बच्चो की आँखों में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए 10 घरेलू उपाय

बच्चो की आँखों में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए 10 घरेलू उपाय

आंखों में संक्रमण होना वैसे तो एक आम बीमारी हैं और इस बीमारी को आई फ्लू भी कहते हैं| यह आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं| यह जीवाणु से फैलने वाला संक्रामक रोग होने के कारण घर परिवार में किसी एक व्यक्ति को होने पर दूसरे छोटे बड़े सभी लोग इसके शिकार बन सकते हैं| इस रोग के जीवाणु रोगी के इस्तेमाल किए गए रुमाल, तौलिये व दूसरी वस्तुओ से स्वस्थ व्यक्ति तक पहुंच कर उन्हें वायरल कंज्कितवाइटीस का रोगी बना देते हैं| इसमें शुरू के कुछ दिन रोगी को अधिक पीड़ा से गुजरना पड़ता हैं| इसलिये इससे बचने या दूर करने के लिए कुछ घरलू उपचार (Home Remedies for Kids Eye Infection in Hindi) जानते हैं|

आंखों में संक्रमण दूर करने के घरेलू उपचार (Home Remedies for Kids Eye Infection in Hindi)

#1. गर्म पानी

हल्के गर्म पानी के इस्तेमाल से आंखों को धोये| इससे आंखों के ऊपर जमने वाली गंदगी हट जाती हैं| इसके बाद रुई से आंखों को पूछें|

#2. गुलाब जल

गुलाब जल से आंखों को धोने से आंखो का संक्रमण कम हो जाता हैं| दो बूंद गुलाब जल आंखों में डालें| ये उपाय दिन में दो बार करें|

#3. पालक व गाजर का रस

पालक और गाजर आंखों के संक्रमण के लिए काफी लाभदायक होते हैं क्योंकि इन में पाए जाने वाले विटामिन आंखों के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं| पालक के चार या पांच पत्तों को पीसकर उसका रस निचोड़ लें| दो गाजर को भी पीसकर रस निकाल ले| एक गिलास में थोडा पानी लें और उसमें गाजर व पालक का रस मिलाकर पिए| ऐसा रोजाना करने से आंखों का संक्रमण कम होने लगता हैं| इसे भी पढ़ें: बच्चों का मुंडन कब और क्यों करवाएं और इसके 5 लाभ

#4. आंवले का रस

बच्चो की आँखों में संक्रमण दूर करने के लिए 10 घरेलु उपाय चित्र स्रोत: StyleCraze आंखों में संक्रमण होने पर आंवले का रस पीने से बहुत लाभ मिलता हैं| 3 से 4 आंवले के फल को पीसकर उसका रस निकाल ले| अब एक गिलास पानी में उस रस को मिलाकर पिए| आंवले का रस सुबह खाली पेट व रात को सोने से पहले दिन में दो बार इस्तेमाल करें| इससे कुछ दिनों में ही आंखों का संक्रमण ठीक हो जाएगा|

#5. शहद और पानी

शहद से आंखों को धोने से आँखों के संक्रमण में लाभ मिलता हैं| एक गिलास पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर खुली आंखों में छपके मारे| ऐसा करने से आंखों का संक्रमण दूर होगा और आंखों की गंदगी भी साफ होगी|

#6. हल्दी और गर्म पानी

गर्म पानी में हल्दी को मिलाकर रुई से आंखों को पूछना चाहिए| हल्दी प्राकृतिक रूप से एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होती हैं| यह आँखों की सफाई भी करती हैं और संक्रमण को भी दूर करती हैं|

#7. धनिये का पानी

धनियों की सूखी पत्तियों को पानी में उबालकर, ठंडा होने पर इससे अपने बच्चे की आंखो को धोये| इससे दर्द व सूजन को कम करने में मदद मिलेगी| इसे भी पढ़ें: क्या बच्चों की आँखों में काजल लगाना ठीक हैं?

#8. तुलसी के पत्ते

बच्चो की आँखों में संक्रमण दूर करने के लिए 10 घरेलु उपाय चित्र स्रोत: Organic India एक गिलास पानी में 2 से 3 तुलसी के पत्तो को डालकर रात भर के लिए रख दे| सुबह इस पानी से अपने बच्चे की आंखो को अच्छे से धोये, आराम मिलेगा|

#9. आलू

आलू को गोल आकार में पतले-पतले टुकड़े काटकर बच्चो की आंखो पर कुछ देर के लिए रखे| इससे भी आंखो के संक्रमण में आराम मिलता हैं|

#10. दही

दही आंखो के संक्रमण के उपचार के लिए बहुत लाभकारी मानी जाती हैं| इसके लिए संक्रमण वाली जगह पर दही का लेप लगाने से राहत मिलेगी और आंखो को ठंडक भी मिलेगी|

अन्य नुस्खा

आँख आने की दवा के लिए आंवले के बीज 5 ग्राम, बहेड़े के बीज 10 ग्राम और हरड के बीच 15 ग्राम को जल में कूट-पीसकर, सूख जाने पर टिकिया बना कर रख लें| वायरस वाली आंख में इस टिकिया को रोज घिसकर आंखों में लगाने से लाली और जलन ठीक हो जाती हैं| ल लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। बच्चों की आंखें बेहद नाजुक होती हैं, ऐसे में कोई भी चूक भयावह हो सकती है। हमारा आपसे अनुरोध है कि घरेलू उपाय केवल कम परेशनी या दवाओं के साथ लें। आंखें अनमोल हैं इसका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null