बच्चो को अंडा खिलाने के 10 मुख्य फायदे

बच्चो को अंडा खिलाने के 10 मुख्य फायदे

अंडे को प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है| यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं| प्रोटीन से हमारी मांसपेशियां मजबूत होती है और कैल्शियम से हमारे दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं| अंडे में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एच डी एल का निर्माण होता है| अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी एमिनो एसिड मिलते है जिससे आपके शरीर का स्टेमिना बढ़ता है| अंडे में विटामिन ए पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है| अंडे में मिलने वाला फोलिक एसिड विटामिन बी 12 स्तन कैंसर से बचाता है और साथ ही साथ विटामिन बी12 मस्तिष्क तेज करता है व स्मरण शक्ति को बढ़ाते है| अंडे की जर्दी में विटामिन डी होता है जो बहुत स्वास्थ्यवर्धक होता है, यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथ ही साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है| आपको बता दें कि खाने-पीने की बहुत कम चीजें होती हैं जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है| अंडा उनमें से एक है इसलिए अपने बच्चों को उनकी खुराक में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए लेकिन आप बच्चों को 1 साल की उम्र होने के बाद अंडा देना चालू करें|

बच्चों में अंडे से होने वाले फायदे

अंडा खाने से बहुत सारे फायदे होते हैं इसमें विटामिन, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम, जिंक, B2, B5, B6, B12, D, E, K और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं| आज हम आपको रोजाना अंडा खाने से बच्चों के शरीर में होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे|

#1. आंखों की रोशनी बढ़ाता है

अंडे में लुटेइन, जेक्साथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो आंखों की रेटिना को स्वस्थ रखते हैं| अगर आपकी या आपके बच्चे की आंखें कमजोर है तो अंडा खाने से आंखों की रोशनी बढ़ाने में काफी मदद मिलती है और आंखों की मांसपेशियां मजबूत होती है|

#2. दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है

अंडे में विटामिन डी और प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है| जिनके हाथ, पैर और शरीर के बाकी हिस्सों में दर्द रहता है उनको रोजाना एक अंडा जरूर खाना चाहिए| अंडा खाने से दर्द कम होने के साथ-साथ हड्डियां भी मजबूत होती है| इसे भी पढ़ें: ऐसे 7 मेवे जो आपके बच्चे की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं

#3. वजन नियंत्रित रखता है

अंडा वजन को नियंत्रित रखने में काफी मदद करता है| दरअसल अंडा खाने के बाद भूख शांत हो जाती है और काफी देर तक भूख भी नहीं लगती है और पेट भी भर जाता है| अंडे का पीला भाग कम खा कर उसका सफेद भाग ज्यादा खाना चाहिए क्योंकि पीले भाग में कॉलेस्ट्रॉल काफी ज्यादा होता है| परंतु जिनको वजन बढ़ाना है उन्हें अंडे का पीला भाग खाना चाहिए| जिन बच्चों का वजन कम होता है उन्हें रोजाना एक अंडा जरूर खाना चाहिए|

#4. स्वस्थ दिल

रोजाना दो अंडे खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है| जिससे आपके बच्चे के हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है| यदि आप को हृदय संबंधी कोई समस्या है तो आपको रोजाना अंडे का सेवन करना चाहिए| कुछ ही दिनों में आपको इसका फर्क दिखाई देने लगेगा|

#5. आयरन की कमी को दूर करता है

अगर आपको या आपके बच्चे के शरीर में आयरन की कमी है तो आपको उसे रोजाना एक अंडा जरुर खिलाना चाहिए| अंडे के पीले वाले भाग में सबसे ज्यादा आयरन होता है| कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आयरन की कमी दूर हो जाएगी|

#6. स्मरण शक्ति बढ़ाता है

अंडे में मौजूद ओमेगा-3 विटामिन और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं| इसके अलावा इसमें कॉलिन डी पाया जाता है जो स्मरण शक्ति को तेज करता है और दिमाग पूरा दिन तरोताजा रहता है| इसके अलावा इसमें विटामिन बी12 भी होता है जो चिंता या डिप्रेशन को दूर भगाता हैं| इसे भी पढ़ें: बच्चो में खून की कमी को दूर करने के 10 आहार

#7. ऊर्जा से भरपूर

अंडा खाने से आपके शरीर में ऊर्जा भरपूर मात्रा में बनी रहती है| सुबह नाश्ते में अंडे खाने से आपके बच्चे को पूरे दिन की ऊर्जा मिलती है| इसके अलावा उनकी कार्य क्षमता भी बढ़ जाती है|

#8. त्वचा में निखार

अंडे के पीले भाग में प्रोटीन होता है जिससे त्वचा में कसाव बना रहता है और अंडे की जर्दी को फेस पैक की तरह इस्तेमाल करने से आपके बच्चे के चेहरे में रोनक आती है और चेहरा चमकने लगता है|

#9. स्वस्थ नाखूनों के लिए

अंडे में विटामिन और मिनरल की अधिकता होने के कारण नाखून टूटने की समस्याओं से भी राहत पाई जाती है| इसे भी पढ़ें: बच्चों को गाय का दूध देने के 10

#10. मजबूत बालो के लिए

इसके पीले भाग में बायोटिन होने से बालों को भी मजबूती मिलती है| अंडे के पीले भाग को बालों में लगाने से बाल कोमल और मुलायम होते हैं| इसके अलावा अंडा खाने से आपको ब्रेस्ट कैंसर से बचाव होने में सुविधा मिलती है| रोजाना अंडे खाने से इस खतरनाक बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है| क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null