बच्चो के नाखून चबाने से होने वाली 7 बीमारियाँ

बच्चो के नाखून चबाने से होने वाली 7 बीमारियाँ

नाखून चबाने की आदत बहुत से लोगों में होती है और यह आदत बचपन से शुरू होती है और बड़े होने तक बनी रहती है| अनजाने में हम किसी अन्य काम को करते समय जैसे पढ़ना, टीवी देखना, फोन पर बात करने के दौरान अप itने नाखूनों को दांतों से काटना शुरु कर देते हैं| यह आदत तब और बढ़ जाती है जब हम तनाव में होते हैं या उत्तेजित होते हैं या फिर बहुत उदास या आलस महसूस करते हैं| कई बार नाखून चबाना बड़ी समस्या जैसे मनोग्रसित विकार या अवसाद का संकेत होता है| यदि आपके बच्चे को भी दांत से नाखून चबाने की आदत है तो इसे तुरंत बंद कर दीजिए| यह आपके बच्चे के लिए काफी हानिकारक हो सकता है|

नाखून चबाने से होने वाली बीमारियां

#1. मुंह में बैक्टीरिया

आपके हाथ पर बढे हुए नाखून जीवाणु, कवक, खमीर तथा अन्य हानिकारक जीवाणुओं से भरे होते हैं| जब आपका बच्चा अपने मुंह में बिना धुले हाथ व नाखून डालते हैं तो संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है| साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया नाखूनों में आसानी से रह सकते हैं| यह आदत दातों में संक्रमण के खतरे को भी बढ़ा देती हैं|

#2. पेट की समस्या

जब आपका बच्चा अपने नाखूनों को दांत से काटता है तो हानिकारक जीवाणु नाखूनों से उसके मुंह में चले जाते हैं और जिसके बाद उसके पेट में प्रवेश कर जाते हैं| इस कारण बच्चो में पेट संबंधी समस्याए हो सकती हैं जिससे पेट दर्द की समस्या पैदा हो जाती है| नाखून चबाने वाले बच्चों में कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण पाचन और आंतरिक रोग जैसे आंतों में संक्रमण का अधिक खतरा बना रहता है|

#3. नाखूनों के आसपास संक्रमण

नाखून चबाने से नाखून के आसपास संक्रमण का खतरा बना रहता है| जब बच्चे अपने नाखूनों को दांतो से काटते हैं तो नाखूनों की त्वचा के आसपास छोटी-मोटी खरोंच हो जाती है जिससे हानिकारक जीवाणु, खमीर व अन्य सूक्ष्मजीव प्रवेश कर सकते हैं| इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता हैं| यह संक्रमण आपके बच्चे की आंखों के चारों ओर सूजन, लालिमा जैसी समस्या का कारण बन सकता है| इसे भी पढ़ें: बच्चो में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के 10 मुख्य आहार

#4. त्वचा की हानि

नाखून चबाना से उसके नीचे की त्वचा, क्यूटिकल्स और नाखूनों के आसपास की त्वचा को गंभीर क्षति पहुंचाती है| नाखून काटने से उसके आसपास की त्वचा का बढ़ना भी रुक जाता है| इस त्वचा का सही से विकास भी नहीं हो पाता है|

#5. दांतो को नुकसान

बच्चों के नाखून चबाना उसके दांतो के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है| दांतों से नाखून काटने से कुछ समय बाद दातों में दरार पड़ सकती है| जो बच्चे नाखून चबाते हैं उनके दांतों में कैविटी होने की संभावना भी बहुत होती है और कई बार मसूड़ों में भी घाव हो जाता है|

#6. दांत पीसने की आदत

जो बच्चे नाखूनों को अपने दांतो से चबाते हैं उन बच्चों में दांत पीसने की समस्या हो सकती है| यह समस्या तनाव और चिंता के दौरान ज्यादा होती है| दांत पीसने से चेहरे का दर्द, जबड़े में दर्द, मांसपेशियों में तनाव, लगातार सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है| इसे भी पढ़ें: बच्चो में सर्दी व जुखाम के लिए 13 घरेलु नुस्खे

#7. तनाव

नाखून चबाना किसी की भावनात्मक अवस्था के साथ जुड़ा होता है| यह तनाव, चिंता और उदासी के दौरान की जाने वाली एक आम आदत है| जब बच्चे नाखून चबाने की आदत नहीं छोड़ते हैं तो यह उनके जीवन की नकारात्मकता को दर्शाता है| इसलिए आप अपने बच्चों के साथ सही से सब बातें पूछें और उनके साथ सकारात्मक व्यवहार करें| क्या आप एक माँ के रूप में अन्य माताओं से शब्दों या तस्वीरों के माध्यम से अपने अनुभव बांटना चाहती हैं? अगर हाँ, तो माताओं के संयुक्त संगठन का हिस्सा बने| यहाँ क्लिक करें और हम आपसे संपर्क करेंगे|

null