बच्चे को प्रकृति से जोड़ने के 5 अनूठे तरीके व उसका महत्त्व

बच्चे को प्रकृति से जोड़ने के 5 अनूठे तरीके व उसका महत्त्व

प्रकृति यह एक ऐसा शब्द है जिसके बिना हम जीवित नहीं रह सकते हैं| चाहे छोटा हो या बड़ा, हर कोई प्रकृति पर निर्भर करता है| प्रकृति से ही हमें सब चीजें मिलती है और अगर हम उसका गलत उपयोग करेंगे तो उसका खामियाजा भी हमें भुगतना पड़ता है| पहले के जमाने में लोग प्रकृति से हमेशा जुड़े रहते थे व उससे प्यार करते थे लेकिन आज के जमाने में ज्यादातर सभी लोग सोशल साइट्स पर ही अपना अधिकतर समय व्यतीत करते हैं| जहां पर लोग इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं जो उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अच्छा नहीं होता है|

आजकल हम देखते हैं कि बच्चे भी ज्यादातर अपना सारा समय या तो होमवर्क करने में लगा देते हैं फिर उसके बाद भी मोबाइल या कंप्यूटर पर खेल खेलते रहते हैं| बच्चों का बाहर खेलना, शारीरिक व्यायाम करना या प्रकृति से मेलजोल रखना बहुत कम हो गया है जिससे उनके सोचने समझने की क्षमता और उनके विकास में काफी फर्क पड़ता है|

इसलिये आज हम आपको अपने बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के कुछ रोचक तरीके बताएंगे| साथ ही उनके महत्त्व के बारे में भी समझाएंगे|

बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के तरीके

#1. खुले आसमान में बैठे

बच्चे को प्रकृति से जोड़ने के 5 अनूठे तरीके व उसका महत्त्व

चित्र स्रोत: visitknoxville.com

आप कभी-कभार अपने बच्चों के साथ रात के समय में थोड़े समय के लिए खुले आसमान में बैठे| इस समय उनके साथ बातें करें| अगर आपके घर में छत है तो आप कभी-कभी ठंडे मौसम में अपने बच्चों के साथ छत पर सो भी सकते हैं| इस समय आप अपने बच्चों को आकाश में तारे, चंद्रमा इत्यादि के बारे में अच्छे से दिखाएं व उनको सौरमंडल, ब्रह्मांड इत्यादि के बारे में बताएं| इससे आपका बच्चा दुनिया के बारे में और अच्छे से समझेगा और यह दुनिया इस घर या समाज से कितनी बड़ी है व उसका क्या महत्त्व है इसके बारे में भी अच्छे से जानेगा|

इसे भी पढ़ें: बच्चो को स्कूल भेजते समय माँ को इन 5 बातो का जरुर ध्यान रखना चाहिए

#2. बागबानी

बच्चे को प्रकृति से जोड़ने के 5 अनूठे तरीके व उसका महत्त्व

चित्र स्रोत: Lifehack

आप अपने घर में कुछ गमले या छोटा सा उद्यान बना सकती है जिसमें आप अपने बच्चों की सहायता से कुछ पौधे लगाए| इसमें अपने बच्चों की मदद लें जैसे कि मिट्टी को खोदना, उसमें पौधे लगाना और उसमें रोजाना सुबह व शाम को पानी देना| जब बच्चे अपनी आंखों के सामने बीज से नया पौधा निकलता देखेंगे तो उनको जिंदगी के बारे में अच्छा ज्ञान प्राप्त होगा| इससे उनका जिंदगी के बारे में सोचने समझने का नजरिया भी बदलेगा व जिंदगी की कीमत कितनी अमूल्य होती है इसके बारे में भी जानेगा|

#3. बाहर घूमाने ले जाएं

बच्चे को प्रकृति से जोड़ने के 5 अनूठे तरीके व उसका महत्त्व

चित्र स्रोत: VideoHive

आप अपने बच्चे को अपने शहर में कई जगह घूमाने ले कर जा सकती है जहां से आपका बच्चा प्रकृति से जुड़ सकता है| आप सुबह-सुबह अपने बच्चे के साथ मॉर्निंग वॉक पर भी जा सकती है या फिर उसको अपने साथ म्यूज़ियम, चिड़ियाघर या ऐसी कुछ और जगहो पर लेकर जाए| उसको विभिन्न तरह की चीजों से अवगत कराएं| इससे आपके बच्चे की जानकारी भी पड़ेगी और प्रकृति में उसका मनोरंजन भी होगा|

#4. जानवरों के बारे में बताएं

बच्चे को प्रकृति से जोड़ने के 5 अनूठे तरीके व उसका महत्त्व

चित्र स्रोत: Global Animal

आप अपने बच्चों को आसपास के जानवर दिखाकर उनके बारे में बताएं| इनसे उनका डर भी खत्म कराये जैसे कि गाय, कुत्ता, पक्षी, गिलहरी इत्यादि| ऐसे में आप साफ-सफाई का भी पूरा-पूरा ध्यान रखें और यह भी ध्यान रखें कि बच्चा किसी गंदे जानवर को ना छुए| आप अपने बच्चों को जानवरों के बारे में चित्रों के माध्यम से भी बता सकती हैं जिससे उनको और भी कई तरह के जानवरों के बारे में ज्ञान होगा| आप उन्हें बताये कि वे प्रकृति में किस तरह से रहते हैं व कैसे अपना जीवनयापन करते हैं| इससे आपका बच्चा मनुष्य के साथ-साथ प्रकृति में विभिन्न तरह की और प्रजातियों के बारे में व उनके जीवन के बारे में अच्छे से जानेगा|

इसे भी पढ़ें: बच्चे का बिस्तर पर पिशाब करने के 10 कारण

#5. ट्रिप प्लान करें

ट्रिप प्लान करें

चित्र स्रोत: videoblocks.com

हमारे देश में प्रकृति के हिसाब से घूमने के लिए बहुत जगह है जैसे कि आप अपने बच्चे व परिवार के साथ कोई छोटी या बड़ी ट्रिप प्लान कर सकती हैं जिसमें आप कई जगह पर घूमने जा सकती हैं| अपने देश में तो आप अलग-अलग तरह के प्रकृति के आनंद ले सकती हैं जैसे कि उत्तर के पहाड़, दक्षिण का समुंदर, पश्चिम का मरुस्थल और पूरब के जंगल| आपका जहां भी जाने का मन हो वहां अपने परिवार व बच्चे के साथ एक ट्रिप प्लान करें व उनके साथ घूमने जाएं| घूमने जाने से बच्चों को भी अच्छा लगेगा व आपको उन्हें प्रकृति से जोड़ने का एक सुनहरा मौका मिलेगा|

अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आपको अपने बच्चे को प्रकृति से जोड़ने के लिए पहले खुद से उसकी शुरुआत करनी होगी| आपको खुद भी मोबाइल व इन सब चीजों से दूर रहकर अपने बच्चे को भी इनसे ज्यादा ना जोड़कर प्रकृति के बारे में बताना होगा जिससे आपके बच्चे की सोचने व समझने की क्षमता का ज्यादा विकास होगा व साथ ही उसकी रचनात्मकता भी बढ़ेगी|

क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null