल कर बच्चे को दिन में दो से तीन बार इसे पिलाएं| इसको पीने से बच्चों की कब्ज ठीक हो जाएगी|

#6. अमरूद और पपीता

अमरूद और पपीता का सेवन कब्ज के लिए फायदेमंद होता हैं| अमरूद और पपीता बच्चों को किसी भी समय दे सकते हैं|

#7. फाइबर की अधिक मात्रा

शरीर में फाइबर की मात्रा अधिक होने से बच्चों को कब्ज की शिकायत नहीं होती हैं| फल और सब्जियों का सेवन भी बच्चों को कब्ज से बचाता हैं| इसके साथ ही बच्चों को तरल पदार्थ पिलाने से भी आराम मिलता हैं| बच्चों को खाली पेट गर्म दूध दिया जाए तो उन्हें कब्ज का सामना नहीं करना पड़ता हैं|

#8. शहद

शहद कब्ज को दूर करने की एक अचूक दवा हैं| पानी में एक चम्मच शहद को मिलाकर पीने से कब्ज दूर हो जाती है परंतु शहद 1 साल से छोटे बच्चों को नहीं देना चाहिए|

#9. अंजीर

कब्ज में अंजीर बहुत ज्यादा फायदेमंद होती हैं| अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह-सुबह बच्चे को खाने को दें| आप बच्चों को किशमिश भी भिगोकर दे सकती हैं, यह भी कब्ज को दूर करती हैं|

इसे भी पढ़ें: क्या बच्चों की आँखों में काजल लगाना ठीक हैं?

#10. इसबगोल

बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करने के 10 घरेलु उपाय

चित्र स्रोत: Ayur Times

बच्चे के पेट में कब्ज नहीं बनने के लिए बच्चों को दूध में ईसबगोल की भूसी मिलाकर रात को देने से पेट में कब्ज नहीं बनेगी| वैसे इसबगोल कब्ज और दस्त दोनों में काम आता हैं| कब्ज होने पर दूध के साथ और दस्त होने पर दही के साथ मिलाकर लेने से आराम मिलता हैं|

 

आशा है आपको इन बच्चों की कब्ज दूर करने के इन घरेलू उपायों (Home Remedies for Constipation of Kids) से अवश्य राहत मिलेगी। यह घरेलू उपाय अधिकांश माओं द्वारा अपनाया और बताया गया है। याद रखें अगर बच्चा छह माह से छोटा है तो उसे केवल मां का दूध ही दें। छह माह से छोटे बच्चों को कब्ज होने की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें। कई बार नवजात बच्चे चार से पांच दिन तक पॉटी नहीं करते हैं जो सामान्य बात है, इस दौरान वह केवल पेशाब करते हैं। अगर बच्चे पेशाब भी ना करें तो समस्या है।

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null